आने वाले 89 दिन तक 3 राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर, शनि गोचर क्या बढ़ाएगा टेंशन?

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Shani Ka Rashifal Saturn Transit 2026 : आने वाले 89 दिन शनि की बदलती चाल से कुछ राशियों के लिए मुश्किल भरे साबित हो सकते हैं। पंडित जी से जानें साल 2026 के अंत तक शनि के गोचर से किन राशियों को संभलकर आगे बढ़ने की जरूरत है -

Shani Ka Rashifal Saturn Transit 2026 aquarius horoscope pisces capricorn stay alert for 89 days
आने वाले 89 दिन तक 3 राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर

Shani Ka Rashifal Saturn Transit 2026, शनि का राशिफल : शनि देव को न्यायाधीश के रूप में जाना जाता है। सबसे स्लो स्पीड में शनि अपनी चाल में बदलाव करते हैं। शनि का राशि परिवर्तन हो, नक्षत्र परिवर्तन हो, उलटी या सीधी चाल में गोचर करना हो, सभी बारह राशियों को प्रभावित करता है। शनि इस समय मीन राशि में गोचर कर रहे हैं, जिसके स्वामी ग्रह गुरु माने गए हैं। वहीं, प्रेजेंट टाइम में शनि उलटी चाल में गोचर कर रहे हैं। शनि इस समय बुध के रेवती नक्षत्र में विराजमान हैं। इस महीने शनि अपनी चाल में बदलाव कर उत्तर भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके बाद शनि का गोचर दिसंबर के महीने से सीधी चाल में होगा। आने वाले 89 दिन शनि की बदलती चाल से कुछ राशियों के लिए मुश्किल भरे साबित हो सकते हैं। ऐसे में आइए पंडित जी से जानते हैं साल 2026 के अंत तक शनि के गोचर से किन राशियों को संभलकर आगे बढ़ने की जरूरत है -

आने वाले 89 दिन तक 3 राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर, शनि गोचर क्या बढ़ाएगा टेंशन?

एस्ट्रोलॉजर नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, इस साल के अंत तक कर्मफलदाता शनि के गोचर के प्रभाव से आने वाले तीन राशियों के लिए समय मुश्किल साबित हो सकता है।

मकर राशि के जातकों के लिए शनि के गोचर से साल के अंत तक का समय कैसा रहेगा?

इस साल के अंत तक शनि का गोचर मकर राशि के जातकों के लिए मुश्किलें बढ़ा सकता है। बिजी शेड्यूल आपके रिश्ते को प्रभावित कर सकता है। निजी जीवन और व्यावसायिक जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं। कुछ कामों में देरी हो सकती है।

कुंभ राशि के जातकों के लिए शनि के गोचर से साल के अंत तक का समय कैसा रहेगा?

इस साल के अंत तक शनि का गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए दिक्कतें बढ़ा सकता है। आपके आस-पास के लोग कुछ प्रॉब्लम पैदा कर सकते हैं। कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं। बहस हो सकती है।

मीन राशि के जातकों के लिए शनि के गोचर से साल के अंत तक का समय कैसा रहेगा?

इस साल के अंत तक शनि का गोचर मीन राशि के जातकों के लिए परेशानियां बढ़ा सकता है। अपने आस- पास के लोगों की गपशप और हस्तक्षेप से सावधान रहें। जल्दबाजी में लिए गए डीसीजन या गलत शब्द दिक्कतें बढ़ा सकते हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Shiv Chalisa, Shiv Aarti, Shiv Mahamrityunjaya Mantra, Shiv Stuti, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आने वाले 89 दिन तक 3 राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर, शनि गोचर क्या बढ़ाएगा टेंशन?