शनि देव की कृपा से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, नौकरी और कारोबार में मिलेंगे नए मौके

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

शनि नक्षत्र गोचर 2026: 9 अक्टूबर को वक्री शनि ने उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया है और 8 फरवरी 2027 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, शनि के इस नक्षत्र परिवर्तन का असर पांच राशियों पर देखने को मिल सकता है। 

shani dev
shani dev

शनि देव का नक्षत्र परिवर्तन पांच राशियों के लिए खास माना जा रहा है। 9 अक्टूबर 2026 को वक्री शनि ने उत्तराभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश किया। शनि 8 फरवरी 2027 तक इसी नक्षत्र में रहेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी भी शनि देव हैं। ज्योतिष में शनि को कर्म और नौकरी का कारक माना जाता है। ऐसे में वृषभ, मिथुन, तुला, मकर और कुंभ राशि वालों के लिए नौकरी और कारोबार से जुड़े मामलों में नए मौके मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शनि का गोचर लाभ भाव में है। ज्योतिष में इस भाव का संबंध आमदनी और लाभ से माना जाता है। नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन या वेतन बढ़ने की खबर मिल सकती है। कारोबारियों को पुराने संपर्कों से फायदा होने की उम्मीद है। नए ग्राहक मिलने से कारोबार आगे बढ़ सकता है। लंबे समय से रुका हुआ भुगतान मिलने की संभावना भी बन सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए नौकरी के मामले में समय अहम रह सकता है। शनि इस राशि से दसवें भाव में हैं। इसे कर्म और कार्यक्षेत्र का भाव माना जाता है। नौकरी कर रहे लोगों को नई जिम्मेदारी मिल सकती है। प्रमोशन का इंतजार कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को भी नए अवसर मिल सकते हैं। कारोबारियों को काम बढ़ाने के लिए नई योजना पर काम करने का मौका मिल सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शनि का गोचर छठे भाव में है। यह भाव नौकरी और प्रतिस्पर्धा से जुड़ा माना जाता है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अपने प्रयासों का लाभ मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में चल रही परेशानियां दूर करने का मौका मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे जातकों को मेहनत जारी रखनी होगी। कारोबार में पुराने विवाद सुलझाने से राहत मिल सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के स्वामी शनि देव हैं। इस राशि से तीसरे भाव में शनि का गोचर हो रहा है। तीसरा भाव मेहनत, साहस और संपर्कों का माना जाता है। नौकरी बदलने की सोच रहे लोगों को नए विकल्प मिल सकते हैं। मीडिया, मार्केटिंग और सेल्स से जुड़े लोगों को काम में आगे बढ़ने का अवसर मिल सकता है। कारोबारियों को नए ग्राहक जोड़ने और काम का दायरा बढ़ाने में मदद मिल सकती है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव हैं। इस राशि से दूसरे भाव में शनि का गोचर है। यह भाव धन और बचत से जुड़ा है। नौकरी करने वाले लोग अपनी आमदनी बढ़ाने के प्रयास कर सकते हैं। कारोबारियों को पुराने बकाया भुगतान मिलने की उम्मीद रह सकती है। लेनदेन ठीक रखने और खर्च पर ध्यान देने से आर्थिक स्थिति संभालने में मदद मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़शनि देव की कृपा से इन राशियों के अच्छे दिन शुरू, नौकरी, कारोबार में मिलेंगे मौके