1 राशि में 4 ग्रहों के जाने से फरवरी का महीना इन 4 राशियों के लिए रहेगा लकी, कई राजयोगों से मिलेगा भाग्य का साथ
february Monthly Lucky zodiac : फरवरी के महीने में ग्रहों का अदभुद संयोग आपके लिए खुशियां और अच्छे संयोग लेकर आ रहा है। फरवरी के शुरू से लेकर अंत तक कई ग्रहों का गोचर आपके लिए अच्छे भाग्य का निर्माण करेगा।

february Monthly Lucky zodiac : फरवरी के महीने में ग्रहों का अदभुद संयोग आपके लिए खुशियां और अच्छे संयोग लेकर आ रहा है। फरवरी के शुरू से लेकर अंत तक कई ग्रहों का गोचर आपके लिए अच्छे भाग्य का निर्माण करेगा। सबसे पहले 3 फरवरी को बुध के कुंभ राशि में जाएंगे। इसके बाद शुक्र कुंभ राशि में जाएंगे। इसके अलावा मंगल, सूर्य, शुक्र और बुध के बाद चंद्रमा के इस राशि में आने के कारण एक नहीं चार राजयोग बनेंगे, इनमें शुक्रादित्य, आदित्य मंगल, लक्ष्मी नारायण राजयोग और बुधादित्य राजयोग शामिल हैं। इन राजयोगों के कारण 4 राशियों के लिए भाग्य का साथ मिलेगा।
फरवरी में किन ग्रहों का हो रहा है गोचर
फरवरी के महीने में सबसे सेंटर में कुंभ राशि रहेगी, क्योंकि इस राशि में एक नहीं चार ग्रहों का योग बन रहा है, बुध से लेकर, शुक्र, सूर्य और मंगल इस राशि में फरवरी में गोचर करेंगे। इनके बनने से राजयोगों के कारण कई राशियों के लिए लाभ के योग बनने लगें, इनका भाग्य एक्टिव हो जाएगा और आपको बिजनेस, नौकरी आदि से धन लाभ दिलाएगा। 3 फरवरी से यह सिलसिला शुरू होगा, जो 13 मार्च तक बना रहेगा, इसलिए इन 5 राशियों के लिए बहुत अच्छा समय है, लेकिन धन के मामले में आंख बंद करके ना रहें, इस दौरान निवेश और पेमेंट को लेकर सावधान रहें, क्योंकि कुंभ राशि में ही राहु भी विराजमान है, जो आपके लिएपरेशानी का कारण बन सकते हैं। यहां पढ़ें मासिक लकी राशिफल।
मेष राशि वालों को क्या लाभ मिलेंगे
मेष राशि के लोगों के लिए फरवरी का महीना शुभ परिणाम लेकर आएगा। आपको एक नहीं तीन तरह से लाभ होगा, कुछ बिगड़े काम आपके बनेंगे, आपको इनकम कई जगह से मिलेगी। कई राजयोदों के कारण आपका भाग्य साथ देगा। लेकिन मार्च तक ही यह स्थिति रहेगी, क्योंकि इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है। नौकरी कर रहे लोगों को लाभ के तौर पर प्रमोशन और सम्मान मिलेगा।
मिथुन राशि वालों को क्या लाभ मिलेंगे
मिथुन राशि के लोगों के लिए फरवरी का महीना भाग्य को बलवान करने वाला होगा ।इस राशि के लोगों को संतान और लाइफ पार्टनर से लाभ होने के योग हैं, आपको शादीविवाह से जुड़ी दिक्कतें भी इस समय सहीं हो जाएगीं। अगर आप प्रोफेशनल तौर पर कहीं बाहर जाने की सोच रहे हैं, तो आपके लिए उत्तम समय है।
तुला राशि वालों को क्या लाभ मिलेंगे
तुला राशि के लोगों के लिए फरवरी लवलाइफ में अच्छे योग बन रहे हैं, इस राशि के लोगों को धनसंपत्ति खासकर पैतृक संपत्ति के बेचने से लाभ के योग बन रहे हैं, पुराना निवेश भी आपको अच्छा रिटर्न दे सकता है, आपके लिए फरवरी का महीना लकी साबित होगा, क्योंकि आपका कोई अटका प्रोजेक्ट भी पास हो जाएगा। आपके लिए पैसा के कई सोर्स सामने आएंगे।
मकर राशि वालों को क्या लाभ मिलेंगे
मकर राशि के लिए फरवरी का महीना खुशिया लेकर आ रहा है। इस महीने में कुंभ राशि में कई ग्रहों के आने से मकर राशि वालों के लिएचीजें काफी आसान हो जाएगीं। आपको परिवार से प्यार बढ़ेगा, मंगलकार्य होने के संकेत हैं। इस रासि के लोगों को प्रोपर्टी से लाभ मिलने के .योग भी बन रहे हैं।
डिस्क्लेमरः इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Anuradha Pandeyशार्ट बायो
अनुराधा पांडेय पिछले 16 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में एस्ट्रोलॉजी और करियर टीम का नेतृत्व कर रही हैं।
परिचय और अनुभव
अनुराधा पांडे पत्रकारिता जगत का एक अनुभवी चेहरा हैं, जिन्हें मीडिया में 16 वर्षों का व्यापक अनुभव है। वर्तमान में वह 'लाइव हिन्दुस्तान' (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और संस्थान के एस्ट्रोलॉजी और करियर सेक्शन की इंचार्ज हैं। अनुराधा पिछले 10 सालों से लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में लिख रही हैं। डिजिटल पत्रकारिता के दौर में उन्होंने धर्म जैसे महत्वपूर्ण विषय पर अपनी लेखनी से करोड़ों पाठकों का भरोसा जीता है। उनके पास खबरों को न केवल प्रस्तुत करने, बल्कि सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और विश्लेषणात्मक कंटेंट देने का लंबा अनुभव है। वह शिव महापुराण, नारद पुराण, पद्म पुराण और कई अन्य शास्त्रों के जटिल तथ्यों को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं।
शैक्षणिक योग्यता और पेशेवर सफर
अनुराधा ने अपने करियर की शुरुआत साल 2010 में आज समाज अखबार से की। इसके बाद उन्होंने 'आज तक' (Aaj Tak) में एजुकेशन सेक्शन में तीन साल तक अपनी सेवाएं दीं। साल 2015 से वह लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ी हैं और एस्ट्रोलॉजी सेक्शन का नेतृत्व कर रही हैं। उनका गहरा अनुभव उन्हें जटिल विषयों पर सरल और प्रभावी ढंग से लिखने में सक्षम बनाता है। उन्होंने देश के प्रतिष्ठित संस्थान भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। इसके साथ ही दिल्ली विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन, सीसीएसयू से एम.कॉम और कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन एवं मीडिया में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है।
विजन
अनुराधा का उद्देश्य एस्ट्रोलॉजी (धर्म) के माध्यम से राशियों पर ग्रहों के प्रभाव, कुंडली, ग्रहों की स्थिति, नक्षत्र, भाव और दशा-विश्लेषण को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना है। ग्रहों का व्यक्ति के जीवन के विभिन्न पहलुओं पर क्या असर पड़ता है, इन जटिल ज्योतिषीय अवधारणाओं को आम पाठकों के लिए सुलभ बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके साथ ही टीम का कुशल मार्गदर्शन और कंटेंट की क्वालिटी सुनिश्चित करना भी उनके विजन का अहम हिस्सा है।
विशेषज्ञता के प्रमुख क्षेत्र
कुंडली एवं ग्रह-दशा के माध्यम से राशियों पर ग्रहों का प्रभाव, नक्षत्रों का आम लोगों की जिंदगी पर असर और इससे जुड़ी एक्सपर्ट से वेरिफाइड सलाह पाठकों तक पहुंचाना उनका प्रमुख कार्य क्षेत्र है। वे धार्मिक और समसामयिक विषयों पर गहराई से अध्ययन कर तथ्यपरक जानकारी प्रस्तुत करती हैं। उनका अनुभव सैद्धांतिक के साथ-साथ व्यावहारिक और निरंतर शोध पर आधारित है। जन्म कुंडली विश्लेषण, ग्रह-नक्षत्रों की चाल और वैदिक ज्योतिष पर उनकी गहरी पकड़ उनके लेखों को विश्वसनीय बनाती है। खबरों की दुनिया से इतर, अनुराधा जी को किताबें पढ़ना पसंद है, जो उनके शोधपरक लेखन को और समृद्ध बनाता है।
विशेषज्ञता
कुंडली एवं ग्रह-दशा
ग्रह नक्षत्रों का लोगों पर असर
धर्म एवं भारतीय परंपराएं
व्रत-त्योहारों का महत्व
ग्रहों की स्थिति और राशियां



