शनि रेवती नक्षत्र में, अगले 34 दिन इन राशियों की हो सकती है परीक्षा, हर कदम पर बरतनी होगी सावधानी

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

शनि के रेवती नक्षत्र में रहने से अगले 34 दिन मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक और मीन राशि के लोगों को संभलकर रहने की सलाह दी गई है। इस दौरान नौकरी, कारोबार, धन और पारिवारिक मामलों में चुनौतियां आ सकती हैं। जल्दबाजी से बचकर, धैर्य और सोच-समझकर लिए गए फैसले स्थिति को बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं।

शनि रेवती नक्षत्र में

Shani Revati Nakshatra Transit 2026: ज्योतिष शास्त्र में शनि को कर्म और न्याय का ग्रह माना जाता है। इस समय शनि रेवती नक्षत्र में हैं और 20 अगस्त तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ऐसे में अगले 34 दिन कुछ राशियों के लिए चुनौती भरे माने जा रहे हैं। ज्योतिषीय मान्यता है कि इस दौरान इन राशि के लोगों को नौकरी, कारोबार, पैसों और पारिवारिक मामलों में थोड़ा संभलकर चलने की जरूरत पड़ सकती है। जल्दबाजी में लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है। हालांकि धैर्य, मेहनत और सही योजना के साथ आगे बढ़ने पर स्थिति को बेहतर बनाया जा सकता है।

आइए जानते हैं किन राशियों को इस दौरान विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है-

मेष राशि- अगले 34 दिन आपको सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत होगी। नौकरी में अतिरिक्त जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कारोबार में किसी बड़े निवेश से पहले अच्छी तरह विचार कर लें। खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए बजट का ध्यान रखें। किसी से बेवजह विवाद करने से बचें।

कर्क राशि- कर्क राशि के लोगों को कार्यक्षेत्र में धैर्य बनाए रखना होगा। किसी काम में देरी हो सकती है, जिससे मन थोड़ा परेशान रह सकता है। परिवार के साथ बातचीत में संयम रखें। आर्थिक मामलों में जल्दबाजी से बचना आपके लिए बेहतर रहेगा। इस दौरान जीवनसाथी के साथ अधिक समय व्यतीत करना आपके लिए अच्छा रहेगा।

कन्या राशि- कन्या राशि के लोगों के सामने कुछ नई जिम्मेदारियां आ सकती हैं। काम का दबाव बढ़ सकता है। किसी भी दस्तावेज या लेन-देन में लापरवाही न करें। सेहत का भी ध्यान रखें और जरूरत से ज्यादा तनाव लेने से बचें। इस समय कोई भी नया कार्य करने से बचें।

वृश्चिक राशि- इस दौरान आपको मेहनत का पूरा फल मिलने में थोड़ा समय लग सकता है। कार्यस्थल पर किसी बात को लेकर मतभेद हो सकते हैं। पैसों से जुड़े मामलों में जोखिम लेने से बचें। परिवार का सहयोग आपको मानसिक मजबूती देगा।

मीन राशि- मीन राशि के लोगों के लिए यह समय धैर्य की परीक्षा ले सकता है। कोई पुराना काम अटक सकता है या योजना में बदलाव करना पड़ सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए सोच-समझकर धन खर्च करें। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय से पहले अनुभवी व्यक्ति की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan