
शनि मीन राशि में होंगे मार्गी साल 2026 में कुंभ राशि पर जानें क्या होगा असर
मीन राशि में शनि हो रहे हैं मार्गी, जानें कुंभ राशि पर इसका क्या असर होगा । इस साल शनि मार्गी होने जा रहे हैं और शनि मीन राशि के लग्न भाव में मार्गी होंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा।
मीन राशि में शनि हो रहे हैं मार्गी, जानें कुंभ राशि पर इसका क्या असर होगा । इस साल शनि मार्गी होने जा रहे हैं और शनि मीन राशि के लग्न भाव में मार्गी होंगे। इसका प्रभाव सभी राशियों पर होगा। यहां हम आपको कुंभ राशि के बारे में बता रहे हैं कि साल 2026 में जुलाई तक मार्गी शनि का इस राशि पर क्या प्रभाव होगा। आपको बता दें कि कुंभ राशि के स्वामी शनि हैं। इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। यह साढ़ेसाती साल 2027 में समाप्त हो जाएगी। अभी साढ़ेसाती का दूसरा चरण कुंभ राशि पर समाप्त होने वाला है और तीसरा चरण शुरू होने वाला है। मीन राशि गुरु की राशि है। इस राशि में शनि की साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। ऐसे में शनि के मार्गी होने से इस राशि के लोगों के लिएकाफी कुछ चीजों में बदलाव आएगा। इस राशि के लोगों को शनि के मार्गी होने का फायदा मिलेगा
कैसी रहेगी 2026 में कुंभ राशि की आर्थिक स्थिति
एक तरफ शनि इस राशि के दूसरे भाव में गोचर कर रहे हैं, वहीं गुरु 5वें में और राहु तो इस दिशा में दिसंबर तक रहेंगे, जो आपके 12वें घर में रहेंगे। इस प्रकार कुंभ राशि की लाइफ में आर्थिक से लेकर करियर तक अच्छे नतीजे देखेन को मिलेंगे। पैसों के मामवे में आप इस साल अच्छे रहेंगे। इनकम के नएसोर्स बनने से आपमें और आगे जाने की हिम्मत आएगी। कुल मिलाकर बिजनेस और जॉब दोनों आपको इस साल लाभ देने वाली है। जॉब और करियर में आपके लिए सकारात्मक माहौल बनेगा। शनि आपको नए चैलेंज तो देंगे, लेकिन आप इनको पार कर आगे बढ़ेंगे। बिजनेस की बात करें तो आपको पैसो को लेकर टेंशन करने की जरूरत नहीं है। पैसों को आंखे बंद करके बस खर्च ना करें। इसमें आपको दिक्कत हो सकती है, बाकी बिजनेस उन्नति केरगा। कोई प्रोजेक्ट अचानक लाभ करा सकता है।
कैसी रहेगी 2026 में कुंभ राशि की पर्सनल लाइफ
आपका पार्टनर आपको हर जगह सपोर्ट करेगा। राहु, केतु आपकी राशि में हैं, तो कभी -कभी आपस में विचार नहीं मिलेगे। लव लाइफ साल की शुरुआत में बहुत अच्छी रहेगी। पिछले उतार-चढ़ावों के कारण अब आपका रिश्ता मजबूत हो गया। गुरु आपको काफी सपोर्ट करेंगे और आपकी लवलाइफ सही रास्ते पर रहेगी। इमोशनली भी आप अपने पार्टनर से कनेक्ट कर पाएंगे।
इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





