13 फरवरी को बनेगा खास संयोग: शनि की राशि में ही होगा सूर्य का गोचर, बदलेगा इन राशियों का भाग्य
हिंदू धर्म में ज्योतिष का खास महत्व माना जाता है। ज्यादातर लोग यही जानना चाहते हैं कि आने वाला समय उनके लिए कैसा रहेगा और किस तरफ बदलाव देखने को मिल सकता है। ग्रह तय समय पर अपनी राशि बदलते रहते हैं और इसका असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है।

हिंदू धर्म में ज्योतिष का खास महत्व माना जाता है। ज्यादातर लोग यही जानना चाहते हैं कि आने वाला समय उनके लिए कैसा रहेगा और किस तरफ बदलाव देखने को मिल सकता है। ग्रह तय समय पर अपनी राशि बदलते रहते हैं और इसका असर सभी 12 राशियों पर किसी न किसी रूप में जरूर पड़ता है। सूर्य हर माह राशि परिवर्तन करते हैं। ज्योतिष में सूर्य को आत्मबल, आत्मविश्वास, सम्मान और लीडरशिप से जोड़कर देखा जाता है। सूर्य के गोचर का असर करियर, बिजनेस, रिश्ते, पैसा और हेल्थ जैसे मामलों में साफ दिखता है। इस बार सूर्य एक खास संयोग करने जा रहे हैं। 13 फरवरी 2026 को सूर्य मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। खास बात यह है कि मकर और कुंभ, दोनों शनि की राशियां मानी जाती हैं। यानी सूर्य लगातार दूसरी बार शनि की राशि में ही गोचर कर रहे हैं। इसी वजह से इस बदलाव को ज्यादा असरदार माना जा रहा है। इस गोचर का असर कई राशियों की लाइफ पर दिख सकता है। कुछ लोगों को करियर में नए मौके मिलेंगे, तो कुछ को पैसा और रिश्तों के मामले में राहत महसूस होगी। आइए जानते हैं, सूर्य गोचर से किन राशियों को होगा लाभ-
मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए यह गोचर अच्छा रहने वाला है। करियर में नए मौके मिल सकते हैं और पुराने अटके काम आगे बढ़ सकते हैं। जॉब बदलने या नई जिम्मेदारी मिलने के योग हैं। पैसों के मामले में स्थिति बेहतर हो सकती है और इन्वेस्टमेंट से फायदा मिलने की उम्मीद है। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा और रिश्तों में समझ बढ़ेगी। स्टडी, ट्रैवल या नया काम शुरू करने की सोच रहे लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। सीनियर लोगों का सपोर्ट मिलने से आगे बढ़ने में आसानी होगी।
मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों के लिए किस्मत का साथ मिलने के संकेत हैं। फाइनेंस से जुड़ी परेशानियां कम हो सकती हैं और रुका हुआ पैसा वापस मिलने की संभावना है। स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा रहेगा। पढ़ाई में मन लगेगा और एग्जाम या इंटरव्यू में अच्छे रिजल्ट मिल सकते हैं। फॉरेन से जुड़े मौके भी सामने आ सकते हैं। रिश्तों में स्थिरता आएगी और अनमैरिड लोगों को अच्छा प्रपोजल मिल सकता है। घर में भी माहौल ठीक रहेगा।
तुला राशि- तुला राशि वालों के करियर में इस गोचर के बाद पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। काम में पहचान बढ़ेगी और सीनियर्स का सपोर्ट मिलेगा। सम्मान और पोजिशन मजबूत होने के योग हैं। फाइनेंस की स्थिति बेहतर रह सकती है और किसी नए प्रोजेक्ट से फायदा मिलने की उम्मीद है। कॉम्पिटिटिव एग्जाम की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए समय अच्छा है। फैमिली में भी आपसी समझ बनी रहेगी और किसी शुभ काम की प्लानिंग हो सकती है।
कुंभ राशि- कुंभ राशि के लिए यह गोचर खास माना जा रहा है, क्योंकि सूर्य इसी राशि में एंटर कर रहे हैं। इससे इस राशि वालों पर सूर्य की कृपा बनी रह सकती है। लाइफ में सुख-सुविधाएं बढ़ेंगी। फैमिली में चल रही तकरार खत्म हो सकती है। समाज में सम्मान बढ़ेगा और लोगों के बीच आपकी इमेज बेहतर बनेगी। ट्रैवल से फायदा मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा और अटके हुए काम पूरे होने के योग हैं। अचानक पैसा मिलने के चांस भी बन सकते हैं।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


