Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani margi in meen Rashi know meen rashi par saal 2026 mein kya asar hoga
मीन राशि में शनि हो रहे हैं मार्गी, जानें मीन राशि पर क्या होगा असर

मीन राशि में शनि हो रहे हैं मार्गी, जानें मीन राशि पर क्या होगा असर

संक्षेप:

इस साल शनि मार्गी होने जा रहे हैं और शनि मीन राशि के लग्न भाव में मार्गी होंगे। आपको बता दें कि मीन राशिगुरु की राशि है। इस राशि में शनि की साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है।

Nov 26, 2025 10:07 pm ISTAnuradha Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share Share
Follow Us on

इस साल शनि मार्गी होने जा रहे हैं और शनि मीन राशि के लग्न भाव में मार्गी होंगे। आपको बता दें कि मीन राशि गुरु की राशि है। इस राशि में शनि की साढ़े साती का पहला चरण चल रहा है। ऐसे में शनि के मार्गी होने से इस राशि के लोगों के लिएकाफी कुछ चीजों में बदलाव आएगा। इस राशि के लोगों को शनि के मार्गी होने का फायदा मिलेगा, खासकर करियर में आपके लिए नए मौके सामे आएंगे। पहले आर्थिक स्थिति जहां डावांडोल हो गई थी, उसमें अब सुधार होगा, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और इस राशि के लोगों की जमा पूंजी बढ़ाने के मौके मिलेंगे। आपकी डेली लाइफ में असर होगा। आइए जानें मीन राशि वालों की पर्सनल लाइफ और आर्थिक लाइफ में शनि के मार्गी होने का क्या असर होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

2026 में मीन राशि की लवलाइफ कैसी

साल 2026 में भी मीन राशि में शनि रहेंगे और जुलाई तक मार्गी रहेंगे। इस तरह लवलाइफ आपकी मिलीजुली लग रही है। कुछ मामलों में आपको अच्छा महसूस होगा और कुछ मामलों में आपके लिए परेशानियां खड़ी होंगी। कुल मिलाकर आने वाले 6 महीने आपके लिए मिक्स रिएक्शन लेकर आ रहे हैं। एक तरफ साल 2026 में शनि आपके सातवें भाव में रहेंगे, पर्सनल लाइफ में टेंशन लाएंगे, वहीं गुरु का सहारा पाकर आपकी पर्सनल लाइफ अच्छी होगी। इस प्रकार उतार चढ़ावों का जौर रहेगा। हो सकता है आप दोनों में बातचीत भी बंद गो जाएं और इससे रिश्ते में गंभीरता और समझदारी की कमी दिखाई देगी।

ये भी पढ़ें:2026 में चांदी के पाये पर चलेंगे शनिदेव, जानें किन राशियों को कराएंगे लाभ

2026 में आपकी पर्सनल लाइफ रहेगी अच्छी

मीन राशि वालों के लिए शनि साल 2026 में मार्गी होंगे। अब अगर विवाह आदि को लेकर अच्छी खबर मिल सकती है, ‌विवाह की तारीख पक्की होगी। अगर लवलाइफ में पहले से कोई समस्या चल रही थी, तो वो भी ठीक होगी। परिवार में संतान को लेकर आप काम करेंगे। सम्मान और समाज में आपकी वाह-वाही होगी। इस समय आपको अपने पार्टनर को हर एरिया में सपोर्ट करना चाहिए। रिश्तों में धैर्य रखें, खासकर अगर आप सहमत नहीं भी हैं, तो भी उनका सपोर्ट करें।

इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Anuradha Pandey

लेखक के बारे में

Anuradha Pandey
अनुराधा पांडे लाइव हिन्दुस्तान में एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन लीड कर रही हैं। इन्हें पत्रकारिता जगत में करीब डेढ़ दशक का अनुभव है। ज्योतिष और धर्म-अध्यात्म से जुड़े विषयों पर पिछले 10 सालों से लिख रही हैं। इन्होंने हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा भारतीय जनसंचार संस्थान, दिल्ली और ग्रैजुएशन दिल्ली विश्वविद्यालय से किया है। लाइव हिन्दुस्तान में करियर का लंबा हिस्सा बीता और काम करते-करते 9 साल हो गए हैं। एस्ट्रोलॉजी और करियर से जुड़ी खबरों के अलावा हेल्थ पर लिखने शौक है। इससे पहले तीन साल तक आज तक वेबसाइट में एजुकेशन सेक्शन में भी काम किया है। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!