शनि, बुध मिलकर करेंगे धमाल, 7 राशियों की रहेगी चांदी ही चांदी
Shani rashifal mercury transit Saturn 2026 : बुध का मार्गी होना और शनि का वक्री होना कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आइए पंडित जी से जानते हैं बुध की मार्गी चाल और वक्री शनि किन राशियों के लिए लकी साबित होने वाले हैं-

Shani rashifal mercury transit Saturn, शनि वक्री, बुध मार्गी राशिफल : ज्योतिष विद्या के अनुसार, बुध ग्रह बातचीत, बिजनेस, शिक्षा और बुद्धि के कारक माने जाते हैं। वहीं शनि ग्रह कर्मफलदाता और न्याय प्रिय ग्रह माने जाते हैं। जल्द ही शनि वक्री और बुध मार्गी होने जा रहे हैं, जिसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। शनि और बुध की मजबूत स्थिति व्यक्ति की किस्मत चमका सकती है। ऐसे व्यक्ति को शांति -समृद्धि पाने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती। इस समय शनि मीन राशि और बुध मिथुन राशि में बैठे हुए हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, 24 जुलाई के दिन सुबह में 4 बजकर 27 मिनट पर बुध मार्गी होने जा रहे हैं। शनि का वक्री गोचर 27 जुलाई को होगा। बुध का मार्गी होना और शनि का वक्री होना कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। आइए पंडित जी से जानते हैं ग्रहों के राजकुमार बुध की मार्गी चाल और वक्री शनि किन राशियों के लिए लकी साबित होने वाले हैं-
शनि, बुध मिलकर करेंगे धमाल, 7 राशियों की रहेगी चांदी ही चांदी
शनि का वक्री होना किन राशियों के लिए रहेगा लाभकारी?
ज्योतिष गणना के अनुसार, शनि जब उलटी चाल चलना शुरू करेंगे तो सिंह राशि, मेष राशि, वृश्चिक राशि, और धनु राशि के लोगों को लाभ देंगे। आपकी सभी रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। सुख-संपदा का लाभ मिलेगा। अपनी सेहत का ध्यान जरूर रखें। लव लाइफ में रोमांस बना रहेगा। व्यवसायियों के लिए समय बेहद शुभ रहने वाला है। न्यू जॉब के ऑफर भी आपको मिल सकते हैं। घर परिवार में शांति का माहौल रहेगा।
मार्गी चाल में ग्रहों के राजकुमार बुध का गोचर करना किन राशियों को लाभ देगा?
एस्ट्रोलॉजर नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, बुध का मार्गी चाल में गोचर करना कुछ राशियों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। ग्रहों के राजकुमार बुध की सीधी चाल से तुला राशि, मेष राशि, कुंभ राशि, सिंह राशि और कन्या राशि को लाभ होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध के इस गोचर के प्रभाव से इंकम बढ़ने के योग भी बन रहे हैं। बिजनेस में प्रॉफिट होने के योग हैं। धन का आगमन ऐसी जगहों से होगा, जहां से आपने सोचा भी नहीं होगा। करियर की स्थिति भी अच्छी रहने वाली है। फाइनेंशियल सिचुएशन भी स्टेबल रहने वाली है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Shrishti Chaubeyसंक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।
विस्तृत बायो
परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।
व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।
विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा


