1 सितंबर से 5 राशियों के लिए अच्छे दिन होंगे शुरू, शनि-गुरु मिलकर करेंगे कल्याण

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Shani-Guru Navpancham Rajyog: शनि-गुरु की एक विशेष स्थिति से 1 सितंबर से नवपंचम राजयोग बनने जा रहा है। यह योग पांच भाग्यशाली राशियों को अच्छे फल प्रदान करेगा। जानें इनके बारे में।

shani guru navpancham rajyog 2026
शनि गुरु नवपंचम राजयोग 2026

Shani-Guru Navpancham Rajyog 2026 September: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को न्याय देवता और बृहस्पति को देवताओं का गुरु माना जाता है। शनि कर्म, न्याय, अनुशासन और आयु के कारक हैं, जबकि गुरु सुख-समृद्धि और ऐश्वर्य के कारक माने गए हैं। इस समय शनि मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं और गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में हैं। 1 सितंबर को गुरु-शनि के बीच कोणीय स्थिति बनेगी, जिससे नवपंचम राजयोग एक्टिव होगा। पंचांग के अनुसार, 01 सितंबर को सुबह 03 बजकर 39 मिनट पर शनि-गुरु एक-दूसरे से 120 डिग्री पर होंगे, जिसे नवपंचम राजयोग कहा जाता है। यह योग धन, करियर, व्यापार और पारिवारिक जीवन को प्रभावित करता है। गुरु-शनि के प्रभाव से बनने वाला नवपंचम राजयोग 5 राशियों को सकारात्मक फल प्रदान करेगा। जानें इन राशियों के बारे में।

नवपंचम राजयोग क्या है:

पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि नवपंचम राजयोज तब बनता है जब कुंडली में दो ग्रह पंचम और नवम भाव में होते हैं या उनके बीच 120 डिग्री का त्रिकोणीय संबंध बनता है। पंतम भाव बुद्धि, विवेक, संतान, ज्ञान और निवेश का कारक माना जाता है। नवम भाव भाग्य,उच्च शिक्षा, अच्छे अवसरों, विदेश यात्रा और धर्म आदि का कारक माना जाता है। कहा जाता है कि जब इन दो भावों का त्रिकोणीय संबंध बनता है तो यह सौभाग्य, तरक्की और सफलता के रास्ते खोलता है।

मेष राशि:

मेष राशि वालों के लिए गुरु-शनि का यह योग अपार सफलता प्रदान कर सकता है। इस समय आपकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा बढ़ सकती है। अटके हुए धन की वापसी के संकेत हैं। करियर में उन्नति के योग हैं और कार्यक्षेत्र में आपको अपनी क्षमता साबित करने के अवसर मिलेंगे। वेतन में वृद्धि हो सकती है। कुछ जातक मनचाही यात्रा पर भी जा सकते हैं।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि के लिए नवपंचम राजयोग अच्छे फल प्रदान कर सकता है। इस समय धन की स्थिति में सुधार या बदलाव की संभावना है। किसी अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। नौकरी करने वाले कुछ लोगों को प्रमोशन के साथ आय में वृद्धि मिल सकती है। मनचाहे ट्रांसफर के योग भी बन रहे हैं। व्यावसायिक स्थिति में सुधार होगा। लंबे समय से अटका काम रफ्तार पकड़ सकता है।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि वालों के लिए नवपंचम राजयोग नए पद या उपलब्धि दिला सकता है। इस समय आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। सामाजिक मान-प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है। प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आने से लाभ हो सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अटके हुए कार्य पूर्ण हो सकते हैं। सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं।

तुला राशि:

तुला राशि वालों के सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। इस समय आकस्मिक धन की प्राप्ति हो सकती है या अटके हुआ धन वापस मिल सकता है। मानसिक तौर पर राहत भरा समय रहने वाला है। नौकरी में अच्छे परिणाम मिलेंगे। कुछ जातकों मनचाही प्रगति मिल सकती है। आय में वृद्धि के संकेत हैं। व्यावसायिक स्थिति मजबूत होगी। निवेश के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

सा्

मकर राशि:

मकर राशि वालों को कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। व्यापार करने वाले मुनाफे में वृद्धि देख सकते हैं। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी हालांकि आपको खर्चों पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा जिससे किसी अटके हुए कार्य को पूर्ण करने में सफल रहेंगे। परिवार सहयोग रहेगा। किसी सुखद समाचार की प्राप्ति से मन प्रसन्न रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़1 सितंबर से 5 राशियों के लिए अच्छे दिन होंगे शुरू, शनि-गुरु मिलकर करेंगे कल्याण