शनि गुरु के घर में हो रहे वक्री, बदल देंगे साढ़ेसाती का समीकरण, क्या आपकी राशि को लाभ?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Shani Rashifal: शनि का वक्री होना साल 2026 का बड़ा परिवर्तन है। शनि कैसे आपको प्रभावित करेंगे, यहां आप इससे जुड़ी हर डिटेल ज्योतिष के प्वाइंट ऑफ व्यू से जान सकते हैं।

shani vakri

शनि अभी मीन राशि में हैं, शनि वक्री होने वाले हैं जुलाई में। 27 जुलाई को शनि वक्री होने जा रहे हैं। शनि गुरु के घर में रहकर वक्री हो रहे हैं। शनि का वक्री होना आपके लिए बड़ा गोचर माना जा रहा है। क्योंकि शनि वक्री होकर साढ़ेसाती की राशियों में बदलाव करेंगे। शनि की चाल विपरीत होने से क्या फर्क पड़ता है। शनि साढ़ेसाती पर क्या फर्क पड़ता है और इससे किन राशियों के लिए अच्छे और बुरे फल मिलते हैं, यह सब जानकारी हम आपको यहां देंगे।

शनि के वक्री होने से बदल जाएंगे शनि की साढ़ेसाती के असर

शनि का वक्री होना फिर से पूरी साढ़ेसाती को इधर-उधर कर देगा। कोई भी ग्रह जब वक्री होता है तो एक घर पीछे का रिजल्ट देता है। मीन राशि का शनि जब वक्री होगा तो माना जाएगा कि उसकी अवस्था कुंभ की हो रही है। मकर को भी उसका शिकार होना होगा। साढ़ेसाती बदल जाएगी। ऐसा होने पर मकर राशि पर अभी साढ़ेसाती नहीं है, लेकिन शनि जब वक्री होंगे तो इस राशि पर भी शनि की साढ़ेसाती का असर आएगा। शनि आपको फिर से प्रभावित करेंगे। आपके खर्चे से लेकर आपको हेल्थ के मामले में दिक्कत होगी। इसके अलावा कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती है तो इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती का खास असर होगा। नहीं मिल रहा समस्या का हल, पंड़ित जी से करें चेट

मेष राशि पर साढ़ेसाती का कैसा होगा असर?कुंभ और मकर पर शनि की साढ़ेसाती का असर इस दौरान देखा जाएगा, लेकिन मेष को इससे कुछ समय के लिए राहत मिलेगी। मेष राशि के लिए साढ़ेसाती का असर भी नहीं होगा। राशिफल से जुड़ी हर खबर यहां पढ़ें

shani dev

शनि कैसे देते हैं लाभ

अगर आपने मेहनत की है और अभी तक आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिला है तो शनि आपको मेहनत का फल दिलाएंगे। इसके अलावा अगर आप किसी झूठे केस में फंसे हैं तो शनि अगर सहीं हैं तो शनि आपको इससे बाहर निकालेंगे। अगर आप लोहे या तेल का काम करते हैं तो शनि आपको लाभ कराएं और शनि आपके अनुशासन के कारण भी आपको लाभ देते हैं। ईमानदार रहें, आपको इससे लाभ होगा। अंकराशि से जुड़ी हर खबर यहां

मकर राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का क्या असर होगा?

मकर राशि के लिए धन संबंधी परेशानी से परेशान होंगे, खर्च बढ़ेंगे और आप परेशान होंगे। वाणी से आप भी परेशान होंगे गुप्त रोगों का शिकार होंगे। मकर के आमदनी के नए रास्ते बनेंगे, नए रिश्ते बनेंगे। इस दौरान आपकी आमदनी से ज्यादा खर्च बढ़ेंगे, खर्चे भी ऐसे होंगे कि आप टाल नहीं पाएंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़शनि गुरु के घर में होगें वक्री, बदल देंगे साढ़ेसाती, क्या आपकी राशि को लाभ?