शनि की साढ़ेसाती झेल रहे कुंभ, मीन और मेष वाले जानें कब मिलेगी राहत, 2027 में बदल जाएगा पूरा समीकरण

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

शनि की साढ़ेसाती को लेकर कुंभ, मीन और मेष राशि वालों के लिए आने वाला समय महत्वपूर्ण रहने वाला है। 3 जून 2027 को शनि के मेष राशि में प्रवेश से कुंभ राशि की साढ़ेसाती समाप्त होगी, जबकि मीन राशि अंतिम चरण में और मेष राशि दूसरे चरण में पहुंच जाएगी।

shanidev
shani dev

शनि की साढ़ेसाती को लेकर ज्योतिष में काफी चर्चा होती है। खासकर जब किसी राशि पर इसका प्रभाव शुरू होता है तो नौकरी, कारोबार, आर्थिक स्थिति और पारिवारिक जीवन को लेकर कई तरह के सवाल मन में आने लगते हैं। इस समय कुंभ, मीन और मेष राशि के जातक साढ़ेसाती के अलग-अलग चरणों से गुजर रहे हैं। किसी के लिए इसका अंतिम दौर चल रहा है तो किसी के लिए अभी शुरुआत ही हुई है। ऐसे में इन तीनों राशियों के जातकों के लिए शनि की आगे की चाल काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक शनि इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। शनि करीब ढाई साल में राशि बदलते हैं। इसी वजह से उनके एक राशि से दूसरी राशि में जाने का असर साढ़ेसाती के समीकरण पर भी पड़ता है।

कुंभ राशि वालों के लिए राहत सबसे पहले

कुंभ राशि वालों के लिए अच्छी बात यह है कि उनकी साढ़ेसाती अब अंतिम चरण में है। यानी इस राशि के जातक इस लंबे दौर के आखिरी हिस्से में पहुंच चुके हैं। पिछले कुछ समय में जिन लोगों ने काम, धन या निजी जीवन से जुड़ी परेशानियां देखी हैं, उन्हें अब धीरे-धीरे स्थितियां संभलती हुई महसूस हो सकती हैं। कुंभ राशि के लिए सबसे बड़ा बदलाव 2027 में आएगा। जब शनि मेष राशि में प्रवेश करेंगे तो कुंभ राशि साढ़ेसाती के प्रभाव से बाहर हो जाएगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनि का मेष राशि में प्रवेश 3 जून 2027 को होना है। हालांकि शनि की चाल सीधी नहीं रहती। वक्री होने पर उनकी स्थिति में बदलाव आता है। इसलिए 2027 में भी ग्रहों की चाल को समझते समय पूरे गोचर को ध्यान में रखना जरूरी होगा।

मीन राशि पर चल रहा है साढ़ेसाती का मध्य चरण

मीन राशि वालों के लिए फिलहाल साढ़ेसाती का मध्य चरण चल रहा है। ज्योतिष में इसे इस अवधि का सबसे प्रभावशाली चरण माना जाता है। इस समय जिम्मेदारियां बढ़ने, काम में दबाव महसूस होने और किसी काम का परिणाम मिलने में देरी जैसी स्थितियां सामने आ सकती हैं। आर्थिक मामलों में भी मीन राशि वालों को थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत मानी जाती है। अचानक खर्च सामने आ सकते हैं। नौकरी या कारोबार में कोई बड़ा फैसला लेना हो तो जल्दबाजी से बचना बेहतर रहेगा। मीन राशि वालों को अभी साढ़ेसाती से राहत के लिए इंतजार करना होगा। शनि के आगे बढ़ने के बाद इस राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम चरण आएगा। इसलिए आने वाला समय धैर्य और समझदारी से निकालना महत्वपूर्ण रहेगा।

मेष राशि वालों के लिए अभी पहला चरण

मेष राशि पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। यानी इस राशि के जातकों के लिए यह दौर अभी शुरुआती स्थिति में है। ऐसे में आने वाले समय में शनि की चाल का प्रभाव मेष राशि वालों के लिए काफी अहम रहेगा। पहले चरण में खर्च, जिम्मेदारियों और भविष्य की योजनाओं को लेकर दबाव महसूस हो सकता है। कुछ लोगों को अपने काम करने के तरीके में बदलाव करना पड़ सकता है। हालांकि इसे लेकर घबराने की जरूरत नहीं है। शनि की साढ़ेसाती हर व्यक्ति के लिए एक जैसी नहीं होती।

3 जून 2027 को बदलेगा तीनों राशियों का समीकरण

शनि के मेष राशि में प्रवेश के साथ कुंभ, मीन और मेष तीनों राशियों की स्थिति बदल जाएगी। कुंभ राशि के जातकों की साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी। मीन राशि वाले अंतिम चरण में पहुंच जाएंगे और मेष राशि वालों के लिए साढ़ेसाती का दूसरा चरण शुरू होगा। यानी 2027 का शनि गोचर इन तीनों राशियों के लिए अलग-अलग संदेश लेकर आएगा। कुंभ वालों के लिए यह राहत का समय होगा, जबकि मीन और मेष वालों को साढ़ेसाती के अगले चरणों से गुजरना होगा।

ज्योतिष में शनि को कर्म का ग्रह माना जाता है। इसलिए साढ़ेसाती के दौरान केवल परेशानियों पर ध्यान देने के बजाय अपने काम, व्यवहार और फैसलों पर ध्यान देना बेहतर माना जाता है। मेहनत और धैर्य के साथ आगे बढ़ने वालों के लिए यह समय कई जरूरी अनुभव भी लेकर आ सकता है।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़शनि की साढ़ेसाती झेल रहे कुंभ, मीन और मेष वाले जानें कब मिलेगी राहत