कुंभ राशि में बुध, राहु का महागोचर, 3 फरवरी से बदलेंगे इन राशियों के दिन
Shani ki Kumbh Rashi mai Budh Gochar 2026, Mercury Transit: राहु ग्रह के साथ किसी भी ग्रह की युति बनना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जल्द ही शनि की कुंभ राशि दो ग्रह एक साथ अपना प्रभाव डालते हुए नजर आने वाले हैं।
Shani ki Kumbh Rashi mai Budh Gochar 2026: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों के राजकुमार के साथ-साथ, बुद्धि और व्यापार के कारक का दर्जा भी दिया गया है। वहीं, राहु एक मायावी ग्रह हैं, जो धीमी चाल में गोचर करते रहते हैं। इस समय शनि की कुंभ राशि में राहु और शनि की ही मकर राशि राशि में बुध बैठे हुए हैं। राहु ग्रह के साथ किसी भी ग्रह की युति बनना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। जल्द ही शनि की कुंभ राशि ये दोनों ग्रह एक साथ अपना प्रभाव डालते हुए नजर आने वाले हैं। राहु और बुध की युति कुंभ राशि में बनने से कुछ राशियों का मुश्किल समय तो कुछ राशियों का पॉजिटिव टाइम शुरू होने जा रहा है। 3 फरवरी के दिन कुंभ राशि में बुध एंटर करने वाले हैं। ज्योतिष गणना के अनुसार, माना जा रहा है ये युति 18 साल के बाद बनने जा रही है। ऐसे में आइए जानते हैं शनि की कुंभ राशि में बुध और राहु का गोचर किन राशियों की किस्मत बदलने की क्षमता रखता है-
कुंभ राशि में बुध, राहु का महागोचर, 3 फरवरी से बदलेंगे इन राशियों के दिन
मेष राशि के लिए कैसा रहेगा राहु और बुध का गोचर?
शनि की कुंभ राशि में बुध और राहु का गोचर मेष राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी सुना सकता है। करियर में अपनी एनर्जी और मेहनत दोनों ही अपना जलवा बिखेरेंगे। मान-सम्मान और अधिक मजबूत होता नजर आएगा। घर में चल रही दिक्कतें सॉल्व होने लगेंगी। लव लाइफ पटरी पर आ जाएगी। स्टूडेंट्स का मन पढ़ाई में लगेगा। सेहत और फिटनेस पर आपका पूरा फोकस रहेगा।
कुंभ राशि के लिए कैसा रहेगा राहु और बुध का गोचर?
शनि की कुंभ राशि में बुध और राहु का गोचर कुंभ राशि के जातकों को कोई बड़ी डील दिला सकता है। काफी कॉन्फिडेंट महसूस करने वाले हैं इन दिनों में। अपनी सूझ-बूझ से हर प्रॉब्लम का सोल्यूशन निकालने की सिचूऐशन में रहेंगे। लीडरशिप क्वालिटी में वृद्धि होगी। अच्छा महसूस करेंगे। बिजनेस में प्रॉफिट मिल सकता है। धन से संबंधित दिक्कतें सुलझ सकती हैं। संतान का फुल सपोर्ट मिलेगा।
वृषभ राशि के लिए कैसा रहेगा राहु और बुध का गोचर?
शनि की कुंभ राशि में बुध और राहु का गोचर वृषभ राशि के जातकों के लिए शुभ माना जा रहा है। अपनी वाणी से जलवा बिखेरेंगे। परिवार का माहौल सुधरता नजर आएगा। रुका हुआ कोई प्रोजेक्ट शुरू हो सकता है। कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। काफी पॉजिटिव फील करने वाले हैं। हेल्थ पर ध्यान देना आपके लिए बेहतर होगा।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।





