2027 में सिर्फ साढ़े 4 महीने के लिए शुरू होगी इस राशि पर साढ़ेसाती, फिर मिलेगी राहत!

लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
share

साल 2027 में शनि के मेष राशि में गोचर करने से वृषभ राशि वालों पर साढ़ेसाती शुरू होगी। 20 अक्टूबर 2027 को शनि के वक्री होकर मीन राशि में लौटने से अस्थायी राहत मिल सकती है। हालांकि, 23 फरवरी 2028 को शनि के दोबारा मेष राशि में प्रवेश करने पर साढ़ेसाती फिर शुरू हो जाएगी।

Saturn rashifal Shani Gochar 20 August 2026 Aries Cancer Scorpio ko nuksan Saturn Transit
शनि राशिफल शनि गोचर 2026

Shani Gochar 2027: साल 2027 में शनि की चाल बड़ा बदलाव लेकर आएगी। शनि देव जून में मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ ही वृषभ राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी। हालांकि, यह स्थिति ज्यादा समय तक नहीं रहेगी। 20 अक्टूबर 2027 को शनि वक्री होकर वापस मीन राशि में लौट जाएंगे। इससे वृषभ राशि वालों को साढ़ेसाती से अस्थायी राहत मिल जाएगी। यानी कुछ महीनों के भीतर ही इस राशि पर शनि की साढ़ेसाती शुरू होकर रुक जाएगी। हालांकि, फरवरी 2028 में शनि के दोबारा मेष राशि में प्रवेश करने पर यह फिर शुरू होगी।

कब शुरू होगी शनि की साढ़ेसाती?

पंचांग गणना के अनुसार, शनि 3 जून 2027 को सुबह मेष राशि में प्रवेश करेंगे। शनि के इस राशि परिवर्तन के साथ वृषभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण शुरू हो जाएगा। ज्योतिष में शनि को एक राशि से दूसरी राशि में जाने में करीब ढाई साल लगते हैं। लेकिन 2027 में शनि की वक्री चाल के कारण स्थिति कुछ अलग रहेगी। शनि 9 अगस्त 2027 को मेष राशि में वक्री होंगे। इसके बाद 20 अक्टूबर को वापस मीन राशि में आ जाएंगे। शनि के मीन राशि में लौटने से वृषभ राशि पर साढ़ेसाती का प्रभाव अस्थायी रूप से समाप्त हो जाएगा। यह राहत स्थायी नहीं होगी। शनि 23 फरवरी 2028 को फिर मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ वृषभ राशि पर साढ़ेसाती दोबारा शुरू हो जाएगी।

वृषभ राशि पर क्यों शुरू होगी साढ़ेसाती?

ज्योतिष में साढ़ेसाती की गणना चंद्र राशि के आधार पर की जाती है। जब शनि जन्म के समय की चंद्र राशि से बारहवीं, पहली और दूसरी राशि में गोचर करते हैं, तो साढ़ेसाती का प्रभाव माना जाता है। फिलहाल शनि मीन राशि में हैं। वृषभ राशि से मीन बारहवीं राशि होती है, इसलिए मेष राशि में शनि के प्रवेश करने तक वृषभ राशि पर साढ़ेसाती नहीं रहेगी। 3 जून 2027 को शनि के मेष राशि में जाते ही वे वृषभ से बारहवीं राशि में आ जाएंगे। इसी वजह से वृषभ राशि वालों पर साढ़ेसाती शुरू होगी।

वृषभ राशि वालों पर क्या असर पड़ सकता है?

ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, साढ़ेसाती के दौरान जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। कामकाज में धैर्य रखने की जरूरत पड़ सकती है। नौकरी करने वालों को अपने काम पर ज्यादा ध्यान देना होगा। कार्यक्षेत्र में किसी भी फैसले को जल्दबाजी में लेने से बचना बेहतर रहेगा। कारोबार करने वाले जातकों को योजनाओं पर सोच-समझकर आगे बढ़ना चाहिए। पैसों के मामले में बजट बनाकर चलना और गैरजरूरी खर्चों पर नियंत्रण रखना फायदेमंद हो सकता है। हालांकि, साढ़ेसाती का मतलब यह नहीं है कि हर व्यक्ति को परेशानी ही होगी। जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति और दशा के अनुसार परिणाम अलग-अलग हो सकते हैं।

अक्टूबर में मिलेगी राहत, लेकिन स्थायी नहीं होगी

वृषभ राशि वालों के लिए अक्टूबर 2027 का शनि गोचर खास रहेगा। 20 अक्टूबर को शनि के मीन राशि में लौटने पर साढ़ेसाती का प्रभाव अस्थायी रूप से हट जाएगा। इसके बाद कुछ समय तक राहत की स्थिति रह सकती है। लेकिन इसे साढ़ेसाती का स्थायी अंत नहीं माना जा सकता। शनि फरवरी 2028 में दोबारा मेष राशि में प्रवेश करेंगे। इसके साथ वृषभ राशि वालों पर साढ़ेसाती का पहला चरण फिर शुरू होगा। इसलिए 2027 में मिलने वाली राहत को अस्थायी बदलाव के रूप में ही समझना चाहिए।

डिस्क्लेमर: यह खबर ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। साढ़ेसाती का प्रभाव व्यक्ति की जन्मकुंडली और ग्रहों की दशा के अनुसार अलग-अलग हो सकता है।

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़2027 में सिर्फ साढ़े 4 महीने के लिए शुरू होगी इस राशि पर साढ़ेसाती