Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani Rashifal Saturn transit 2026 in May 2026 for 146 days Shani Gochar Nakshatra these zodiacs will be blessed
146 दिन तक इन राशियों पर होगी खुशियों की बारिश, शनि गोचर से बदलेगा भाग्य

146 दिन तक इन राशियों पर होगी खुशियों की बारिश, शनि गोचर से बदलेगा भाग्य

संक्षेप:

Shani Rashifal Saturn transit 2026 : शनि देव इस समय मीन राशि में विराजमान हैं और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। बुध के रेवती नक्षत्र में शनि के गोचर करने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है।  

Feb 09, 2026 08:32 pm ISTShrishti Chaubey लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Shani Rashifal Saturn transit 2026: शनि का राशि परिवर्तन ही नहीं बल्कि नक्षत्र परिवर्तन भी खास माना जाता है। शनि के नक्षत्र बदलने से सभी 12 राशियों पर पॉजिटिव या फिर नेगेटिव प्रभाव पड़ते हैं। शनि की बदलती चाल हर एक राशि के लिए महत्वपूर्ण मानी जाती है। शनि देव इस समय मीन राशि में विराजमान हैं और उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 17 मई 2026 के दिन शनि रेवती नक्षत्र में गोचर करने जा रहे हैं। इसके बाद शनि का गोचर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में 9 अक्टूबर 2026 के दिन होगा। रेवती नक्षत्र के स्वामी ग्रह बुध हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बुध के रेवती नक्षत्र में शनि के गोचर करने से किन राशियों को जबरदस्त लाभ मिल सकता है-

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

146 दिन तक इन राशियों पर होगी खुशियों की बारिश, शनि गोचर से बदलेगा भाग्य

धनु राशि के लिए रेवती नक्षत्र में शनि का गोचर कैसा रहेगा?

बुध के रेवती नक्षत्र में शनि के गोचर करने से धनु राशि को लाभ हो सकता है। तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। कुछ लोग प्रॉपर्टी भी खरीद सकते हैं। जॉब कर रहे लोगों को कई नए टास्क मिलेंगे। छोटी-मोटी मुश्किलों को आप आसानी से पार कर लेंगे। लव लाइफ में रोमांस भी बना रहेगा। आकस्मिक धन-लाभ भी हो सकता है।

सिंह राशि के लिए रेवती नक्षत्र में शनि का गोचर कैसा रहेगा?

बुध के रेवती नक्षत्र में शनि के गोचर करने से सिंह राशि को फायदा हो सकता है। आपको अपने फ्रेंड्स का सपोर्ट मिलेगा। हेल्थ में सुधार होगा। व्यापारियों को नया व्यापार शुरू करने के लिए कोई अच्छी डील मिल सकती है। घर में सुख और शांति बनी रहेगी। वहीं, धार्मिक कार्यों में भी मन लगेगा।

मकर राशि के लिए रेवती नक्षत्र में शनि का गोचर कैसा रहेगा?

बुध के रेवती नक्षत्र में शनि के गोचर करने से मकर राशि को अच्छी खबर मिल सकती है। जीवन की मुश्किलें धीरे-धीरे खत्म होने लगेंगी। नए मौके हाथ लगेंगे। करियर में आपका स्ट्रगल रंग लाएगा। प्रमोशन के भी योग बन रहे हैं। वहीं, आपको जंक फूड से दूर रहना चाहिए और हेल्थ पर फोकस करना चाहिए। किसी यात्रा पर भी जा सकते हैं।

शनि के अच्छे प्रभाव को बढ़ाने के उपाय

1- हनुमान जी, शिव जी और शनि देव की विधिवत पूजा करें

2- रोजाना हनुमान चालीसा, शिव चालीसा और शनि चालीसा का पाठ करें

3- नौकरों के साथ गलत व्यवहार न करें

4- बूढ़े बुजुर्ग के साथ गलत व्यवहार न करें

5- शनि देव को सरसों का तेल चढ़ाएं

6- शनिवार को काले तिल का दान करें

7- गरीबों की मदद करें और उन्हें भोजन कराएं

8- रोजाना भागवत गीता का पाठ करें

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

ये भी पढ़ें:9 फरवरी को 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा, पढ़ें राशिफल
ये भी पढ़ें:सूर्य,शुक्र,चंद्र,बुध कुंभ राशि में, 17 फरवरी से इन राशियों की झोली में खुशियां
ये भी पढ़ें:6 दिन बाद से मां लक्ष्मी इन राशियों पर मेहरबान, चंद्र-मंगल की युति से होगा लाभ
Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey
लाइव हिन्दुस्तान में बतौर कॉन्टेंट प्रोड्यूसर काम कर रही सृष्टि चौबे को पत्रकारिता में 2 साल से ज्यादा का अनुभव है। सृष्टि को एस्ट्रोलॉजी से जुड़े विषयों पर लिखने की अच्छी समझ है। इसके अलावा वे एंटरटेनमेंट और हेल्थ बीट पर भी काम कर चुकी हैं। सृष्टि ग्रह गोचर, नक्षत्र परिवर्तन, हस्तरेखा, फेंगशुई और वास्तु पर अच्छी जानकारी रखती हैं। खबर लिखने के साथ-साथ इन्हें वीडियो कॉन्टेंट और रिपोर्टिंग में भी काफी रुचि है। सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अपने कॉलेज के दिनों में इन्होंने डाटा स्टोरी भी लिखी है। साथ ही फैक्ट चेकिंग की अच्छी समझ रखती हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ , Aaj ka Rashifal,Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!