मेष नहीं शनि का वृषभ गोचर बदलेगा 3 राशियों का समय, 2029 से भाग्य लेगा करवट
Shani Ka Vrishabh Rashi Gochar: शनि एक निश्चित समय में एक राशि से दूसरी राशि में आते हैं। शनि मेष राशि के बाद वृषभ राशि में आएंगे। शनि वृषभ राशि में आकर कुछ राशियों का कल्याण करेंगे।

Shani Rashi Parivartan: ग्रहों के न्याय देवता और कर्म फलदाता शनि सबसे धीमी गति के ग्रह माने गए हैं। शनि करीब ढाई साल में एक राशि से दूसरी राशि में आते हैं। इस समय शनि देवगुरु बृहस्पति की मीन राशि में वक्री अवस्था में विराजमान हैं। 11 दिसंबर 2026 को शनि मार्गी होंगे। शनि की चाल में परिवर्तन के बाद राशि परिवर्तन होगा। शनि का इस साल कोई गोचर नहीं होगा। अगले साल शनि मेष राशि में आएंगे। शनि गोचर के बारे में पंडित नरेंद्र उपाध्याय बताते हैं कि शनि का मेष गोचर जनमानस के लिए बहुत कल्याणकारी साबित नहीं होगा। लेकिन शनि जब वृषभ राशि में जाएंगे तो शुभ समय की शुरुआत होगी। जानें शनि के वृषभ गोचर से किन राशियों का आएगा अच्छा समय।
शनि का मेष राशि में गोचर कब होगा:
पंडित उपाध्याय के अनुसार, शनि 03 जून 2027 को सुबह 02:53 मिनट पर मेष राशि में गोचर करेंगे। मेष राशि के स्वामी मंगल हैं। शनि और मंगल आपस में बहुत सकारात्मक फल प्रदान नहीं करते हैं।
मेष राशि में शनि का फल:
जब शनि मेष राशि में आते हैं तो नीच के होते हैं। यह आक्रामक ग्रह मंगल की राशि है। मेष राशि में शनि के होने से जातकों में धैर्य और संयम की कमी, मानसिक तनाव, क्रोध और सेहत संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस समय कार्यक्षेत्र में संघर्ष भी हो सकता है।
शनि का वृषभ राशि में गोचर कब होगा:
पंचांग के अनुसार, शनि 08 अगस्त 2029, बुधवार को सुबह 09:49 बजे मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में आएंगे। फिर कुछ समय बाद 05 अक्तूबर 2029, शुक्रवार को दोपहर 12:16 बजे मेष राशि में वापसी करेंगे। इसके बाद फिर से शनि 17 अप्रैल 2030 को वृषभ राशि में आ जाएंगे।
शनि का वृषभ गोचर 3 राशियों के लिए कल्याणकारी:
मेष राशि:
पंडित उपाध्याय बताते हैं कि शनि का मेष गोचर बहुत अच्छा नहीं रहेगा लेकिन जब शनि वृषभ राशि में जाएंगे तो अच्छे फलों की प्राप्ति होगी। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कार्यों में सफल पाएंगे। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। व्यापारिक स्थिति में सुधार होगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के लिए शनि का मेष गोचर मध्यम रहेगा। लेकिन जब शनि वृषभ राशि में आएंगे तो अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। धन का आगमन होगा। प्रेम-संतान की स्थिति अच्छी होगी। व्यापार में विस्तार के योग हैं। अपनों का सहयोग मिलेगा। इस समय कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में सफल होंगे। व्यापार में स्थिति बदल सकती है।
मीन राशि:
मीन राशि वालों के लिए शनि का वृषभ गोचर अच्छा रहेगा। इस समय आपको कार्यों का शुभ फल प्राप्त होगा। मेहनत के अनुरूप परिणाम मिलेंगे। मानसिक शांति का अनुभव करेंगे। किसी नए काम की शुरुआत संभव है। भूमि, भवन और वाहन की खरीदारी के योग हैं। संतान का साथ मिलेगा। प्रेम-संबंध मधुर होंगे। परिवार से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी। धन आगमन के नए रास्ते बनेंगे।


