शनि साढ़ेसाती की राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरु गोचर, किन राशि के लिए अच्छी खबर

Anuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शनि अभी मीन राशि में हैं और कुंभ मीन और मेष राशि पर साढ़ेसाती चल रही है, ऐसे में इन राशियो पर  गुरु गोचर का क्या असर होने वाला है, आप इस बारे में जानें, क्या रहेगा राशियों पर असर-

शनि साढ़ेसाती की राशियों के लिए कैसा रहेगा गुरु गोचर, किन राशि के लिए अच्छी खबर

शनि अभी मीन राशि में हैं और कुंभ मीन और मेष राशि पर साढ़ेसाती चल रही है,कर्क राशि चंद्रमा की राशि में जा रहे हैं। गुरु उच्च की राशि में जा रहे हैं। शनि का उच्च की राशि में जाना बहुत शुभ होता है। हर राशि के लिए यह अच्छे पल से लेकर अच्छे लाभ लाता है। गुरु का आपकी कुंडली में क्योंकि 9वां घर 12वां घर होता है। यहां हम बात करेंगे शनि की साढ़ेसाती की राशियों के बारे में, कि उन पर गुरु गोचर क्या प्रभाव दिखाएंगे, क्या उनके कुछ दर्द कम होंगे। आइए पढ़ें राशिफल

शनि साढ़ेसाती वाली मेष राशि पर क्या असर

मेष के लिए चोथे भाव में यह गोचर हो रहा है, इसलिए आपको धनलाभ, मकान और वाहन दिला सकता है। आप पर शनि की साढ़ेसाती है, इसलिए आपको जो समस्यां थी उनसे राहत मिलेगी, आप साढ़ेसाती का पहला चरणहै, इसलिए और भी सतर्क रहें। खर्चे और बीमारी से आप झूझ रहे हैं, तो आपको इस समय राहत की सांस है। खर्च को कंट्रोल करें, और हेल्थ कोललेकर ध्यान दें।

कुंभ राशि गुरु गोचर क्या बदलाव लाएगा?

कुंभ राशि के लिए समय मध्यम है, आपको सिर्फ एक जगह से अच्छी उम्मीद हो सकती है, वो है करियर से इसके अलावा आपके लिए कोई खास अच्छा प्रभाव नहीं है। आपके लिए गुरु का गोचर किसी भी मायने में अच्छा नहीं कहा जा सकता है, आपको बीमारी लग सकती है, आपको लोन में किसी कर्ज में या फि कोर्ट केस में घसीटा जा सकता है। लेकिन नौकरी में आपको लाभ देंगे, प्रमोशन हो सकता है। इसलिए इस दौरान आप अलर्ट रहें, आपको शत्रु एक्टिव होंगे। खर्चा हो सकता है, संभल कर चलें।

मीन राशि के लिए कैसा रहेगा आपका दिन

मीन राशि पर अभी शनि साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। इस रशि के लिए गुरु गोचर शुभ रहने वाला है। आपने शनि साढ़ेसाती के कारण इतने दिनों में जो परेशानियां झेली हैं, अब आपको काफी हद तक इसमें राहत मिलेगी। मीन राशि के लिए यह गोचर पाचवें घर से हो रहा है। आपके लिए कुछ नया आ सकता है, जैसे आप घर, वाहन खरीद सकते हैं। गुरु गोचर सभी के लिए कुछ अच्छा ला रहा है, क्योंकि गुरु उच्च के हैं, इसलिए आपके लिए भी यह गोचर लाभ देने वाला रेहगा। आपको विदेश से लाभ हो सकता है, आपकी अगर कमाई कम है, तो समझ लें, कि कमाई बढ़ सकती है। लेकिन जो ध्यान देने वाली बात है वो शनि की साढ़ेसाती, इसलिए सेहत का ध्यान रखें, पैर में दर्द हो सकता है, आपके लिए अति उत्तम है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!