आज से इन 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू, 9 अक्टूबर तक शनि रहेंगे मेहरबान

लाइव हिन्दुस्तान
share

Shani Gochar 2026: 20 अगस्त को शनि रेवती नक्षत्र के पहले चरण में गोचर कर रहे हैं। शनि के रेवती नक्षत्र के प्रथम पद में आने से पांच राशियों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। जानें शनि किन राशियों पर होंगे मेहरबान और बरसाएंगे कृपा।

shani nakshatra pada gochar 2026
20 अगस्त से शनि इन राशियों पर होंगे मेहरबान

Shani nakshatra pada transit 2026: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में शनि को सबसे धीमी गति का ग्रह माना जाता है। शनि अपना एक राशिचक्र पूरा करने में करीब 30 साल का समय लेते हैं। इसी तरह समय-समय पर न्याय देवता शनि नक्षत्र परिवर्तन करते हैं और नक्षत्र के अलग-अलग पदों में गोचर करते हैं। 20 अगस्त 2026 को शनि रेवती नक्षत्र के पहले चरण में गोचर कर रहे हैं और 9 अक्टूबर तक रहेंगे। रेवती नक्षत्र के स्वामी बुध हैं और इस नक्षत्र में शनि का गोचर अनुशासन, पुराने चक्रों की समाप्ति और कर्म का संकेत देता है। शनि का नक्षत्र पद गोचर सभी 12 राशियों पर अलग-अलग प्रभाव डालेगा। लेकिन पांच राशियों के लिए यह गोचर अत्यंत शुभ और लाभकारी साबित होगा। जानें शनि के नक्षत्र पद गोचर से किन राशियों का समय बदल रहा है।

शनि का रेवती नक्षत्र में फल:

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, रेवती नक्षत्र में शनि के गोचर से व्यक्ति ईमानदार, साहसी, मेहनती और स्वाभिमानी बनता है। इस नक्षत्र में शनि के होने से पुराने कर्मों का हिसाब और अटके हुए कार्यों के पूरे होने का समय माना जाता है। इस समय जातक का ध्यान धर्म-कर्म और दान की ओर अधिक रहता है।

शनि गोचर से किन 5 राशियों को होगा लाभ:

वृषभ राशि:

शनि गोचर के प्रभाव से इस समय भाई-बहन के साथ रिश्तों में सुधार होगा। आपका कोई अधूरा सपना या लक्ष्य पूरा होने के संकेत हैं। कार्यों को धैर्य के साथ करेंगे और सफलता प्राप्त करेंगे। प्रोफेशनल लाइफ में गंभीर रहेंगे और प्रभावशाली लोगों से मुलाकात हो सकती है। इस समय आय के नए साधन बनेंगे और पुराने रास्तों से भी धन लाभ की उम्मीद है। समाज में नए लोगों के साथ मुलाकात हो सकती है। यह समय बेहतर आर्थिक प्लान बनाने के लिए अच्छा है। किसी भी तरह के शॉर्टकट से बचें। इस समय बिजनेस या दोस्ती में किसी भी तरह के वादे पर भरोसा नहीं करें।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि वालों को इस समय करियर में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। यह समय प्रोफेशनल तरक्की के लिए अच्छा साबित हो सकता है, लेकिन आपका अनुशासित होना जरूरी है। इस समय आप उम्मीद के अनुसार फल प्राप्त करेंगे। किसी महत्वपूर्ण पद या कार्य की जिम्मेदारी मिल सकती है, जिससे आपके धैर्य की परीक्षा होगी। करियर में धीरे-धीरे आगे बढ़ेंगे और सफलता हासिल करेंगे। धन की स्थिति में स्थिरता आएगी। बिजनेस करने वालों को मुनाफा हो सकता है।

कन्या राशि:

कन्या राशि वाले इस समय नई बिजनेस पार्टनरशिप हासिल कर सकते हैं। यह समय रिश्तों में सुधार के लिहाज से महत्वपूर्ण रहेगा। शनि के प्रभाव से आप अपने अटके हुए कार्यों को पूरा करेंगे और जिम्मेदारियों को अच्छी तरह से निभाएंगे। शादीशुदा जोड़ों के बीच की अनबन या गलतफहमी खत्म हो सकती है। धन कमाने को लेकर आप ज्यादा गंभीर हो सकते हैं। इस समय आपको प्रेम, बिजनेस, वित्त और वैवाहिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलने की उम्मीद है। हालांकि इस समय कटु शब्दों के प्रयोग से बचें।

तुला राशि:

शनि गोचर के प्रभाव से आपके कार्यों में आने वाली अड़चनें दूर होंगी। शनि आपको अनुशासन देंगे, जिससे अच्छी सेहत और करियर में उन्नति प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां दूर होंगी। किसी अटके हुए धन की वापसी के संकेत हैं। जिससे धन से जुड़ा कोई अटका मसला खत्म हो सकता है। इस समय मानसिक तनाव लेने से बचें और क्षमता से अधिक कार्य नहीं करें।

मकर राशि:

मकर राशि वालों के लिए यह गोचर साहस में वृद्धि देगा। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। छोटी दूरी यात्राएं करेंगे, जो कि सफल होंगी। इस समय आपको व्यावसायिक सफलता मिलने के संकेत हैं। व्यक्तिगत जीवन में महत्वपूर्ण बदलाव देखने को मिल सकते हैं। इस समय धन की स्थिति में सुधार होगा। आपके बातचीत करने की शैली में सुधार होगा। आप रिश्तों को अच्छी तरह से संभालेंगे।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Saumya Tiwari

लेखक के बारे में

Saumya Tiwari

संक्षिप्त विवरण

सौम्या तिवारी लाइव हिन्दुस्तान की एस्ट्रोलॉजी टीम का हिस्सा हैं और इस संस्थान के साथ करीब 5 वर्षों से अधिक समय से जुड़ी हैं। इन्हें डिजिटल पत्रकारिता में करीब 9 वर्षों से अधिक का अनुभव है। यहां वह ग्रह राशि परिवर्तन, टैरो, वैदिक ज्योतिष, फेंगशुई, अंकराशि, रत्न शास्त्र और व्रत-त्योहार आदि से जुड़ी खबरें लिखती हैं।


विस्तृत बायो


परिचय और अनुभव

सौम्या तिवारी की ग्रह राशि परिवर्तन, व्रत-त्योहार, सामुद्रिक शास्त्र, अंकज्योतिष, वास्तु शास्त्र एवं फेंगशुई, कथा-कहानी जैसे विषयों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें ज्योतिष एवं धार्मिक विषयों में करीब 6 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में बतौर डिप्टी कंटेंट प्रोड्यूसर कार्यरत हैं और धर्म व ज्योतिष (एस्ट्रोलॉजी) सेक्शन का हिस्सा हैं।


इसके अलावा उन्होंने मनोरंजन (एंटरटेनमेंट) और राजनीतिक (पॉलिटिक्स) विषयों पर भी विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम किया है। लाइव हिन्दुस्तान में सौम्या की टॉप परफॉर्मेंस रही है, जिसके लिए उन्हें कई बार पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। खाली समय में वह धार्मिक ग्रंथों और पुराणों का अध्ययन करना और पाठकों तक सही जानकारी पहुंचाना पसंद करती हैं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

सौम्या तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से स्नातक (बीए) किया है और जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जनसंचार एवं पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा प्राप्त किया है। पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही उन्हें हैदराबाद की लोकल न्यूज वेबसाइट इंडिलिक्स से पहली नौकरी का प्रस्ताव मिला।


इसके बाद वह जनसत्ता (द इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप), द क्विंट और जी न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़ी रहीं। साल 2020 में वह लाइव हिन्दुस्तान के धर्म व ज्योतिष सेक्शन का हिस्सा बनीं।


व्यक्तिगत रुचियां

उत्तर प्रदेश के कानपुर जिले की रहने वाली सौम्या तिवारी को धार्मिक और ज्योतिषीय विषयों की जानकारी जुटाना पसंद है। इसके अलावा उन्हें नई-नई जगहों पर घूमने का भी शौक है।


विशेषज्ञता

ग्रह और नक्षत्रों का राशि पर असर
फेंगशुई
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न विज्ञान

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़आज से इन 5 राशियों के अच्छे दिन शुरू, 9 अक्टूबर तक शनिदेव रहेंगे मेहरबान