शनि के नक्षत्र में आने वाले हैं मंगल, 20 दिन बाद इन 4 राशियों को मिलेगा सब कुछ
24 सितंबर के दिन मंगल ग्रह अपना नक्षत्र बदलेंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस परिवर्तन का लाभ कुल 4 राशियों को मिलने वाला है। जानिए आखिर ये 4 राशियां कौन सी हैं?

वैदिक ज्योतिष शास्त्र में मंगल की चाल को बहुत ही महत्व दिया जाता है। जब भी मंगल अपनी राशि या फिर नक्षत्र बदलते हैं तो इसका असर बड़ा होता है। मान्यता है कि मंगल की चाल बदलते ही व्यक्ति को उसके काम और आर्थिक स्थिति में कई तरह के बदलाव देखने को मिलते हैं। मंगल आज से 20 दिन बाद यानी 24 सितंबर को पुष्य नक्षत्र में जाने वाले हैं। इस नक्षत्र का संबंध शनि ग्रह से है। ऐसे में मंगल का इस महीने शनि के नक्षत्र में जाना कुछ राशियों को अच्छा रिजल्ट दे सकता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार मंगल का ये बदलाव चार राशियों की जिंदगी में पॉजिटिव असर डालेगा। नीचे पढ़ें आखिर ये चारों राशियां कौन सी हैं?
इन राशियों को मिलकर प्रॉफिट देंगे शनि और मंगल-
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए मंगल का नक्षत्र परिवर्तन कई अटके कामों को आगे बढ़ाएगा। अगर किसी काम को लेकर काफी समय से उलझन रही है तो वो दूर होगी। स्थिति हर तरफ से बदलेगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई अहम फैसला लेना होगा जोकि आगे चलकर फायदेमंद साबित होगी। घर परिवार में खुशनुमा माहौल होगा और इसी के साथ जिंदगी में वापस सुकून आएगा।
सिंह राशि
24 सितंबर से यानी आज से 20 दिन बाद सिंह राशि वालों की जिंदगी में सब कुछ पॉजिटिव होगा। लंबे समय से जो भी दिक्कत आ रही है उसमें रास्ता मिलता दिखाई देगा। नौकरी में सीनियर्स को सपोर्ट मिलेगा जिससे काम में और भी निखार आएगा और काम करने में मजा भी आएगा। चीजें मनमुताबिक ही आगे बढ़ती जाएंगी। बिजनेस से जुड़े लोग इस दौरान नए लोगों से मिल सकते हैं। हो सकता है कि इस बीच प्रॉपर्टी से जुड़ी कोई चीज फेवर में आ सकती है। ऐसे में पैसों से जुड़ी जो टेंशन है वो आने वाले समय में कम होगी।
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए मंगल का ये बदलाव कई मायनों में खास रहने वाला है। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। काम को लेकर सोच और एनर्जी दोनों पॉजिटिव असर दिखेगा। नौकरी में हो सकता है कि इस बीच नई जिम्मेदारी मिल जाए। करियर के लिए ये चीज बहुत फायदेमंद भी साबित होगी। बिजनेस से जुड़े लोग इस बीच उम्मीद कर सकते हैं कि कोई अच्छी डील हाथ लगेगी। इस दौरान जो भी फैसले लिए जाएंगे उनसे आगे चलकर अच्छा ही रिजल्ट आएगा। घर-परिवार वालों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने का पूरा मौका मिलेगा।
मकर राशि
मकर राशि वालों के लिए मंगल का पुष्य नक्षत्र में जाना करियर और पैसों के मामले में अच्छी न्यूज लेकर आएगा। काम में आ रही रुकावटें धीरे-धीरे दूर होने लगेंगी जिससे चीजें आसान होती जाएंगी। बिजनेस से जुड़े लोगों को कोई ऐसी डील मिल सकती है जिससे कमाई में इजाफा होगा। अगर लंबे समय से बिजनेस में कोई परेशानी चल रही थी तो अब वो कम होगी। अगर इन्वेस्टमेंट का प्लान बना रहे हैं तो सोच-समझकर ही फैसले लें। मंगल का ये नक्षत्र परिवर्तन नए मौके भी लेकर आएगा। इन बदलाव के बीच ही आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी।

