शनि गोचर से बरसेंगी खुशियां, आने वाले 23 दिन में इन राशियों को मिलेगी बड़ी खबर! करें सिर्फ 1 उपाय

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Shani Rashifal Saturn Transit 2026 : शनि का गोचर रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में होने जा रहा है। ऐसे में अगले 23 दिन तक शनि रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में विराजमान रहने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों पर धन की बरसात हो सकती है।

Shani Rashifal Saturn Transit 2026 Shani Gochar Budh ke Nakshatra me till 2 July

Shani Rashifal Saturn Transit 2026, शनि राशिफल : शनि न्याय प्रिय ग्रह हैं। जब भी अपनी चाल में शनि बदलाव करते हैं तो हर एक राशि पर इफेक्ट डालते हैं। इस समय मीन राशि में शनि बैठे हुए हैं। इस समय शनि बुध के नक्षत्र रेवती के प्रथम पद में गोचर कर रहे हैं। जल्द ही शनि का नक्षत्र पद गोचर होने जा रहा है। शनि के नक्षत्र परिवर्तन करने से मेष राशि से लेकर मीन राशि पर प्रभाव देखने को मिलता है। हिन्दू पंचांग के अनुसार, 2 जुलाई 2026 के दिन कर्मफल दाता शनि का गोचर रेवती नक्षत्र के दूसरे पद में होने जा रहा है। ऐसे में अगले 23 दिन तक शनि रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में विराजमान रहने वाले हैं। शनि के बुध के नक्षत्र में गोचर करने से कुछ राशियों की किस्मत पलट सकती है। आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में-

शनि गोचर से बरसेंगी खुशियां, आने वाले 23 दिन में इन राशियों को मिलेगी बड़ी खबर! करें सिर्फ 1 उपाय

तुला राशि के जातकों के लिए शनि के बुध के नक्षत्र में गोचर करना कैसा रहेगा?

तुला राशि के जातकों के लिए शनि का बुध के नक्षत्र में गोचर करना फायदेमंद साबित हो सकता है। बिजनेस में प्रॉफिट को बढ़ाने के लिए बनाई गई स्ट्रेटजी रंग लाएगी। विद्यार्थियों के लिए यह समय अच्छा माना जा रहा है। करियर के क्षेत्र में सफलता पाने के लिए आपको ज्यादा प्रयास नहीं करने पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहने वाली है।

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि के बुध के नक्षत्र में गोचर करना कैसा रहेगा?

शनि का बुध के नक्षत्र में गोचर करना मिथुन राशि के जातकों के लिए लाभदायक साबित हो सकता है। अपनी मां के साथ समय बिताना आपके लिए शुभ रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा। बिजनेस कर रहे लोगों को कोई बड़ा प्रॉफिट या कोई अच्छी डील मिल सकती है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहने वाली है।

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि के बुध के नक्षत्र में गोचर करना कैसा रहेगा?

कर्क राशि के जातकों के लिए शनि का बुध के नक्षत्र में गोचर करना अच्छी खबर ला सकता है। यह समय निवेश करने के लिए शुभ माना जा रहा है। कोई बड़ी बीमारी नुकसान नहीं पहुंचाएगी। अपनी बहन-भाई के साथ वक्त बिताएं। व्यापार में मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा।

शनि गोचर से लाभ पाने के लिए क्या करें?

शनि के गोचर से लाभ पाने के लिए रोजाना शनि चालीसा का पाठ करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan