Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani Sade Sati and Dhaiya 2026: Know Upay and Remedies for These Zodiac Signs
2026 में इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, करें ये खास उपाय

2026 में इन 5 राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर, करें ये खास उपाय

संक्षेप:

शनि देव हर ढाई साल में एक बार अपनी राशि बदलते हैं। जब भी वे राशि परिवर्तन करते हैं, तब कुछ राशियों पर साढ़ेसाती या ढैय्या की स्थिति बन जाती है। इसका असर सीधा जीवन पर दिखता है- काम में रुकावट, मानसिक तनाव, धन की कमी या संबंधों में खटास तक।

Thu, 6 Nov 2025 02:56 PMYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

शनि देव हर ढाई साल में एक बार अपनी राशि बदलते हैं। जब भी वे राशि परिवर्तन करते हैं, तब कुछ राशियों पर साढ़ेसाती या ढैय्या की स्थिति बन जाती है। इसका असर सीधा जीवन पर दिखता है- काम में रुकावट, मानसिक तनाव, धन की कमी या संबंधों में खटास तक। साल 2026 में शनि देव राशि परिवर्तन नहीं करेंगे। इस समय मेष, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और सिंह, धनु राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है। शनि 2026 में राशि परिवर्तन नहीं करेंगे, जिस वजह से इन 5 राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर बनी रहेगी। इन पांचों राशियों को 2026 में सावधानी रखनी होगी, क्योंकि शनि मीन राशि में ही रहेंगे। इस अवधि में कई बार ऐसा लगेगा कि मेहनत का फल देर से मिल रहा है, या योजनाएं बार-बार बदल रही हैं।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

शनि के प्रभाव से बचने के खास उपाय

रोजाना श्री हनुमान चालीसा का पाठ करें- हनुमान जी के भक्तों पर शनि का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। कहा जाता है जिस पर हनुमान जी की कृपा हो जाती है उस पर शनि का कोई बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। हनुमान चालीसा सिर्फ एक पाठ नहीं, बल्कि सुरक्षा कवच है। इसकी हर चौपाई में एक ऊर्जा है जो डर, संकट और बाधा को दूर करते हैं। अगर रोज सुबह या शाम इसका पाठ किया जाए तो मन में स्थिरता और आत्मबल दोनों बढ़ते हैं।

मंगलवार और शनिवार को हनुमान मंदिर में जाएं- मंगलवार और शनिवार को हनुमान जी के मंदिर जाएं और सरसों, तिल या घी के तेल का दीपक जलाकर “ॐ हनुमते नमः” का 11 बार जाप करें।

जरूरतमंदों को दान करें- काला कपड़ा, उड़द की दाल, तिल या लोहा दान करने से शनि के अशुभ प्रभावों से बचा जा सकता है। हिंंदू धर्म में दान का भी बहुत अधिक महत्व होता है। दान करने से कई गुना अधिक फल की प्राप्ति होती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य है और सटीक है। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा कल का दिन, पढ़ें 7 नवंबर का विस्तृत राशिफल
Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!