मेष, मीन और कुंभ पर शनि की साढ़ेसाती, किसे मिलेगी राहत और किसकी बढ़ेगी परेशानी?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

साल 2026 में मेष, मीन और कुंभ राशि के जातक शनि की साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं, लेकिन तीनों के लिए इसका चरण अलग है। कुंभ राशि पर अंतिम चरण होने से धीरे-धीरे राहत के संकेत हैं, मीन राशि पर मध्य चरण के कारण जिम्मेदारियां और दबाव बढ़ सकते हैं।

shani ki sade sati
शनि की साढ़ेसाती

Shani Ki Sade Sati 2026: ज्योतिष में शनि को न्याय और कर्म का कारक ग्रह माना जाता है। शनि की चाल बदलने का असर सभी राशियों पर किसी न किसी रूप में पड़ता है। खासकर उन राशियों के लिए समय ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है, जिन पर शनि की साढ़ेसाती चल रही होती है। साल 2026 में मेष, मीन और कुंभ राशि के जातक साढ़ेसाती के प्रभाव में हैं। हालांकि तीनों राशियों के लिए स्थिति एक जैसी नहीं है। किसी राशि में साढ़ेसाती की शुरुआत है तो किसी पर इसका मध्य चरण चल रहा है।

कुंभ राशि वालों के लिए राहत के संकेत

कुंभ राशि के जातकों के लिए साढ़ेसाती का अंतिम चरण चल रहा है। ऐसे में इस राशि के लोगों को धीरे-धीरे राहत मिलने की उम्मीद की जा रही है। पिछले समय में जिन कामों को लेकर काफी भागदौड़ करनी पड़ी, उनमें अब स्थिति पहले के मुकाबले संभल सकती है। हालांकि अंतिम चरण में भी लापरवाही ठीक नहीं मानी जाती। खर्च बढ़ने की स्थिति बन सकती है। परिवार से जुड़े मामलों में भी समझदारी से काम लेना होगा। नौकरी और कारोबार में जल्दबाजी में कोई बड़ा फैसला लेने से बचना बेहतर रहेगा।

मीन राशि पर साढ़ेसाती का मध्य चरण

मीन राशि के जातकों के लिए साढ़ेसाती का सबसे महत्वपूर्ण चरण चल रहा है। इसे साढ़ेसाती का मध्य चरण माना जाता है। इस दौरान काम का दबाव, जिम्मेदारियां और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। नौकरी करने वाले लोगों को अपने काम पर खास ध्यान देना होगा। कारोबार करने वालों के लिए भी कोई बड़ा फैसला सोच-विचार के बाद लेना बेहतर रहेगा। पैसों के मामले में अनावश्यक खर्च से बचना जरूरी होगा। हालांकि इसका मतलब यह नहीं है कि मीन राशि वालों के लिए हर चीज खराब रहेगी। मेहनत करने और अपने काम में लगातार बने रहने वालों को आगे चलकर अच्छे परिणाम भी मिल सकते हैं।

मेष राशि पर साढ़ेसाती की शुरुआत

मेष राशि वालों के लिए शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण चल रहा है। यानी इस राशि के जातकों के लिए साढ़ेसाती की शुरुआत का दौर है। इस समय खर्च और जिम्मेदारियों को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। कामकाज में बदलाव या किसी नई जिम्मेदारी का सामना करना पड़ सकता है। धन से जुड़े मामलों में जोखिम लेने से बचना चाहिए। किसी भी फैसले में जल्दबाजी करने के बजाय पहले उसके फायदे और नुकसान पर विचार करना ठीक रहेगा।

शनि की वक्री चाल भी रहेगी खास

साल 2026 में शनि की वक्री चाल भी इन राशियों के लिए महत्वपूर्ण है। शनि 27 जुलाई से वक्री हैं और 11 दिसंबर 2026 को मार्गी होंगे। इस अवधि में पुराने मामलों की दोबारा समीक्षा हो सकती है। रुके हुए काम फिर सामने आ सकते हैं और पहले लिए गए फैसलों में बदलाव की जरूरत पड़ सकती है। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार शनि की वक्री अवस्था व्यक्ति को अपने कर्मों और फैसलों पर दोबारा विचार करने का मौका देती है। इसलिए इस समय धैर्य रखना और बिना सोचे कोई कदम नहीं उठाना बेहतर माना जाता है।

किस राशि को सबसे पहले मिलेगी राहत?

मेष, मीन और कुंभ तीनों राशियां इस समय साढ़ेसाती के अलग-अलग चरणों में हैं। कुंभ राशि के जातक अंतिम चरण में होने के कारण राहत की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं मीन राशि वालों के लिए अभी मध्य चरण चल रहा है और मेष राशि वालों के लिए साढ़ेसाती का पहला चरण है। इसलिए तीनों राशियों के अनुभव भी अलग रहेंगे। ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार शनि मेहनत, अनुशासन और कर्म के आधार पर फल देते हैं। ऐसे में इस अवधि में गलत कामों से बचना, जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना और धैर्य बनाए रखना सबसे जरूरी माना जाता है।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़मेष, मीन और कुंभ पर शनि की साढ़ेसाती, किसे मिलेगी राहत