अगले 58 दिन सतर्क रहें ये 3 राशियां, वक्री शनि लेंगे कड़ा इम्तिहान, पढ़ें आसान उपाय

लाइव हिन्दुस्तान
share

Vakri Shani Effects on 3 Zodiac Signs: आज से 58 दिन तक वक्री शनि की 3 राशियों पर टेढ़ी निगाह होगी। मार्गी होने तक शनि इन 3 राशियों का कड़ा इम्तिहान लेंगे। हालांकि शनि के प्रकोप से काफी हद तक बचने के लिए कुछ आसान से उपाय किए जा सकते हैं।

Shani Horoscope SATURN Rashifal 58 Din tak 3 Rashi Alert rahe easy remedies Vakri Shani 2026
आज से 58 दिन 3 राशियों पर शनि की पैनी निगाह, आसान उपाय देंगे राहत

आज 14 अक्टूबर है और शनि आज से लेकर 58 दिन तक वक्री अवस्था में रहेंगे। बीते 27 जुलाई से ये इसी अवस्था में मीन राशि में गोचर कर रहे हैं। 11 दिसबंर तक शनि ऐसे ही टेढ़ी चाल चलेंगे। इसके बाद शनि मार्गी हो जाएंगे लेकिन इससे पहले तीन राशियों पर उनकी टेढ़ी नजर लगातार बनी रहेगी। हालांकि यहां पर किसी को भी डरने की जरूरत नहीं है क्योंकि शनि सजा नहीं देते हैं बल्कि वो आईना दिखाते हैं कि हम कहां खड़े हैं और हमें अभी कितना और निखरना है। शनि को न्याय देवता कहा जाता है जो कर्मों के हिसाब से फल देते हैं। वो कड़ा इम्तिहान जरूर लेते हैं लेकिन चीजों को सही करने के लिए ही। वक्री शनि हमेशा हमारे सामने कोई पुरानी चीज या आदत को बार-बार सामने लाते हैं जब तक हम सही राह पर ना चलने लगे।

वक्री शनि अगले 58 दिन तक कर्क राशि, सिंह और मीन राशि वालों का इम्तिहान लेते दिखेंगे। इस दौरान बस इन राशियों को थोड़ा धैर्य रखना होगा और समझना होगा कि लाइफ में चल रही चीजों को नई दिशा कैसे देनी है। सबसे पहले समझते हैं कि शनि वक्री होकर इन राशियों की जिंदगी पर किस तरह का असर डालेंगे और शनि के प्रकोप से बचने के लिए किन उपायों को किया जा सकता है?

कर्क राशि पर शनि का असर कैसा होगा?

चंद्रमा की इस राशि के लिए चीजें थोड़ी मुश्किल होंगी। खर्चे और बचत के बीच सही बैलेंस बनाकर चलना बेहतर फैसला होगा। बेफिजूल के खर्चे पर थोड़ा कंट्रोल रखने की जरूरत है। घर में किसी बात पर बहस हो सकती है जिससे मन में उथल-पुथल मची रहेगी। प्रोफेशनली भी जिम्मेदारियां बढ़ेंगी तो चीजें और उलझती जाएगी। पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में सही बैलेंस बनाना मुश्किल सा लग सकता है। कोशिश करें कि इस बीच लोगों के साथ बहस में ना पड़ा जाए। खुद को शांत रखने की कोशिश करें।

सिंह राशि पर शनि का असर कैसा होगा?

नौकरीपेशा लोगों का काम उलझ सकता है। चीजें लेट होंगी तो मन उदास रह सकता है। बस धैर्य रखने की जरूरत है। हो सकता है कि हर काम में 100 प्रतिशत देने के बाद भी सही रिजल्ट ना मिल पाए। मेहनत करते रहें क्योंकि भले ही लेट हो लेकिन इसका फल जरूर मिलेगा। बस अपने गुस्से पर थोड़ा कंट्रोल रखें। चीजें लेट होने से मन परेशान रहेगा तो गुस्सा भी बढ़ेगा लेकिन इसे अपने काबू में रखने की कोशिश करना है। बिजनेस से जुड़े लोग एक-एक चीज को लेकर सतर्क रहें। अगर कोई नई चीज हाथ में आई है तो उसके हर एक पहलू को चेक करना सही होगा।

मीन राशि पर शनि का असर कैसा होगा?

आज से 58 दिन तक मीन राशि वालों को भी सतर्क रहना है। फूंक-फूंककर कदम आगे बढ़ाने का समय है। प्रोफेशनल लाइफ में थोड़ा प्रेशर महसूस होगा लेकिन सिर्फ कुछ दिनों की ही बात है। आगे चलकर स्थिति सही हो जाएगी लेकिन अभी समय थोड़ा शांत रहकर अपना काम करते रहने का है। काम में बार-बार रुकावट आ सकती है लेकिन इस दौरान मन छोटा बिल्कुल भी ना करें। किसी भी हड़बड़ी में कोई भी फैसला ना लें। अधूरे काम पूरे करें।

शनि के उपाय करें:

1. शनिवार के दिन शनि मंदिर जरूर जाएं। तिल का दान करें।

2. जरूरतमंद लोगों की मदद करें। सामार्थ्य के हिसाब से चीजें दें।

3. बड़े-बुजुर्गों का सम्मान करें और उनकी बात को महत्व दें।

4. अपने से कमजोर वर्ग लोगों को ना सताएं और ना ही किसी को नीचा दिखाएं।

5. आसपास सफाई रखें और रूटीन बनाकर अपना शेड्यूल ठीक करें।

6. एक-एक करके अपने सारे अटके काम पूरे कर लें।

7. शनिवार को शाम में पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीया जलाएं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़अगले 58 दिन सतर्क रहें ये 3 राशियां, वक्री शनि लेंगे कड़ा इम्तिहान, पढ़ें उपाय