96 दिन में पलटेगी 4 राशियों की जिंदगी, शनि नक्षत्र गोचर से महालाभ
Shani Transit Saturn Rashifal 2026 : शनि इस वक्त उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में हैं। अगले 96 दिन कुल 4 राशियों की जिंदगी में सब कुछ पॉजिटिव होता दिखेगा। जानें किन चार राशियों पर शनि अगले कुछ दिन मेहरबान रहने वाले हैं?

Saturn Nakshatra Gochar 2026 Shani Rashifal : कर्मदेवता शनि इस समय उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। अभी करेंट में शनि ही ऐसे ग्रह हैं जिन्होंने कई राशियों की जिंदगी में हलचल मचा रखी है। शनि इस वक्त वक्री भी हैं और कई राशियों पर इनकी साढ़ेसाती भी चल रही है। अब 11 दिसंबर को ही शनि मार्गी अवस्था में आएंगे। फिलहाल तो उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में रहकर ही अगले 96 दिन तक शनि कुल चार राशियों को लाभ ही लाभ देने वाले हैं। फरवरी में शनि उत्तर भाद्रपद से निकलकर रेवती नक्षत्र में आएंगे और इससे पहले ही कई राशियों की जिंदगी रोशन कर चुके होंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी से जानते हैं कि आखिर में शनि नक्षत्र गोचर से लाभ पाने वाली राशियां कौन सी हैं?
इन 4 राशियों को शनि देंगे महालाभ-
वृषभ राशि
वृषभ राशि के जातकों को नौकरी में अब राहत महसूस होगी। नौकरी में स्थिति पहले से ज्यादा सही हो जाएगी। अटके काम बनने शुरू होंगे और अपने काम से पहचान भी मिलना शुरू होगी। बिजनेस से जुड़ लोगों को अपना काम एक्सपेंड करने का मौका मिलेगा। इसी के साथ पैसों की स्थिति काफी हद तक कंट्रोल में आनी शुरू होगी।
तुला राशि
तुला राशि वालों को भी शनि के नक्षत्र परिवर्तन का अच्छा लाभ मिलेगा। करियर में ग्रोथ महसूस होगी। ऑफिस का काम धीरे-धीरे फेवर में आता जाएगा। इससे आत्मविश्वास भी बढ़ेगा और चीजें सही दिशा में आगे जाएंगी। लंबे समय से कोई अच्छा ऑफर देख रहे हैं तो अब इंतजार खत्म हो सकता है। कुछ लोगों को मौजूदा नौकरी में ही कोई नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। घरवालों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का पूरा मौका मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों को भी शनि की बदली चाल का पॉजिटिव असर देखने को मिलेगा। नौकरी में अगर प्रेशर जैसी बात रही है तो अब स्थिति काफी हद तक कंट्रोल में आएगी। सीनियर्स को काम पसंद आएगा और उनका सपोर्ट भी पूरा मिलेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा फायदा मिलने वाला है। कुछ नए लोगों से मुलाकात की भी संभावना है जो आगे चलकर खूब फायदा देंगे। इस दौरान अटके काम भी पूरे होंगे।
कुंभ राशि
शनि के राशि बदलने का असर कुंभ राशि पर पड़ेगा। हालांकि अभी कुंभ पर शनि की साढ़ेसाती भी चल रही है। साढ़ेसाती का आखिरी चरण है। अगर अभी तक चीजें रुकी हैं या फिर किसी भी तरह की बाधा बार-बार परेशान करती आई है तो अब शनि की एनर्जी से हर चीज को गति मिलना शुरू होगा। काम बनने शुरू होंगे। नौकरी-बिजनेस में स्थिति पहले से बेहतर होने वाली है। इनकम के नए सोर्स मिलने से मन खुश रहेगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

