शनि मीन राशि में वक्री होंगे, शनि साढ़ेसाती समेत किन 4 राशियों पर वक्री शनि का क्या असर?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Shani Vakri: शनि के वक्री होने ले कई राशियों के लिए अच्छे योग बनेंगे। कई राशियों के लिए दिक्कतें भी होंगी। अभी हम बात करेगें कि शनि साढ़ेसाती वाली राशियों के लिए शनि कैसे रहेंगे।

Shani Vakri 2026, शनि वक्री शनि साढ़ेसाती
शनि वक्री शनि साढ़ेसाती

Shani Vakri Horoscope 2026:शनि देव जुलाई 2026 को मीन राशि में वक्री चलेंगे। वो 138 दिनों तक यानी 11 दिसंबर 2026 तकवक्री रहेंगे। सावन से ठीक पहले शनि वक्री होने वाले हैं। शनि न्याय के ग्रह और 30 साल बाद किसी राशि का चक्र पूरा करके उसमें आते हैं। ऐसे में शनि का वक्री होना और मार्गी होना भी खास होता है। अब 27 जुलाई को शनि वक्री होने जा रहे हैं।

मेष राशि के लिए कैसा रहेगा शनि का वक्री का असर?

शनि की साढ़ेसाती का असर कई राशियों के लिए अच्छा रहेगा। लेकिन मेष पर शनि की साढेसाती का पहला चरण चल रहा है। इस राशि के लिए नि की साढेसाची थोड़ी राहत वाली हो सकती है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शनि के वक्री होने के बाद मेष राशि के लोगों के लिए चीजें बहुत खराब नहीं होंगी। आपके लिए काफी चीजें सुधरेंगी। आपको दिखेगा कि जो काम आपके पहले बन नहीं रही थे वो बन जाएंगे। नौकरी और बिजनेस से जुड़ी दिक्कतें भी कम होंगी। इस दौरान जल्दबाजी करने के बजाय धैर्य सेकाम लें। जो लोग साथ काम करते हैं उनके साथ भी आपके मतभेद हो सकते हैं। पर्सनल लाइफ में परेशानी बढ़ेंगी कम नहीं होगी, इसलिए इसका ध्यान रखें।

कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा शनि का वक्री होना?

आपको बता दे कि कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। इस राशि के लिए शनि की साढ़ेसाची अगले साल जून में समाप्त हो जाएगी। आपके लिए आर्थिक फैसले दिक्कत देने वाले हो सकते हैं। इस समय जो भी फैसले लें, थोड़ा सावधानी से लें, क्योंकि पैसों की हानि हो सकती हैं। आपके काम जो बन रहे हैं वो अटकेंगे, इससे भी आप परेशान हो सकते हैं। इसलिए धीरज से काम लें।

मीन राशि के लिए वक्री शनि क्या बदलाव लाएंगे?

मीन राशि के लिए भी समय उत्तम है। आपके लिए शनि की साढेसाती का दूसरा चरण है, इसलिए शनि के वक्री होने से आपको प्रोफेशनल लाइफ में परेशानी झेलनी होगी। आपको आपकी मेहनत का फल नहीं मिलेगा। कोई और आपकी मेहनत का फल ले जाएग। आपका उन लोगों से नाता टूट जाएगा, जो आपके दोस्त हैं, लेकिन अनुशासन बनाएं रखें और किसी के साथ गलत ना करें, देर सवेर उन लोगों की समझ में आ जाएगा की आप गलत नहीं हैं।

मकर राशि के लिए फिर से साढ़ेसाती वाली परिस्थिति

पंडित नरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि शनि की वक्री चाल मकर राशि जिन लोगों के लिए भी थोड़ी दिक्कतें शुरु हो जाएगीं। काम का दबाव, छोटी-छोटी रुकावट महसूस हो सकती है।बड़े निवेश या जल्दबाजी ना करें?

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey

शार्ट बायो

अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।


परिचय और अनुभव

अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।


शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर

अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।


विजन

अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।


विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र

कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।


विशेषज्ञता

कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़शनि मीन राशि में वक्री होंगे, शनि साढ़ेसाती समेत किन 4 राशियों पर वक्री शनि का अ