90 दिन से ज्यादा इन 4 राशियों का रहेगा बोलवाला, वक्री शनि दिसंबर तक हैं मेहरबान
डेढ़ महीने पहले ही शनि ने उलटी चाल चलनी शुरू की है। अगले 94 दिन तक शनि ऐसे ही रहेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार 11 दिसंबर तक वक्री शनि कुल 4 राशियों को लाभ देंगे।

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि ग्रह को कर्मों और न्याय से जोड़कर देखा जाता है। व्यक्ति को उसके कर्मों का हिसाब शनि की ओर से ही मिलता है। इस समय शनि वक्री अवस्था में हैं। यानी शनि अब वक्री चाल में हैं और 27 जुलाई को मीन राशि से उन्होंने अपनी टेढ़ी चाल को शुरू किया है। इस अवस्था में शनि अगले 94 दिन रहने वाले हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शनि 11 दिसंबर तक उलटी चाल में रहेंगे। पंडित जी के अनुसार कुल मिलाकर शनि की वक्री चाल की अवधि 138 दिन तक रहने वाली थी जिसमें से अब 94 दिन ही बचे हैं। इस बीच कुछ विशेष राशियों पर शनि कुछ ज्यादा ही मेरहबान रहने वाले हैं।
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शनि की ये वक्री चाल कुछ राशि वालों के लिए अच्छे मौके लेकर आ सकती है। खासतौर पर वृषभ, कर्क, कन्या और मिथुन राशि के जातकों को करियर और पैसों से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है। जानिए आखिर 11 दिसंबर तक शनि का प्रभाव इन राशियों पर किस तरह से पड़ने वाला है?
वृषभ राशि
वृषभ राशि वालों के लिए वक्री शनि मेहनत का अच्छा रिजल्ट दिलवा सकते हैं। नौकरी करने वाले लोगों को अपनी मेहनत का फायदा मिल सकता है। अगर लंबे समय से प्रमोशन या सैलरी बढ़ने का इंतजार रहा है तो इस बीच कोई ना कोई अच्छी न्यूज जरूर मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए भी ये टाइम अच्छा ही जाएगा। वहीं रुके हुए काम दोबारा स्पीड पकड़ सकते हैं और पुराने कॉन्टैक्स से फायदा मिल सकता है। ऐसे में इसी दौरान आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार आने के योग भी बनेंगे। हालांकि शनि जल्दबाजी के बजाय धैर्य और लगातार मेहनत को ज्यादा महत्व देते हैं तो इस बीच धैर्य रखते हुए अपने काम करने होंगे।
कर्क राशि
कर्क राशि के लोगों के लिए वक्री शनि करियर के लिहाज से फायदेमंद साबित होंगे। नौकरी में जिम्मेदारियां बढ़ने के चांस हैं। इसी बीच पहचान बढ़ेगी। नौकरी बदलने के लिए कई मौके मिल सकते हैं। नई शुरुआत के लिए भी 11 दिसंबर से पहले कई मौके मिलेंगे। पैसों के मामले में पूरी राहत मिलेगी। अटका हुआ पैसा कहीं से वापस आ सकता है। बस इस दौरान बचत पर ध्यान दें। मेहनत करते रहें।
कन्या राशि
कन्या राशि वालों के लिए शनि की वक्री चाल कई पुराने काम पूरे कर सकती है। लंबे समय से जो काम या फिर प्रोजेक्ट अटका हुआ था वो दोबारा शुरू हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को अपने बॉस से खूब सपोर्ट मिलेगा। इसी बीच नई जिम्मेदारी मिल सकती है। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाभ जरूर मिलेगा। हो सकता है कि इस बीच पुराने क्लाइंट्स संपर्क साधे। इनकम के भी नए सोर्स बन सकते हैं।
मिथुन राशि
इस राशि के जातकों के लिए भी वक्री शनि करियर और पैसों का मामले में पॉजिटिव बदलाव लेकर आएंगे। नौकरी में मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलने के चांस हैं। मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है। जो लोग किसी बड़े प्रोजेक्ट या फिर कॉम्पटीशन की तैयारी में लगे हुए हैं उन्हें इस बीच सफलता भी मिलेगी। बिजनेस से जुड़े लोग रुकी हुई डील्स से फायदा पा सकते हैं। अगर इन्वेस्टमेंट से जुड़े फैसले सोच-समझकर लिए जाएं तो लाभ मिल सकता है। बस इस दौरान अनुशासन के साथ रहना होगा और किसी भी काम में आलसपन नहीं दिखाना है।


