8 दिन बाद शनि बदलेंगे नक्षत्र, 9 अक्टूबर तक सतर्क रहें ये 3 राशियां
आज से 8 दिन बाद शनि अपना नक्षत्र बदलेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शनि बुध के नक्षत्र में जाएंगे और इसके बाद से कुल 3 राशियों को थोड़ा संभलकर हर फैसला लेना होगा।

20 अगस्त को शनि गोचर होने वाला है और इसकी वजह से मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों की मुश्किलें थोड़ी सी बढ़ने वाली हैं। अगस्त के महीने में बैक टू बैक ज्योतिषीय घटनाएं हो रही हैं जिसका असर सभी राशियों पर पड़ रहा है। 8 दिन बाद शनि ग्रह नक्षत्र बदलेंगे और इस परिवर्तन से कुछ राशियों को लाभ भी होगा।
शनि कर्म और न्याय के देवता माने जाते हैं तो कुछ लोगों को अच्छा रिजल्ट भी मिलेगा। वहीं स्थितियां ऐसी बनेंगी कि मेष, कर्क और वृश्चिक राशि वालों को थोड़ा संभलकर चलना होगा। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार शनि रेवती नक्षत्र में जाएंगे। इस नक्षत्र का संबंध बुध ग्रह से होता है। जानिए आखिर तीनों राशियों पर इस बदलाव का असर किस तरह से होने वाला है?
20 अगस्त से सावधान रहें मेष राशि
मेष राशि वालों को शनि के इस गोचर के बाद थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी करना बिल्कुल भी ठीक नहीं होगा। पैसों से जुड़े फैसलों को सोच-समझकर ही लेना सही होगा। अगर कुछ दिन रुक सकते हैं तो ये सही फैसला होगा। अगर संभव ना हो पाए तो फैसला लेने से पहले हर चीज की जांच कर लेने में ही समझदारी होगी। हो सकता है कि प्रोफेशनल लाइफ में जिम्मेदारी पहले से ज्यादा बढ़ जाए लेकिन धैर्य ना खोएं। किसी भी बात पर तुरंत रिएक्ट करने से बचें। छोटी-छोटी बातें बड़ा रूप भी ले सकती हैं। अपने खाने-पीने का ध्यान रखें।
कर्क राशि वाले 9 अक्टूबर तक रहें सतर्क
शनि के नक्षत्र बदलते ही कर्क राशि वालों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। चंद्रमा की राशि होने के नाते मानसिक तनाव बढ़ने के चांस हैं। इस दौरान कोशिश करें कि खुद को काम में उलझाएं रहें नहीं तो ओवरथिंकिंग से खुद को ही परेशान करेंगे। इस दौरान कोई भी नया काम ना शुरू करें और ना ही अपना रिएक्शन देने में जल्दबाजी करें। अगर किसी के साथ अनबन चल रही है तो इस दौरान शांत रहने की कोशिश करें। कहीं यात्रा करना है तो थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए। बस किसी पर भरोसा करने से बचें।
वृश्चिक राशि वाले भी रखें ध्यान
शनि नक्षत्र परिवर्तन का असर वृश्चिक राशि वालों पर भी पड़ेगा। इस दौरान कई खर्चे हो सकते हैं। ऐसे में फिजूलखर्ची से बचने की कोशिश करें। पैसों से संबंधित फैसलों में हड़बड़ी ना करें। ऐसी स्थिति बन सकती है कि आपको तुरंत रिजल्ट ना मिले तो ऐसे में घबराने की बजाय सही समय का इंतजार करना है। किसी से बहसबाजी ना करें और ना ही चीजों पर रिएक्ट करें। 9 अक्टूबर तक आपको इन चीजों पर विशेष रूप से ध्यान देने की जरूरत है।


