Hindi Newsधर्म न्यूज़Sharad Purnima 2024 Date What to do and what not to do on Sharad Purnima Know Moonrise time
Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा कब है? जानें इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

Sharad Purnima 2024: शरद पूर्णिमा कब है? जानें इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं?

संक्षेप:

  • Sharad Purnima 2024 Do and Don't: हिंदू धर्म में शरद पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। जानें इस दिन क्या करना चाहिए और क्या नहीं-

Oct 14, 2024 01:26 pm ISTSaumya Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

Sharad Purnima ko Kya Kare aur Kya na Kare: हर साल आश्विन मास के शुक्ल पक्ष में शरद पूर्णिमा का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु व माता लक्ष्मी की पूजा का विधान है। शरद पूर्णिमा की रात बहुत खास मानी गई है। मान्यता है कि इस दिन चंद्रमा अपनी 16 कलाओं से परिपूर्ण होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शरद पूर्णिमा व्रत करने से सुख-संपदा का आगमन होता है। इस दिन कोजागरी पूजा भी की जाती है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शरद पूर्णिमा 2024 कब है- हिंदू पंचांग के अनुसार, आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 16 अक्टूबर को रात 08 बजकर 41 मिनट पर प्रारंभ होगी और 17 अक्टूबर को शाम 04 बजकर 53 मिनट पर समाप्त होगी। शरद पूर्णिमा का पर्व 16 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा।

शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रोदय का समय- शरद पूर्णिमा के दिन चांद निकलने का समय शाम 05 बजकर 04 मिनट है।

शरद पूर्णिमा के दिन क्या करना चाहिए-

1. शरद पूर्णिमा के दिन चांद की रोशनी में खीर को रखा जाता है। मान्यता है कि चांद की किरणों से खीर में अमृत खुल जाता है। चांदनी रात में खीर रखने से सेहत को लाभ होता है।

2. शरद पूर्णिमा के दिन हनुमान जी के सामने चौमुखा दीपक जलाना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से बजरंगबली प्रसन्न होते हैं।

3. शरद पूर्णिमा के दिन मां लक्ष्मी का पूजन करना चाहिए। मान्यता है कि ऐसा करने से जीवन में सुख-संपदा का आगमन होता है।

4. इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान विष्णु के मंत्रों का जाप करना चाहिए।

5. शरद पूर्णिमा के दिन गरीब या जरूरतमंदों को दान करना चाहिए।

शरद पूर्णिमा के दिन क्या नहीं करना चाहिए-

1. शरद पूर्णिमा के दिन मन में नकारात्मक विचारों को नहीं लाना चाहिए।

2. इस दिन वाद-विवाद से बचना चाहिए।

3. शरद पूर्णिमा के दिन गुस्सा भी नहीं करना चाहिए।

4. इस दिन झूठ नहीं बोलना चाहिए।

4. शरद पूर्णिमा के दिन किसी भी प्रकार का तामसिक भोजन नहीं करना चाहिए।

5. इस दिन काले रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari
सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान में डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। यहां वह ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़ी खबरें देखती हैं। उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर की रहने वालीं सौम्या ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में पीजी किया है। अपने करियर की शुरुआत हैदराबाद स्थित एक लोकल न्यूज पोर्टल से की और उसके बाद जनसत्ता, क्विंट हिंदी और जी न्यूज होते हुए पिछले चार सालों से लाइव हिन्दुस्तान में हैं। सौम्या पत्रकारिता जगत में पिछले सात सालों से कार्यरत हैं। नई जगहों पर घूमना, भजन सुनना और नए लोगों से जुड़ना बहुत पसंद है। बाकी वक्त बेटी के साथ सपने देखने में बीतता है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!