Shani Sade Sati 2026: कुंभ, मीन और मेष राशि वालों को कब मिलेगी साढ़ेसाती से मुक्ति?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

शनि की साढ़ेसाती 2026: कुंभ, मीन और मेष राशि वालों के लिए शनि की चाल में बदलाव अहम रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 11 दिसंबर 2026 को शनि मार्गी होंगे और 3 जून 2027 को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इससे कुंभ राशि वालों को अस्थायी राहत मिलेगी। 

Shani Sade Sati 2026
Shani Sade Sati 2026

Shani Sade Sati 2026: शनि की साढ़ेसाती से गुजर रहे कुंभ, मीन और मेष राशि वालों के लिए आने वाले कुछ साल खास रहने वाले हैं। शनि इस समय मीन राशि में वक्री चाल चल रहे हैं। 11 दिसंबर 2026 को शनि मार्गी होंगे। इसके बाद 3 जून 2027 को मीन राशि छोड़कर मेष में प्रवेश करेंगे। शनि के इस राशि परिवर्तन से साढ़ेसाती का गणित बदल जाएगा। कुंभ राशि वालों को राहत मिलेगी, जबकि मीन राशि पर साढ़ेसाती का अंतिम और मेष राशि पर दूसरा चरण शुरू होगा। हालांकि, यह बदलाव स्थायी नहीं रहेगा। शनि अक्टूबर 2027 में दोबारा मीन राशि में लौट आएंगे। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि इन तीनों राशियों को साढ़ेसाती से पूरी तरह मुक्ति कब मिलेगी।

शनि कब-कब बदलेंगे अपनी चाल?

शनि 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होंगे। इसके बाद 3 जून 2027 को मेष राशि में प्रवेश करेंगे। 9 अगस्त 2027 को शनि मेष राशि में वक्री हो जाएंगे। वक्री चाल चलते हुए 20 अक्टूबर 2027 को दोबारा मीन राशि में लौट आएंगे। इसके बाद 24 दिसंबर 2027 को मीन राशि में मार्गी होंगे। शनि 23 फरवरी 2028 को फिर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। आगे चलकर 8 अगस्त 2029 को वृषभ राशि में जाएंगे, लेकिन 5 अक्टूबर 2029 को वक्री होकर मेष में लौट आएंगे। इसके बाद 17 अप्रैल 2030 को फिर वृषभ राशि में प्रवेश करेंगे।

कुंभ राशि: 23 फरवरी 2028 को मिलेगी पूरी राहत

कुंभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। 3 जून 2027 को शनि के मेष राशि में प्रवेश करते ही साढ़ेसाती समाप्त हो जाएगी। हालांकि, यह राहत कुछ महीनों के लिए होगी। 20 अक्टूबर 2027 को शनि वापस मीन राशि में आएंगे तो कुंभ राशि पर फिर साढ़ेसाती का अंतिम चरण शुरू होगा। इसके बाद 23 फरवरी 2028 को शनि के दोबारा मेष राशि में जाने पर कुंभ राशि वालों को साढ़ेसाती से पूरी तरह मुक्ति मिल जाएगी।

मीन राशि: 17 अप्रैल 2030 को समाप्त होगी साढ़ेसाती

मीन राशि पर इस समय साढ़ेसाती का दूसरा चरण चल रहा है। 3 जून 2027 को शनि के मेष राशि में जाते ही अंतिम चरण शुरू होगा। हालांकि, 20 अक्टूबर 2027 को शनि वापस मीन राशि में लौटेंगे तो दूसरा चरण फिर शुरू हो जाएगा। इसके बाद 23 फरवरी 2028 से अंतिम चरण चलेगा। 8 अगस्त 2029 को शनि के वृषभ राशि में जाने से साढ़ेसाती कुछ समय के लिए समाप्त होगी। लेकिन 5 अक्टूबर 2029 को शनि मेष राशि में वापस आएंगे तो अंतिम चरण दोबारा शुरू होगा। मीन राशि वालों को 17 अप्रैल 2030 को साढ़ेसाती से पूरी राहत मिलेगी।

मेष राशि: 31 मई 2032 को मिलेगी मुक्ति

मेष राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। 3 जून 2027 को शनि मेष राशि में प्रवेश करेंगे तो दूसरा चरण शुरू होगा। हालांकि, 20 अक्टूबर 2027 को शनि के मीन राशि में लौटने से पहला चरण फिर शुरू हो जाएगा। 23 फरवरी 2028 को शनि दोबारा मेष में आएंगे तो दूसरा चरण चलेगा। 8 अगस्त 2029 को शनि के वृषभ राशि में जाने से अंतिम चरण शुरू होगा। इसके बाद अक्टूबर 2029 में शनि के मेष में लौटने से दूसरा चरण फिर शुरू होगा। 17 अप्रैल 2030 से अंतिम चरण दोबारा चलेगा। मेष राशि वालों को 31 मई 2032 को साढ़ेसाती से पूरी मुक्ति मिलने की गणना है।

शनि की साढ़ेसाती में किन बातों का रखें ध्यान?

ज्योतिष में शनि को कर्म, अनुशासन और न्याय का कारक माना जाता है। साढ़ेसाती के दौरान मेहनत, धैर्य और जिम्मेदारियों को विशेष महत्व दिया जाता है। मान्यता है कि शनि व्यक्ति को उसके कर्मों के अनुसार फल देते हैं। हालांकि, साढ़ेसाती का प्रभाव हर व्यक्ति पर एक जैसा नहीं होता।

डिस्क्लेमर: यह जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं और प्रचलित गोचर गणनाओं पर आधारित है। अलग-अलग पंचांगों में समय का अंतर संभव है।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़कुंभ, मीन और मेष राशि वालों को कब मिलेगी साढ़ेसाती से मुक्ति?