अगल-बगल बैठे हैं शनि-राहु, आने वाले 114 दिन तक 5 राशियों को देंगे चौतरफा लाभ

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

shani rahu gochar: इस समय शनि-राहु पांच राशियों के लिए अत्यंत शुभ और कल्याणकारी स्थिति में हैं। इन राशियों को आने वाले 114 दिन यानी 31 दिसंबर तक अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। जानें इनके बारे में।

shani rahu
शनि-राहु की 5 राशियों पर कृपा दृष्टि

Shani-Rahu Possitive Imapct on Zodiac Signs till december: न्याय देवता शनि और मायावी ग्रह राहु इस समय अगल-बगल बैठे हैं। वर्तमान में ग्रहों की स्थिति के बारे में बताते हुए पंडित नरेंद्र उपाध्याय कहते हैं कि इस समय ग्रहों की स्थिति शुभता वाली कही जा सकती है। यह ग्रह अपनी स्थितियों से जनमानस का कल्याण कर सकते हैं। मीन राशि के शनि 12वें भाव में हैं और कुंभ राशि के राहु 11वें भाव में बैठे हैं। इस तरह से शनि-राहु अगल-बगल हैं और सभी राशियों को प्रभावित कर रहे हैं। शनि-राहु के अलावा भी अन्य ग्रहों की स्थिति बहुत खास बन रही है।

मंगल शत्रुक्षेत्री, गुरु और चंद्रमा का गजकेसरी योग बन रहा है। गुरु इस समय उच्च के हैं। सूर्य, बुध और शुक्र स्वग्रही हैं। राहु-शनि मित्रवत माने जाते हैं और इस समय अगल-बगल बैठे हैं। यह एक बहुत ही अच्छी स्थिति बन रही है जो कि जनमानस का कल्याण करने वाली है। इस स्थिति के कारण कुछ राशियों को 31 दिसंबर यानी आने वाले 114 दिन तक अच्छे फलों की प्राप्ति हो सकती है। जानें इन राशियों के बारे में।

शनि का मीन गोचर अच्छा नहीं:

पंडित नरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि शनि जब भी मीन राशि में जाते है, तो कोलाहल वाली स्थिति बनती है। शनि जब तक मीन राशि में रहेंगे तब तक एक खराब स्थिति जनमानस के लिए बनी रहेगी। हालांकि जब शनि मेष राशि में जाएंगे तो बहुत राहत की बात नहीं होगी। क्योंकि मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। मंगल और शनि आपस में अच्छे परिणाम कम प्रदान करते हैं। जब शनि वृषभ राशि में जाएंगे तभी जनमानस के लिए शुभता की स्थिति बनेगी।

पंडित जी से जानें शनि-राहु किन राशियों का कर रहे कल्याण:

मेष राशि:

पंडित जी के अनुसार, इस समय जहां मेष राशि के लिए शनि थोड़ा कष्टकारी बने हुए हैं, तो वहीं राहु अच्छी स्थिति बना रहे हैं और लाभ पहुंचा रहे हैं। केतु की स्थिति भी आपके लिए अच्छी है। केतु आपको अग्रेसिव होकर काम करा रहे हैं, जिससे लाभ की स्थिति बन रही है।

वृषभ राशि:

वृषभ राशि वालों को शनि के कारण आय में लाभ हो रहा है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। जबकि राहु-केतु व्यापार और नौकरी में थोड़ा संघर्ष करा रहे हैं। घरेलू सुख बाधित रहेगा। हालांकि राहु-केतु आपको किसी तरह से बाधित नहीं कर रहे हैं, बस अड़चन डाल रहे हैं।

कन्या राशि:

कन्या राशि के लिए लग्न में स्वग्रही बुध हैं, इसलिए आपके लिए यह समय राहत भरा है। शुक्र के प्रभाव से आपको धन आगमन हो रहा है। शनि-राहु भी आप पर कृपा बनाए हुए हैं। शारीरिक स्थिति अच्छी हो गई है। शनि नौकरी चाकरी में तरक्की प्रदान कर रहे हैं। प्रेम में निरंतरता आ रही है। राहु के कारण शत्रुओं पर दबदबा कायम रहेगा।

तुला राशि:

तुला राशि के लिए स्थिति बहुत अच्छी है। आय के नए-नए मार्ग बन रहे हैं। शुभता के प्रतीक बने हुए हैं। हालांकि संतान को लेकर मन परेशान हो सकता है बाकी स्थिति बहुत अच्छी कही जाएगी। यात्रा के योग बन रहे हैं। दिसंबर तक का समय आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।

मकर राशि:

मकर राशि वालों को राहु अचानक धन लाभ करा रहा है। व्यापार में उन्नति के योग हैं। पारिवारिक सुख की प्राप्ति होगी। भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि के संकेत हैं। शनि आपकी राशि के स्वामी हैं। स्वास्थ्य में सुधार के संकेत है। अपनों में वृद्धि होगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अगल-बगल बैठे हैं शनि-राहु, 114 दिन तक 5 राशियों को देंगे चौतरफा लाभ