साल खत्म होने से पहले शनि देंगे बड़ा तोहफा, 11 दिसंबर से 2027 तक इन 4 राशियों पर बरसेगी कृपा

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

11 दिसंबर 2026 को शनि वक्री चाल छोड़कर मार्गी होंगे और 3 जून 2027 तक सीधी चाल में रहेंगे। शनि के मार्गी होने से वृषभ, मिथुन, तुला और मकर राशि वालों के लिए करियर, नौकरी, कारोबार और आर्थिक मामलों में सकारात्मक बदलाव के योग बन सकते हैं।

shani vrishabh rashi parivartan 2029
शनि का वृषभ राशि परिवर्तन 2029

शनि मार्गी 2026: साल खत्म होने से पहले न्याय के देवता शनि अपनी चाल बदलने जा रहे हैं। शनि अभी मीन राशि में वक्री अवस्था में हैं। 11 दिसंबर 2026 को शनि वक्री चाल छोड़कर मार्गी हो जाएंगे। यानी इस दिन से शनि सीधी चाल चलेंगे। ज्योतिष में शनि की चाल में होने वाला बदलाव काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इसका असर नौकरी, कारोबार, धन और करियर से जुड़े मामलों पर देखने को मिल सकता है। शनि की सीधी चाल 3 जून 2027 तक रहने की बात कही जा रही है। इस दौरान कुछ राशियों के लिए रुके हुए काम आगे बढ़ने और आर्थिक स्थिति में सुधार के योग बन सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार वृषभ, मिथुन, तुला और मकर राशि वालों के लिए यह समय खास रह सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना करियर के लिहाज से अच्छा समय लेकर आ सकता है। नौकरी में लंबे समय से चली आ रही परेशानी कम हो सकती है। काम के सिलसिले में नई जिम्मेदारी मिलने की संभावना है। मेहनत का परिणाम भी अब पहले के मुकाबले बेहतर तरीके से मिल सकता है। कारोबार करने वालों के लिए रुके हुए काम दोबारा शुरू हो सकते हैं। किसी पुराने सौदे या संपर्क से फायदा मिलने की उम्मीद बन सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के साथ बचत पर भी ध्यान देने का मौका मिलेगा।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के लिए शनि की सीधी चाल भाग्य का साथ दिला सकती है। जो काम काफी समय से अटका हुआ है, उसमें आगे बढ़ने का रास्ता मिल सकता है। नौकरी बदलने का विचार कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, लेकिन इसका फायदा आगे चलकर मिलने की संभावना है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए भी यह समय मेहनत करने वाला रहेगा। आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च पर नियंत्रण रखना फायदेमंद रहेगा।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना आर्थिक स्थिति के लिहाज से शुभ माना जा रहा है। आमदनी के साधनों में बढ़ोतरी हो सकती है। नौकरी करने वालों को काम में तरक्की के नए मौके मिल सकते हैं। कारोबारियों को नई डील या किसी नए ग्राहक से फायदा मिल सकता है। लंबे समय से पैसों से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है तो उसमें भी राहत मिलने की उम्मीद है। परिवार से जुड़े मामलों में भी स्थिति पहले से बेहतर हो सकती है।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए शनि की सीधी चाल कई मामलों में राहत लेकर आ सकती है। कामकाज में तेजी आएगी और जिन योजनाओं पर काफी समय से मेहनत कर रहे हैं, उनमें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। नौकरी में पद और जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कारोबार करने वालों को नए अवसर मिल सकते हैं। शनि की यह स्थिति आर्थिक मामलों में भी सुधार के संकेत दे रही है। हालांकि फायदा पाने के लिए मेहनत और धैर्य बनाए रखना जरूरी होगा।

11 दिसंबर से बदल सकती है परिस्थितियां

शनि के मार्गी होने के बाद कामकाज से जुड़े मामलों में तेजी आने की उम्मीद ज्योतिषीय गणनाओं में जताई जा रही है। खासतौर पर वे लोग जो लंबे समय से किसी काम के पूरा होने का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें राहत मिल सकती है। शनि को कर्म का ग्रह माना जाता है, इसलिए इस दौरान मेहनत करने वालों को परिणाम मिलने की संभावना बताई जाती है।

हालांकि शनि की सीधी चाल का मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति को अचानक धन लाभ ही होगा। किसी जातक की कुंडली में शनि की स्थिति, दशा और अन्य ग्रहों के प्रभाव के आधार पर परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं।

इस तरह 11 दिसंबर 2026 से 3 जून 2027 तक का समय वृषभ, मिथुन, तुला और मकर राशि वालों के लिए खास माना जा रहा है। करियर में बदलाव, कारोबार में नए अवसर और आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत मिल सकते हैं। साल के अंत में शनि की चाल बदलने से इन राशियों के जातकों को अपने प्रयासों का बेहतर परिणाम मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़साल खत्म होने से पहले शनि देंगे बड़ा तोहफा, इन 4 राशियों पर बरसेगी कृपा