11 दिसंबर के बाद बदलेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शनि के मार्गी होते ही मिलेंगे लाभ के संकेत

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

शनि देव 11 दिसंबर 2026 को मीन राशि में मार्गी होंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनि की चाल बदलने से मेष, वृषभ और मकर राशि वालों के कामकाज, करियर और आर्थिक स्थिति में बदलाव के संकेत हैं। रुके काम आगे बढ़ सकते हैं और नौकरी-कारोबार में नए अवसर मिल सकते हैं।

shani dhaiya singh aur dhanu rashi se kab hategi
सिंह और धनु राशि से कब हटेगी शनि ढैय्या?

Shani Margi 2026: शनि देव की चाल में बदलाव का असर ज्योतिष में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। इस समय शनि मीन राशि में वक्री चल रहे हैं। 27 जुलाई 2026 से शनि वक्री हैं। अब 11 दिसंबर 2026 को शनि इसी राशि में मार्गी हो जाएंगे। शनि की चाल बदलने के साथ कुछ राशियों के लिए स्थितियां बदल सकती हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार शनि के मार्गी होने के बाद मेष, वृषभ और मकर राशि वालों को लाभ के संकेत मिल रहे हैं। इन राशि वालों के रुके काम आगे बढ़ सकते हैं। नौकरी और कारोबार में नए मौके मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति में भी सुधार देखने को मिल सकता है।

आइए जानते हैं, किन राशियों को चमकेगा भाग्य

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए 11 दिसंबर के बाद का समय कामकाज के लिहाज से अच्छा रह सकता है। नौकरी में चल रही किसी परेशानी का हल निकल सकता है। लंबे समय से रुका कोई काम पूरा हो सकता है। ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। मेहनत का असर काम में दिखाई देगा। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, उन्हें कोई नया विकल्प मिल सकता है। कारोबार करने वालों के लिए भी समय महत्वपूर्ण रह सकता है। पुराने ग्राहक या संपर्क दोबारा काम आ सकते हैं। रुका हुआ भुगतान मिलने की संभावना बन सकती है। हालांकि पैसों से जुड़े फैसले जल्दबाजी में लेने से बचना होगा।

वृषभ राशि- वृषभ राशि वालों के लिए शनि का मार्गी होना आर्थिक मामलों में राहत लेकर आ सकता है। आमदनी बढ़ाने के नए रास्ते मिल सकते हैं। नौकरी में प्रमोशन या वेतन बढ़ने की स्थिति बन सकती है। कारोबार में कोई नया प्रोजेक्ट मिल सकता है। लंबे समय से अटकी डील आगे बढ़ सकती है। काम का दायरा भी बढ़ने के संकेत हैं। इस दौरान खर्चों पर थोड़ा नियंत्रण रखना फायदेमंद रहेगा। बचत पर ध्यान देने से आर्थिक स्थिति और मजबूत हो सकती है। परिवार के किसी सदस्य से भी सहयोग मिल सकता है।

मकर राशि- मकर राशि के स्वामी शनि हैं। इसलिए शनि की चाल में बदलाव इस राशि के लिए खास माना जाता है। 11 दिसंबर के बाद करियर से जुड़ी कई चीजों में बदलाव देखने को मिल सकता है। नौकरी में जिम्मेदारी बढ़ सकती है। कोई महत्वपूर्ण पद या काम मिल सकता है। जो लोग लंबे समय से प्रमोशन का इंतजार कर रहे हैं, उन्हें अच्छी खबर मिल सकती है। कारोबार करने वालों को भी फायदा मिल सकता है। नए लोगों से संपर्क बनेगा और काम का विस्तार हो सकता है। आर्थिक स्थिति में धीरे-धीरे सुधार के संकेत हैं।

शनि के मार्गी होने से क्या बदलेगा?

शनि को कर्म और अनुशासन से जोड़कर देखा जाता है। इसलिए शनि की चाल बदलने के बाद मेहनत करने वाले लोगों को अपने काम में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। रुके हुए कामों में गति आ सकती है।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़11 दिसंबर के बाद बदलेगा इन 3 राशियों का भाग्य, शनि के मार्गी होते ही मिलेंगे लाभ