सितंबर के आखिरी 15 दिन सतर्क रहें ये 5 राशियां, जानें कहां-कहां हो सकता है नुकसान?

लाइव हिन्दुस्तान
Follow us on Google News
share

सितंबर के अगले 15 दिनों तक कुल 5 राशियों को थोड़ा फूंक-फूंककर कदम रखने की जरूरत है। इन राशियों के लिए अगले कुछ दिन मुश्किल होने वाले हैं। जानें आखिर ये राशियां कौन सी हैं?

September Rashifal last 15 days these 5 zodiac signs be careful
अगले 15 दिन तक सतर्क रहें ये 5 राशियां

सितंबर के 15 दिन अभी बचे हुए हैं। आखिरी 15 दिन कुछ राशि के जातकों को थोड़ा संभलकर चलना होगा। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अगले 15 दिन तक इन राशियों को पर्सनल चीजों को लेकर ज्यादा परेशानियां हो सकती हैं। कुछ को घर-परिवार और संतान से जुड़ी दिक्कत आ सकती है तो वहीं कुछ को कामकाज की चीजों में दिक्कत हो सकती है। ऐसे में छोटी सी बात पर गुस्सा करना या फिर जल्दबाजी में कोई भी फैसला लेने से परेशानी और भी बढ़ सकती है। सितबंर के बचे हुए दिनों में बस धैर्य बनाकर रखना होगा और सोच-समझकर ही कदम उठाना होगा। जानें ये राशियां कौन सी हैं?

सितंबर के बचे हुए 15 दिनों में सतर्क रहें ये 5 राशियां-

मेष राशि के लिए सितंबर के बचे हुए दिन कैसे होंगे?

पंडित जी के हिसाब से मेष राशि वालों को संतान और प्रेम को लेकर सिंतबर के बाकी बचे हुए दिनों में थोड़ा सतर्क रहना होगा। गुस्सा कम करें नहीं तो ये स्थिति को और भी खराब करेगा। शत्रुता बढ़ने के आसार हैं। इस बारे में विशेष ध्यान रखें ताकि नुकसान ज्यादा ना हो।

वृषभ राशि के लिए सितंबर के बचे हुए दिन कैसे होंगे?

सितंबर के बचे हुए दिनों में वृषभ राशि वालों को प्रेम के मामले में चीजें बदलती दिख सकती हैं। थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। पार्टनर का रुखापन परेशान कर सकता है। बच्चों की स्थिति थोड़ी ऊपर नीचे हो सकती है। घबराएं नहीं बल्कि चीजों को सही तरीके से समझें और अपना धैर्य ना खोएं।

मिथुन राशि के लिए सितंबर के बचे हुए दिन कैसे होंगे?

पंडित जी के अनुसार मिथुन राशि वालों को गृह कलेश से बचना चाहिए। सितंबर के बचे हुए 15 दिनों में घरेलू चीजों को सही से निपटाएं। इस बीच थोड़ी परेशानी हो सकती है। भूमि और वाहन की खरीददारी में थोड़ी दिक्कत आ सकती है। ऐसे में अगले 15 दिन थोड़ा संभलकर रहें।

तुला राशि के लिए सितंबर के बचे हुए दिन कैसे होंगे?

सितंबर के महीने में तुला राशि वालों को सतर्क रहना होगा। सरकारी तंत्र से किसी भी तरह के पंगा लेना भारी पड़ सकता है। उच्चाधिकारियों के गुस्सा का शिकार होना पड़ सकता है। इस बात का विशेष रूप से ध्यान रखें और अपने सभी फैसले हड़बड़ी में ना लें।

कुंभ राशि के लिए सितंबर के बचे हुए दिन कैसे होंगे?

इस राशि के जातकों को प्रेम के मामले में थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। प्रेम की स्थिति विरोध में जा सकती है। ऐसी स्थिति बनती नजर आ रही है कि जरूरी फैसलों को गलत तरीके से लेंगे। ऐसे में इस बीच दिक्कत बढ़ने के पूरे संकेत हैं।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Navratri 2026, Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़सितंबर के आखिरी 15 दिन सतर्क रहें ये 5 राशियां, जानें क्या होगा नुकसान?