Shani Sade Sati 2026: अगले 6 महीने इन 3 राशियों को रहना होगा संभलकर, इन बातों का रखें ध्यान
ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार, साल 2026 के अगले करीब छह महीने मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों को आर्थिक मामलों, सेहत और रिश्तों में विशेष सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है। इस दौरान अनावश्यक खर्च, निवेश और बड़े फैसलों में सोच-समझकर कदम उठाने की सलाह दी गई है।

Shani Gochar Saturn Transit 2026: शनि देव को न्याय का देवता माना जाता है। उनकी चाल में होने वाला बदलाव हर राशि पर अलग-अलग असर डालता है। प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार साल 2026 के बाकी महीनों में कुछ राशियों को थोड़ा अधिक सतर्क रहने की जरूरत होगी। उनका कहना है कि खासतौर पर मेष, कुंभ और मीन राशि के जातकों को अगले करीब छह महीने आर्थिक मामलों, सेहत और रिश्तों में सोच-समझकर कदम उठाने चाहिए।
मेष राशि वालों के बढ़ सकते हैं खर्चें
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार मेष राशि के जातकों को फिजूल खर्च से बचने की जरूरत है। बिना योजना के पैसा खर्च करने से आर्थिक दबाव बढ़ सकता है। कुछ लोगों को कर्ज लेने या पुराने कर्ज का बोझ महसूस हो सकता है। इसके साथ ही सिर दर्द, आंखों से जुड़ी परेशानी या तनाव जैसी दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं। ऐसे में स्वास्थ्य को नजरअंदाज न करें और किसी भी बड़े आर्थिक फैसले से पहले अच्छी तरह विचार करें।
मीन राशि के जातकों को कारोबार और सेहत में रखनी होगी सावधानी
ज्योतिषाचार्य का कहना है कि मीन राशि वालों के लिए यह समय थोड़ा संभलकर चलने का है। व्यापार में साझेदारी से जुड़े मामलों में सतर्क रहें। किसी पार्टनर के साथ मतभेद होने की आशंका रह सकती है। नौकरी और कारोबार दोनों में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। इसके अलावा सीने से जुड़ी परेशानी या अन्य स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें भी परेशान कर सकती हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि इस दौरान अपनी साख और व्यवहार का भी विशेष ध्यान रखें, क्योंकि छोटी-सी लापरवाही छवि पर असर डाल सकती है।
कुंभ राशि के लोगों के फंस सकते हैं पैसे
पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार कुंभ राशि वालों के कुछ रुके हुए पैसे अटक सकते हैं। किसी को दिया गया धन समय पर वापस न मिले या आर्थिक लेनदेन में देरी हो सकती है। इसके अलावा रिश्तों में भी तनाव की स्थिति बन सकती है। परिवार, मित्रों या सामाजिक संबंधों में गलतफहमी बढ़ने की आशंका है। ऐसे समय में बातचीत में संयम रखें और किसी भी विवाद को बढ़ाने से बचें।
धैर्य और समझदारी से लें फैसले
पंडित नरेंद्र उपाध्याय का कहना है कि शनि का प्रभाव हमेशा नकारात्मक नहीं होता। यह व्यक्ति को अनुशासन, मेहनत और जिम्मेदारी का पाठ भी सिखाता है। यदि इन तीनों राशियों के जातक धैर्य रखें, अनावश्यक खर्च से बचें, सेहत का ध्यान रखें और सोच-समझकर फैसले लें, तो कई परेशानियों से बचा जा सकता है। नियमित पूजा-पाठ, जरूरतमंदों की मदद और अच्छे कर्म करने से भी सकारात्मक परिणाम मिलने की मान्यता है।
डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।
लेखक के बारे में
Yogesh Joshiयोगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।
परिचय और अनुभव
योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।
न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।
शैक्षणिक पृष्ठभूमि
योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।
करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर
योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।
एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य
योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।
व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।
विशेषज्ञता (Areas of Expertise):
राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि


