
shani sade sati Meen 2026 : शनि की साढ़ेसाती का मीन राशि पर 2026 में क्या होगा असर, कौन सा चरण रहेगा
संक्षेप: shani sade sati 2026 meen Rashi hindi: अगर आपकी राशि मीन है औरशनि की साढ़े साती है, तो आपको बता दें कि शनि फिलहाल इस राशि का साथ नहीं छोड़ने वाले हैं। अभी शनि मीन राशि में रहेंगे। 2026 में भी मीन राशि को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति नहीं मिलेगी।आइए जानें मीन कौन सा चरण चल रहा है।
shani sade sati 2026 meen Rashi hindi: अगर आपकी राशि मीन है औरशनि की साढ़े साती है, तो आपको बता दें कि शनि फिलहाल इस राशि का साथ नहीं छोड़ने वाले हैं। अभी शनि मीन राशि में रहेंगे। 2026 में भी मीन राशि को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति नहीं मिलेगी।आइए जानें मीन कौन सा चरण चल रहा है। मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का अंतिम चरण जून 2027 में शुरू होगा। 08 अगस्त 2029 को मीन राशि वालों को शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। 2026 में शनि को फिलहाल शनि साढ़ेसाती के दूसरे चरण में ही रहना होगा।अभी मीन राशि पर साढ़ेसाती का दूसरा फेज चल रहा है, साढ़ेसाती का तीसरा चरण 2027 में शुरू होगा।

शनि साढ़ेसाती और दूसरे और तीसरे चरण में क्या होगा?
दूसरे चरण में आप इस साल भावनात्मक उथल-पुथल महसूस करेंगे, लेकिन तीसरे चरण में आप बाहरी दुनिया की ओर आकर्षित होंगे। आत्म-मंथन और आंतरिक काम करने बाद इसको किस तरह से आप जीवन में लाएंगे, यह तीसरे चरण में आपको देखने को मिलेगा। दूसरे फेज में जहां चीजों को आप सीखेंगे, लेकिन तीसरे फेज में आपको इसका ईनाम भी मिलेगा। जैसे कोई समाज में सम्मान, नौकरी में प्रमोशन आदि। साल 2026 हेल्थ में सुधार दिखने को मिलेगा। साल के शुरू में छोटी-मोटी हेल्थ प्रॉब्लम परेशान करती रहेगी।
मीन राशि की पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ साल 2026 में कैसी रहेगी?
मीन राशि के लोगों के जॉब और करियर के लिए चीजें ठीक हैं। बिजनेस में कुछ करना चाहते हैं, तो जुलाई से अक्टूबर का समय अच्छा रहेगा, लेकिन उतार-चढ़ाव आते रहेंगे। नौकरी में बदलाव के योग सामने आएंगे। लाइफपार्टनर के साथ आपके रिश्ते खराब हो सकते हैं, एक तरफ गुरु आपके लिए अच्छे पल लेकर आएंगे, लेकिन शनि पर्सनल लाइफ में दिक्कतें लाएंगे। इस राशि के लोगों को फिलहाल पैसों के मामले में कोई रिस्क नहीं लेना चाहिए। आपकी इनकम बढ़ेगी, लेकिन खर्च और परेशानियां बढ़सकती हैं। पैसों के फैसले सोच समझकर लें। इस समय खास ध्यान रखें कि किसी को उधार ना दें, पैसा फंस सकता है। आपकी इन्कम बढ़ेगी।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





