28 दिन बाद शनि बदलेंगे अपना स्थान, इन 4 राशियों को मिलेंगी खुशियां

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

अक्टूबर में शनि अपना नक्षत्र बदलेंगे और इस बदलाव का पॉजिटिव असर कुल 4 राशियों को दिखेगा। जानें इन लकी राशियों में आपकी राशि शामिल है या नहीं? 

shani nakshatra parivartan 2026
शनि नक्षत्र बदलते ही इन 4 राशियों को अक्टूबर में फायदा देंगे।

आज से लगभग 28 दिन बाद शनि बुध के नक्षत्र में जाने वाले हैं। शनि न्याय और कर्म के देवता हैं। ऐसे में इस बदलाव के चलते सबको अपने कर्मों का फल मिलने वाला है। शनि की चाल वैदिक ज्योतिष शास्त्र में हमेशा से ही अहम मानी गई है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार अभी शनि रेवती नक्षत्र में हैं। इस नक्षत्र के प्रथम पद में शनि विराजमान हैं। 9 अक्टूबर को शनि नक्षत्र बदलते हुए स्वंयक के नक्षत्र उत्तर भाद्रपद में पहुंचेंगे। पंडित जी के अनुसार इस बदलाव का असर वृषभ और कन्या राशि समेत कुल 4 राशियों पर अच्छा पड़ने वाला है। जानिए इन राशियों को आने वाले समय में किस तरह का बदलाव दिखने वाला है?

9 अक्टूबर से इन 4 राशियों को लाभ देंगे शनि

वृषभ राशि पर शनि नक्षत्र परिवर्तन का क्या असर दिखेगा?

शनि का ये नक्षत्र परिवर्तन वृषभ राशि वालों को रुके हुए कामों को दोबारा स्पीड दे सकता है। जिस काम में बार-बार बाधा आ रही थी अब उसमें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरी में में काम की तारीफ होगी तो मन खुश रहने वाला है। बिजनेस वालों को नए कॉन्टैक्ट से खूब फायदा मिलने वाला है। इसके अलावा पैसों की स्थिति भी धीरे-धीरे मजबूत होने वाली है।

कन्या राशि पर शनि नक्षत्र परिवर्तन का क्या असर दिखेगा?

शनि के नक्षत्र परिवर्तन का पॉजिटिव असर कन्या राशि वालों पर खूब दिखेगा। पुराने अटके काम शुरू होंगे। काम का प्रेशर बढ़ेगा लेकिन इससे फायदा भी खूब मिलेगा। बिजनेस वालों को नए मौके मिलेंगे। ऐसे में पैसों की स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। परिवार के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का मौका मिलेगा।

तुला राशि पर शनि नक्षत्र परिवर्तन का क्या असर दिखेगा?

तुला राशि वालों के करियर के लिए शनि का ये बदलाव अच्छा साबित हो सकता है। ऑफिस में की गई मेहनत का असर इस परिवर्तन के बाद साफ दिखाई देगा और सीनियर्स का भरोसा भी बढ़ेगा। बिजनेस से जुड़े लोगों को नई डील या प्रोजेक्ट से फायदा मिल सकता है। पैसों की दिक्कत भी धीरे-धीरे दूर ही होगी। पुरानी कोशिशों का फल भी इसी दौरान नजर आएगा।

मकर राशि पर शनि नक्षत्र परिवर्तन का क्या असर दिखेगा?

मकर राशि वालों पर शनि की खास कृपा मानी जाती है। दरअसल इस राशि के स्वामी ग्रह शनि ही है। ऐसे में ये नक्षत्र परिवर्तन इस राशि के जातकों के लिए काफी अहम रहने वाला है। नौकरी में प्रमोशन या फिर सैलरी बढ़ने के चांस बनेंगे। हो सकता है कि कुछ लोगों को नई जिम्मेदारी जाए। आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। बिजनेस से जुड़े लोग कमाई के मामले में नए सोर्स से जुड़े सकते हैं। बस इन्वेस्टमेंट में किसी भी तरह की जल्दबाजी ना करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़28 दिन बाद शनि बदलेंगे अपना स्थान, इन 4 राशियों को मिलेंगी खुशियां