आज शनि जयंती की शाम करें ये 13 उपाय, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होगा कम

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

Shani Jayati ke upay Shani Jayanti 2026: शनि जयंती का दिन कर्मफलदाता शनि देव को प्रसन्न करने का दिन है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज शनि जयंती और अमावस्या के दिन श्रद्धापूर्वक किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन के बड़े-बड़े संकटों को टाल सकते हैं।

आज शनि जयंती की शाम करें ये 13 उपाय, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होगा कम

Shani Jayati ke upay Shani Jayanti 2026: शनि जयंती का दिन कर्मफलदाता शनि देव को प्रसन्न करने का दिन है। कुंडली में साढ़ेसाती, ढैय्या या शनि दोष के प्रभाव को कम करने के लिए दिन सबसे उत्तम माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, आज शनि जयंती और अमावस्या है। आज के दिन श्रद्धापूर्वक किए गए छोटे-छोटे उपाय भी जीवन के बड़े-बड़े संकटों को टाल सकते हैं।

आज शनि जयंती की शाम करें ये 13 उपाय, साढ़ेसाती और ढैय्या का प्रभाव होगा कम

  1. पीपल के पेड़ की पूजा करें। शनि देव को पीपल का वृक्ष अत्यंत प्रिय है। आज शाम के समय किसी पीपल के पेड़ के पास सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं। दीपक में 1-2 काले तिल जरूर डाल दें।
  2. दीपक जलाने के बाद पीपल के पेड़ की 7 बार परिक्रमा करें और ॐ शं शनैश्चराय नमः मंत्र का मन ही मन जाप करते रहें।
  3. शनि देव का तेल से अभिषेक करें। आज के दिन शनि मंदिर जाकर शनि देव की शिला या मूर्ति पर सरसों का तेल अर्पित करना बहुत शुभ माना जाता है।
  4. छाया दान करें। तेल चढ़ाने से पहले एक कटोरी में सरसों का तेल लें, उसमें अपना चेहरा (परछाई) देखें और फिर उस तेल को शनि देव को अर्पित कर दें या मंदिर में दान कर दें। इसे छाया दान कहते हैं, जो शारीरिक कष्टों को दूर करता है।

  • हनुमान चालीसा का पाठ करें। शास्त्रों के अनुसार, जो व्यक्ति हनुमान जी की पूजा करता है, शनि देव उसे कभी परेशान नहीं करते।
  • आज के दिन हनुमान मंदिर जाकर बजरंगबली को बूंदी का भोग लगाएं और बैठकर हनुमान चालीसा या सुंदरकांड का पाठ करें। इससे शनि के सभी नकारात्मक प्रभाव शांत हो सकते हैं।
  • महामृत्युंजय मंत्र का जाप करें। अगर आप लंबे समय से बीमार हैं। मानसिक तनाव में हैं या कार्यों में बार-बार रुकावट आ रही है, तो आज के दिन रुद्राक्ष की माला से महामृत्युंजय मंत्र या शनि के बीज मंत्र ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः का जाप करें
  • जरूरतमंदों की मदद और दान करें। शनि देव न्याय के देवता हैं और वे गरीब, असहाय और मेहनत करने वाले लोगों का प्रतिनिधित्व करते हैं।
  • आज किसी गरीब या सफाई कर्मचारी को काले कपड़े, जूते-चप्पल, छाता, या उड़द की दाल की खिचड़ी का दान करें।
  • किसी भूखे को भोजन कराना शनि देव को सबसे जल्दी प्रसन्न करता है।
  • पशु-पक्षियों की सेवा करें। घर की छत पर पक्षियों के लिए अनाज या रोटी के टुकड़े डालें।
  • आज के दिन काले कुत्ते को सरसों का तेल लगी हुई रोटी खिलाएं।
  • किसी पेड़ की जड़ के पास चींटियों के लिए पिसा हुआ सूखा आटा और बूरा (शक्कर) डालें।

आज के दिन क्या न करें?

  • शनि मंदिर में पूजा करते समय कभी भी शनि देव की मूर्ति की आंखों में सीधे न देखें। हमेशा उनकी नजरों से बचकर, चरणों की तरफ देखते हुए पूजा करें।
  • शनि जयंती के दिन बाजार से लोहा, सरसों का तेल, नमक, काले तिल या चमड़े का सामान खरीदकर घर न लाएं। इनका दान करना अच्छा है, पर इन्हें खरीदना शुभ नहीं माना जाता है।
  • आज के दिन भूलकर भी किसी गरीब, बुजुर्ग, मजदूर या बेजुबान जानवर को न सताएं और न ही उनका अपमान करें।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

क्या आपको पता है शनि सबसे धीमी स्पीड से गोचर करते हैं?

हां
नहीं
Shrishti Chaubey

लेखक के बारे में

Shrishti Chaubey

संक्षिप्त विवरण
सृष्टि चौबे पत्रकारिता जगत में 4 वर्षों का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में बतौर कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं। वह ज्योतिष, ग्रह गोचर, राशिफल, नक्षत्र परिवर्तन, अंकज्योतिष, रत्न, और वास्तु से जुड़े विषयों पर लिखती हैं। पाठक-केंद्रित व आसान भाषा में जानकारी पेश करना इनके लेखन की पहचान है। धार्मिक ग्रंथों को पढ़कर लोगों तक सही जानकारी पहुंचाना और उन पर शोध करना इनकी विशेष पसंद है।

विस्तृत बायो

परिचय और अनुभव
सृष्टि पिछले ढाई साल से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। ज्योतिष से जुड़े किसी भी टॉपिक को पाठकों तक आसान, प्रामाणिक और आकर्षक भाषा में पहुंचाना, सृष्टि बखूबी जानती हैं। डिजिटल मीडिया में काम करते हुए सृष्टि ने रीडर बिहेवियर,बदलते कंटेंट फॉर्मेट पर अच्छी पकड़ हासिल की है। पाठकों की रुचियों व जरूरतों को समझते हुए वे फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी पहुंचाने की कोशिश करती हैं।
अपने करियर की शुरुआत इन्होंने हिन्दी दैनिक समाचार पत्र से की। इसके बाद इन्होंने डिजिटल मीडिया में कदम रखा। सृष्टि वेब स्टोरी, यूट्यूब शॉर्ट्स व इंस्टाग्राम रील्स जैसे विभिन्न डिजिटल स्टोरीटेलिंग फॉर्मेट का अनुभव रखती हैं। मनोरंजन, खेल व सेहत पर अच्छी पकड़ के साथ अब सृष्टि ज्योतिष और धार्मिक विषयों को कवर कर अपनी पहचान बना रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
सृष्टि ने जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पोस्ट ग्रेजुएशन के दौरान बतौर संपादक इन्होंने कैम्पस समाचार पत्र प्रकाशित किया, लाइव रिपोर्टिंग की। डाटा स्टोरी और फैक्ट चेकिंग की भी अच्छी समझ रखती हैं। सामाजिक मुद्दे पर डॉक्यूमेंट्री भी बना चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और दृष्टिकोण
सृष्टि का मानना है कि एस्ट्रोलॉजी का उद्देश्य फैक्ट आधारित उपयोगी जानकारी को आसान भाषा में लोगों तक पहुंचाना है। इनका फोकस रहता है कि ज्योतिषीय जानकारी को आसान भाषा में रचनात्मक तरीके से पेश करें।

व्यक्तिगत रुचियां
सृष्टि को ट्रैवल करना, किताबें पढ़ना, म्यूजिक सुनना, लिखना और नई चीजें सीखने का शौक है। इनका मानना है कि पर्सनल ग्रोथ के लिए खुद को अपडेट रखना चाहिए।

विशेषज्ञता
राशिफल
साप्ताहिक राशिफल
ग्रह गोचर
नक्षत्र परिवर्तन
अंकज्योतिष
व्रत-त्योहार, पूजा-विधि
रत्न विज्ञान
ज्योतिषीय उपाय
वास्तु शास्त्र
हस्तरेखा

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!