राहु का शनि की राशि में बड़ा गोचर, 2026 के अंत में इन 3 राशियों को मिलेगा अच्छे कर्मों का फल
5 दिसंबर को राहु शनि की राशि मकर में प्रवेश करेंगे। इस गोचर का लाभ सिर्फ और सिर्फ तीन राशियों को ही मिलेगा। जानें पंडित जी से कि क्या आपको साल के अंत में इस गोचर का लाभ मिलने वाला है?

साल 2026 के अंत यानी दिसंबर के महीने में राहु गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में राहु को एक छाया ग्रह माना जाता है। एक राशि में राहु लगभग 18 महीने तक गोचर करते हैं। इस समय राहु कुंभ राशि में विराजमान हैं और 5 दिसंबर तक यहीं रहने वाले हैं। इसी तारीख को शाम में 7 बजकर 28 मिनट पर राहु राशि परिवर्तन करेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस बदलाव का असर सिंह, वृश्चिक और मीन राशि वालों पर पड़ेगा। चलिए जानते हैं कि आखिर इन राशियों को दिसंबर के महीने में किस तरह से लाभ मिलेगा?
दिसंबर 2026 में राहु गोचर देगा इन 3 राशियों को लाभ
सिंह राशि पर राहु गोचर का असर
पंडित जी के अनुसार इस साल दिसंबर में राहु का राशि परिवर्तन सिंह राशि वालों के लिए अच्छे बदलाव लेकर आएगा। इस दौरान मेहनत का पूरा फायदा मिल सकता है और पुराने समय में किए गए अच्छे कामों का फल भी देखने को मिलेगा। काम के मामले में कोई नया मौका हाथ लग सकता है। अगर किसी मौके का इंतजार लंबे समय से रहा है तो अब वो मिल सकता है। पैसों के मामले में राहत मिलने के संकेत हैं। इस दौरान कॉन्फि़ेंस बढ़ेगा और किसी फैसले को लेकर क्लैरिटी मिल सकती है। कुल मिलाकर ये समय सिंह राशि वालों के फेवर में होगा।
वृश्चिक राशि को लाभ देगा राहु गोचर
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए साल के आखिर में राहु का गोचर कई मामलों में राहत दे जाएगा। दिसंबर के दौरान रुके हुए काम में रफ्तार दिखेगी। मेहनत का रिजल्ट फेवर में आ सकता है और आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है। नौकरी या फिर बिजनेस से जुड़े लोगों को आगे बढ़ने के नए मौके मिल सकते हैं। किसी पुरानी कोशिश को बहुत अच्छा रिजल्ट मिलने के चांस है। ऐसे में मन बहुत ही ज्यादा खुश रहेगा। बस जल्दबाजी में किसी भी तरह का फैसला करने से बचना है। सही सोच और धैर्य के साथ आगे बढ़ेंगे तो सब कुछ हासिल होता चला जाएगा।
मीन राशि पर राहु गोचर का असर
मीन राशि वालों के लिए दिसंबर का समय खास रहने वाला है। राहु का राशि परिवर्तन इस राशि के जातकों को पुराने तनाव और परेशानियों को पीछे छोड़कर आगे बढ़ने का मौका देगा। प्रोफेशनल लाइफ में कोई गुड न्यूज मिल सकती है और इसका फायदा लंबे समय तक होगा। आर्थिक मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर होने की उम्मीद है। वहीं लंबे समय से की जा रही मेहनत का फल मिलने से कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। किसी काम के पूरा होने से मन खुश रहेगा। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि कोई भी फैसला बहुत ही सोच-समझकर ही लेना है। धैर्य रखने से चीजें सही ट्रैक पर चलेंगी।
तीनों राशियां करें ये उपाय
अगर आप इस गोचर का पूरा-पूरा लाभ लेना चाहते हैं तो शनिवार के दिन पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का दीया नियमित रूप से जलाएं। जरूरतमंदों की अपनी सामर्थ्य के हिसाब से मदद जरूर करें। किसी के साथ गलत ना करें और ना ही किसी का बुरा सोचें। बस अच्छे कर्म करते जाएं।


