Hindi Newsधर्म न्यूज़Shani ki Sade Sati Mesh Rashi Mein Aries Shani Sade Sati Upay Remedies
आने वाले 7 सालों तक मेष राशि पर रहेगा शनि का प्रभाव, इस उपाय को करने से होगा फायदा

आने वाले 7 सालों तक मेष राशि पर रहेगा शनि का प्रभाव, इस उपाय को करने से होगा फायदा

संक्षेप:

Shani Sade Sati Mesh Rashi Mein : ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार हर व्यक्ति पर जीवन में एक न एक बार शनि की साढ़ेसाती जरूर लगती है। मेष राशि पर 2032 तक यानी आने वाले 7 सालों तक शनि की साढ़ेसाती रहेगी। 2032 में ही मेष राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी।

Jun 21, 2025 09:58 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share Share
Follow Us on

Shani Sade Sati Mesh Rashi Mein : ज्योतिष मान्यताओं के अनुसार हर व्यक्ति पर जीवन में एक न एक बार शनि की साढ़ेसाती जरूर लगती है। मेष राशि पर 2032 तक यानी आने वाले 7 सालों तक शनि की साढ़ेसाती रहेगी। 2032 में ही मेष राशि वालों को साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। शनि सभी ग्रहों में सबसे धीमी गति से चलते हैं, जिस कारण से ज्योतिषीय प्रभाव सभी राशियों के जातकों के ऊपर काफी समय तक रहता है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

शनि की साढ़ेसाती कब लगती है?

जब शनि राशि परिवर्तन करते हैं तब तीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और दो राशियों पर शनि की ढैय्या लग जाती है। शनि जिस राशि में राशि परिवर्तन करते हैं उस पर और उससे एक राशि आगे और एक राशि पीछे पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाती है।

शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव- शनि की साढ़ेसाती लगने पर व्यक्ति को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। शनि की साढ़ेसाती के दौरान व्यक्ति को अपना खास ध्यान रखना चाहिए।

शनि की साढ़ेसाती से बचने के लिए करें ये उपाय-

हनुमान जी की पूजा- हनुमान जी की पूजा करने से शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव कम हो जाता है। शनिदेव ने हनुमान जी को वरदान दिया है कि हनुमान जी के भक्तों पर शनि का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ेगा। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए रोजाना हनुमान चालीसा का पाठ करें और भगवान श्री राम और माता सीता के नाम का सुमिरन करें।

शिवलिंग पर जल अर्पित करें- भगवान शिव की कृपा जिस व्यक्ति पर होती है उस पर शनि का अशुभ प्रभाव नहीं पड़ता है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए शिवलिंग पर जल अर्पित करें।

शनिवार को शनिदेव की पूजा करें- शनिवार का दिन शनिदेव को समर्पित होता है। इस दिन विधि-विधान से शनिदेव की पूजा-अर्चना करें। शनिदेव को प्रसन्न करने के लिए शनिदेव को तेल अर्पित करें।

पीपल पर जल चढ़ाएं- पीपल पर जल चढ़ाने से भी शनि के अशुभ प्रभावों से मुक्ति मिलती है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

ये भी पढ़ें:शनि की उलटी चाल का इन राशियों पर पड़ेगा सीधा प्रभाव, भाग्योदय के संकेत
Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!