Ashtami kab hai: नवरात्रि में अष्टमी व्रत 18 या 19 अक्टूबर कब रखना उत्तम? पंडित जी ने दूर किया संशय
Navratri ashtami october 2026: हिंदू धर्म में नवरात्रि की अष्टमी का विशेष महत्व माना जाता है।इस दिन मां दुर्गा के आठवें स्वरूप की विधिवत पूजा की जाती है। अष्टमी तिथि पर भक्त मां दुर्गा की कृपा पाने के लिए व्रत और कन्या पूजन भी करते हैं।

Navratri 2026 Ashtami Kab hai: नवरात्रि में मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना की जाती है। यूं तो नवरात्रि की हर तिथि का महत्व होता है लेकिन अष्टमी और नवमी तिथि विशेष महत्वपूर्ण मानी जाती है। अष्टमी और नवमी तिथि पर हवन और कन्या पूजन अत्यंत लाभकारी माना जाता है। इस बार नवरात्रि पूरे दस दिनों के पड़ रहे हैं। अष्टमी तिथि में वृद्धि होने के कारण लोगों के बीच अष्टमी व्रत को लेकर संशय की स्थिति बनी हुई है। कुछ लोगों का मत है कि अष्टमी व्रत 18 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा जबकि कुछ 19 अक्टूबर 2026 को व्रत रखना उत्तम बता रहे हैं। जानें पंडित जी से नवरात्रि की महा अष्टमी का व्रत किस दिन रखा शुभ रहेगा।
नवरात्रि का अष्टमी व्रत किस दिन रखना उत्तम:
पंडित दिवाकर त्रिपाठी पूर्वांचली के अनुसार, इस बार अष्टमी तिथि की वृद्धि हो जाने के कारण नवरात्रि दस दिन का है। महाष्टमी का व्रत 18 अक्टूबर 2026 को रखा जाएगा और इस दिन ही निशा पूजा होगी। अष्टमी तिथि के व्रत का पारण 19 अक्टूबर 2026 को सुबह 07:55 बजे के बाद किया जाएगा।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, अष्टमी तिथि 18 अक्टूबर को सुबह 08:28 बजे प्रारंभ होगी और 19 अक्टूबर को सुबह 10 बजकर 52 मिनट पर समाप्त होगी। अष्टमी तिथि दो दिन विद्यमान रहेगी। कुछ लोग अष्टमी तिथि का मान्य 18 अक्टूबर को करेंगे और कुछ उदया तिथि में अष्टमी तिथि का मान्य 19 अक्टूबर को करेंगे। हालांकि 18 अक्टूबर को अष्टमी व्रत रखना सबसे उत्तम रहेगा। 19 अक्टूबर को अष्टमी-नवमी मिश्रित व्रत रखा जाएगा क्योंकि 19 अक्टूबर को नवमी तिथि का मान्य रहेगा।
अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त:
पंडित उपाध्याय के अनुसार, अष्टमी तिथि पर कन्या पूजन अत्यंत शुभ और कल्याणकारी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन कन्या पूजन और मां महागौरी की विधिवत पूजा करने से मां दुर्गा प्रसन्न होती हैं और उनकी कृपा से साधक को मनवांछित फल की प्राप्ति होती है। हालांकि कन्या पूजन में शुभ मुहूर्त का विचार किया जाना चाहिए। मान्यता है कि नवरात्रि में शुभ मुहूर्त में किए गए पूजा-पाठ का विशेष फल प्राप्त होता है। 18 अक्टूबर को अष्टमी कन्या पूजन के ये हैं शुभ मुहूर्त:
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04:52 बजे से सुबह 05:40 बजे तक।
अमृत काल - सुबह 07:28 बजे से सुबह 09:16 बजे तक।
अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11:49 AM बजे से दोपहर 12:34 बजे तक।
इस समय ना करें अष्टमी के दिन पूजन:
हिंदू धर्म में राहुकाल को अशुभ समय माना जाता है। मान्यता है कि इस समय किए गए कार्यों का अशुभ या नकारात्मक परिणाम प्राप्त होता है। इस दिन राहुकाल शाम 04:29 बजे से शाम 05:55 बजे तक रहेगा।


