क्या होता है शय्या दान? जानें इसके पीछे की मान्यता, भूलकर भी ना करें ये गलतियां

Garima Singh लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

शय्या दान क्या होता है और इसे कब किया जाता है? जानें हिंदू धर्म में शय्या दान का क्या महत्व होता है और इस दौरान किन गलतियों से बचना चाहिए। 

क्या होता है शय्या दान? जानें इसके पीछे की मान्यता, भूलकर भी ना करें ये गलतियां

सनातन धर्म में दान-पुण्य का काम काफी शुभ माना जाता है। इन्हीं में से एक खास दान होता है जिसका नाम शय्या दान है। शय्या का मतलब बिस्तर और सोने की जगह को कहते हैं। जब भी किसी जरूरतमंद इंसान या फिर साधु-संत के लिए बिस्तर या फिर इससे जुड़ी चीजें जैसे तकिया, चादर या फिर पलंग जैसी चीजें दान की जाती हैं तो उसे शय्या दान कहा जाता है। माना जाता है कि इस दान से ना सिर्फ पुण्य कमाया जा सकता है बल्कि जिंदगी में हर आने वाली बाधाएं भी इससे कम होने लगती हैं।

कब और क्यों करते हैं शय्या दान?

शय्या दान कुछ खास मौकों पर ही किया जाता है। लोग पितरों की शांति या फिर किसी के निधन के बाद, धार्मिक अनुष्ठान या फिर किसी खास मनोकामना को पूरा करने के लिए करते हैं। ग्रह दोष से छुटकारा पाने के लिए भी लोग शय्या दान करते हैं। ग्रह दोष के चलते जिंदगी में कई तरह की दिक्कतें शुरू होती हैं और माना जाता है कि शय्या दान से चीजें थोड़ी आसान होती है। धार्मिक ग्रंथों में भी दान-पुण्य के काम को जिंदगी के महत्वपूर्ण हिस्से के रूप में देखा जाता है। लोग श्रद्धा भाव और अपनी सामर्थ्य के हिसाब से शय्या दान करते हैं। शय्या दान से पितरों को शांति मिलती है और घर में भी सुख-शांति बनी रहती है।

शय्या दान में देते हैं ये चीजें

शय्या दान में जरूरतमंदों को पलंग, गद्दा, चादर, तकियास कंबल, सोने वाली दरी या फिर सोने से जुड़ी कोई भी चीज दी जाती है। व्रत-त्योहार और विशेष दिन के हिसाब से अलग-अलग दान हैं लेकिन शय्या का महत्व सबसे महत्वपूर्ण होता है। कुछ लोग बिस्तर से जुड़ी हर एक चीज का सेट दान में देते हैं।

दान के वक्त ना हो अहंकार

हिंदू धर्म में मान्यता है कि अपनी क्षमता के हिसाब से दान किया जाए तो ये फलदायी साबित होता है। हालांकि दान के वक्त किसी भी तरह का अहंकार आना गलत है। दान के समय ये बात ख्याल में भी नहीं आना चाहिए कि सामने वाला हमसे कमजोर है।

शैय्या दान के वक्त रखें इन बातों का ध्यान

जब भी आप शैय्या दान करें तो ध्यान रखें कि हमेशा साफ और अच्छी चीजें ही दी जाएं। फटी खराब चादर, कपड़े या फिर टूटी हुई चीजों का दान भूलकर भी नहीं करना ताहिए। दान सच्चे दिल से करें। ना तो इसका दिखावा करें और ना ही सभी से इसका गुणगान करें। शांत और सच्चे मन से किया गया शैय्या दान ही जिंदगी में सुख-शांति और पॉजिटिविटी लेकर आता है।

डिस्क्लेमर- (इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!