2 दिन बाद इन 4 राशियों पर मेहरबान होंगे गुरु-बुध, अगले 74 दिन होंगे बेमिसाल

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

Jupiter Transit in Ashlesha Nakshatra 2026: आज से दो दिन बाद यानी 19 अगस्त से लेकर 31 अक्टूबर तक गुरु ग्रह बुध के अश्लेषा नक्षत्र में रहेंगे। इस बदलाव का लाभ कुल 4 राशियों को मिलने वाला है। जानें आखिर किन राशियों को इस बदलाव से लेकर 74 दिनों तक लाभ मिलेगा?

Jupiter Nakshatra Transit 2026
गुरु नक्षत्र परिवर्तन 2026

ज्योतिषीय गणना के आधार पर आज से दो दिन बाद गुरु नक्षत्र बदलेंगे। बीते 18 जून से गुरु शनि के पुष्य नक्षत्र में हैं। अब 19 अगस्त की सुबह 3 बजकर 37 मिनट पर गुरु अश्लेषा नक्षत्र में आने वाले हैं। इस नक्षत्र का संबंध बुध ग्रह से है। जहां एक ओर जहां गुरु को सुख-समृद्धि और ज्ञान से जोड़कर देखा जाता है। वहीं बुध बुद्धि, बिजनेस और कम्युनिकेशन स्किल्स के कारक हैं। ऐसे में 19 अगस्त से लेकर 31 अक्टूबर तक गुरु कुछ राशियों को इन मामलों में लाभ देंगे। गुरु नक्षत्र परिवर्तन से लेकर अगले 74 दिन तक एक नहीं दो नहीं बल्कि कुल चार राशियों की जिंदगी में चौतरफा लाभ होगा। जानें आखिर ये 3 लकी राशियां कौन सी हैं?

गुरु नक्षत्र परिवर्तन से 74 दिनों तक लाभ पाएंगी ये 4 राशियां-

मेष राशि

गुरु के नक्षत्र परिवर्तन से मंगल की राशि मेष को पैसों के मामले में लाभ मिलेगा। वहीं करियर से जुड़े मामलों में भी फायदा मिलता दिख रहा है। कमाई के सोर्स बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। कई लोगों को तरक्की मिलेगी जिससे कॉन्फिडेंस नेक्स्ट लेवल होगा। वहीं बिजनेस में भी स्थिति पहले से बेहतर होती दिख रही है। अच्छी बात ये है कि इस बदलाव के बाद 19 अगस्त से लेकर 31 अक्टूबर तक मेष राशि वाले अपनी निजी और प्रोफेशनल लाइफ में सही तरीके से बैलेंस बना सकते हैं।

मिथुन राशि

बुध की राशि मिथुन को भी गुरु के नक्षत्र परिवर्तन का लाभ जरूर मिलेगा। मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलते दिखेगा। ऑफिस में जिम्मेदारी बढ़ सकती है और हो सकता है कि कुछ लोगों को मनचाहा रोल भी मिल जाए। आगे बढ़ने के पूरे-पूरे चांस हैं। अगर लंबे समय से प्रमोशन अटका था तो चीजें अब सही तरीके से आगे बढ़ेंगी। बिजनेस से जुड़े लोग अपना काम आगे बढ़ा सकते हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। वहीं कहीं से रुका हुआ पैसा भी मिलने की संभावना बनती नजर आ रही है।

तुला राशि

19 अगस्त से तुला राशि वालों पर भी किस्मत मेहरबान होती नजर आएगी। गुरु का नक्षत्र परिवर्तन तुला राशि के जातकों के रुके हुए काम में रफ्तार लेकर आएगा। नौकरी-बिजनेस के मामले में चीजें बेहतर की ओर बढ़ती नजर आ रही है। हो सकता है कि आने वाले समय में कोई ऐसी अच्छी खबर मिले जिससे मन खुश रहेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। पैसों के मामले में राहत मिलने वाली है।

मकर राशि

मकर राशि वालों को भी गुरु के नक्षत्र परिवर्तन का फुल लाभ मिलने वाला है। पैसों के मामले में 19 अगस्त के बाद का दिन इस राशि के जातकों के फेवर में ही दिखेगा। अगर लंबे समय से कहीं पैसा लगाना था या कुछ इन्वेस्टमेंट की सोच रहे थे तो ये टाइम पीरियड फेवरेवल होगा। हालांकि चीजें देख कर ही करें। बिजनेस से जुड़े लोगों को अच्छा प्रॉफिट मिलने वाला है। घर-परिवार का फुल सपोर्ट मिलेगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Sawan 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan
Hindi Newsधर्म न्यूज़2 दिन बाद इन 4 राशियों पर मेहरबान होंगे गुरु-बुध, अगले 74 दिन होंगे बेमिसाल