शनि करेंगे पुराने हिसाब बराबर, 11 दिसंबर तक बदलेगी 4 राशियों की जिंदगी

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शनि 11 दिसंबर तक उलटी चाल में चल रहे हैं। इस दौरान कुल 4 राशियों पर शनि की बड़ी कृपा बरस रही है। जानें क्या शनि से लाभ पाने वाली लिस्ट में आपकी भी राशि शामिल है या नहीं?

shani kab tak vakri rahenge
शनि वक्री कब तक रहेंगे?

शनि जब टेढ़ी चाल में चलना शुरू करते हैं तो लोगों का हिसाब बराबर करते हुए ही आगे बढ़ते हैं। इस वक्त शनि इसी चाल के साथ आगे बढ़ते जा रहे हैं। बीते 27 जुलाई से ही शनि इसी अवस्था है जिसे वक्री कहा जाता है। वक्री शनि की अवधि 138 तक रहती है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के हिसाब के वक्री शनि 11 दिसंबर तक हर एक राशि पर अपना असर डालेंगे। हर एक राशि वालों को अपने कर्मों का बराबर हिसाब मिलेगा।

कुछ राशियां ऐसी हैं जिसपर शनि अगले कुछ दिन मेहरबान रहने वाले हैं। जानिए आखिर ये कौन सी राशियां हैं जिसे वक्री शनि वो सब कुछ देंगे जिसके लिए वो हकदार हैं।

इन राशियों को शनि की उलटी चाल से मिलेगा लाभ

वृषभ

वृषभ राशि वालों को वक्री शनि उनकी मेहनत का अच्छा फल देंगे। जो लोग नौकरी में काफी लंबे समय से इंतजार में है कि कब प्रमोशन मिलेगा तो उन्हें गुड न्यूज मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी अच्छा समय है। रुके काम फिर से रफ्तार पकड़ते दिखेंगे। पुराने लोगों से बात शुरू हो सकती है जिससे नई चीजें ही सीखने को मिलेंगी। इसी बीच आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने लगेगा। बस इस बीच धैर्य बनाए रखना होगा। किसी भी चीज में हड़बड़ी नहीं दिखानी है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लोगों के लिए वक्री शनि करियर में कई लाभ देंगे। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। इसी बीच काम से पहचान बढ़ेगी। नौकरी बदलने के लिए कई मौके मिल सकते हैं जिससे करियर में अच्छी उछाल देखने को मिलेगी। नई शुरुआत के लिए भी 11 दिसंबर से पहले कई मौके मिलेंगे तो ऐसे में देरी ना करें। पैसों के मामले में पूरी तरह से राहत मिलती नजर आएगी। अटका हुआ पैसा कहीं से वापस आ सकता है और इस वजह से भी मन शांत और खुश रहेगा। बस खर्चे और बचत का ध्यान सही से रखें।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल लाभकारी रहने वाली है। लंबे समय से जो भी काम या फिर फिर प्रोजेक्ट अटका हुआ था वो दोबारा शुरू हो सकते हैं। काम करने की एनर्जी ज्यादा महसूस होगी। काम में अच्छी ग्रोथ भी दिखेगी। नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस से खूब सपोर्ट मिलेगा। इसी बीच नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को कई लाभ मिलेंगे। हो सकता है कि इस बीच पुराने क्लाइंट्स से नाता जुड़े। इनकम के भी नए सोर्स बनने के चांस हैं।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों पर वक्री शनि की मेहरबानी रहेगी। करियर और पैसे के मामले में सब कुछ अच्छे की ओर ही जाएगा। मेहतन का फल मिलेगा। अगर बीते कुछ समय से मन खराब था तो चीजें सही दिशा में आगे बढ़ने से सब ट्रैक पर भी लौट आएगा। जो लोग किसी बड़ी अचीवमेंट को लेकर इंतजार में हैं तो उन्हें सफलता मिलने के चांस बनेंगे। बिजनेस वालों को नई डील मिल सकती है। बस पैसा कहीं पर भी लगाते वक्त थोड़ा जांच-परख लें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़शनि करेंगे पुराने हिसाब बराबर, 11 दिसंबर तक बदलेगी 4 राशियों की जिंदगी