क्या नवरात्रि में अष्टमी और नवमी एक ही दिन है? दूर करें 18 या 19 अक्टूबर का संशय

लाइव हिन्दुस्तान
share

नवरात्रि की अष्टमी और नवमी कब है: इस समय शारदीय नवरात्रि चल रहे हैं। इस बार अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है। आइए जानते हैं कि कब अष्टमी है और किस दिन नवमी मनाना रहेगा उत्तम।

navratri ashtami and navami kis din hai
नवरात्रि अष्टमी और नवमी कब है?

Navratri Ashtami and Navami 2026 Kab hai: हिंदू धर्म में नवरात्रि का पर्व मां दुर्गा की उपासना के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि इन दिनों में देवी के नौ स्वरूपों की पूजा करने से सर्वोत्तम फलों की प्राप्ति होती है। इस बार नवरात्रि पूरे 10 दिनों के पड़ रहे हैं। ज्योतिषाचार्यों का मत है कि सप्तमी तिथि दो दिन मान्य रहेगी। जिसके वजह से अष्टमी और नवमी तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति बन रही है। कुछ लोगों का मत है कि अष्टमी और नवमी एक ही दिन मनाई जाएगी, जबकि कुछ अलग-अलग दिन होने के मत से सहमत है। आइए जानते हैं एस्ट्रोलॉजर नरेंद्र उपाध्याय से कि क्या अष्टमी और नवमी एक ही दिन मनाई जाएगी?

नवरात्रि में अष्टमी व्रत कब है?

पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, इस बार सप्तमी तिथि 17 अक्टूबर 2026 की सुबह से प्रारंभ होगी और 18 अक्टूबर को करीब 9 बजे के आसपास तक विद्यमान रहेगी। इस तरह से सप्तमी तिथि दो दिन रहने वाली है। लेकिन व्रत के लिए उस तिथि का मान श्रेष्ठ होता है जो सूर्योदय के साथ पूरे दिन रहती है। इस तरह से सप्तमी तिथि का व्रत 17 अक्टूबर 2026 को सर्वोत्तम रहेगा।

पंडित जी कहते हैं कि अगर बात करें शारदीय नवरात्रि के अष्टमी व्रत की तो यह व्रत 18 अक्टूबर को रखना उत्तम रहेगा। सप्तमी युक्त अष्टमी व्रत रखना उत्तम माना जाता है। पंचांग के अनुसार, अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर 2026, रविवार को सुबह 08:27 बजे से प्रारंभ होगी और अष्टमी तिथि का समापन 19 अक्टूबर 2026, सोमवार को सुबह 10:51 बजे तक रहेगी।

नवरात्रि का नवमी व्रत किस दिन है?

नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, नवरात्रि में अष्टमी युक्त नवमी व्रत ही रखा जाता है। नवमी का व्रत 19 अक्टूबर को मान्य रहेगा। नवमी तिथि 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 10:51 के बाद प्रारंभ होगी, जो कि 20 अक्टूबर को दोपहर 12:50 बजे तक रहेगी।

अष्टमी और नवमी एक ही दिन कैसे?

हालांकि कई पंचांगों में तिथियों के भेद के कारण कुछ जगहों पर अष्टमी और नवमी दोनों एक ही दिन मान्य हैं। जो लोग अष्टमी और नवमी एक ही दिन मनाएंगे, उनके लिए शुभ दिन 19 अक्टूबर 2026 है। पंडित का कहना है कि अष्टमी और नवमी का व्रत एक ही दिन रखने में किसी प्रकार का दोष नहीं है। मां दुर्गा की कृपा से साधक को व्रत का फल प्राप्त होता है। पंडित उपाध्याय के अनुसार, 20 अक्टूबर 2026 को दशमी का मान्य रहेगा और इस दिन दशहरा या विजयादशमी का पर्व मनाया जाएगा।

अष्टमी-नवमी संधि पूजा का समय:

अष्टमी और नवमी पर की जाने वाली संधि पूजा का समय 19 अक्टूबर को सुबह 10:27 से 11:15 बजे तक रहेगा। संधि पूजा के लिए अष्टमी के अंतिम 24 मिनट और नवमी के शुरुआती 24 मिनट शामिल होते हैं।

18 अक्टूबर को कन्या पूजन के लिए शुभ मुहूर्त:

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:49 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक।

अमृत काल - सुबह 08:49 बजे से सुबह 10:32 बजे तक।

19 अक्टूबर को कन्या पूजन का समय:

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:48 बजे से दोपहर 12:34 बजे तक।

अमृत काल- सुबह 09:57 बजे से सुबह 11:42 बजे तक।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़क्या नवरात्रि में अष्टमी और नवमी एक ही दिन है? दूर करें 18 या 19 अक्टूबर का संशय