सितंबर के आखिरी 7 दिन 5 राशियों को हर कदम पर खतरा, इन मामलों में रहें सतर्क

लाइव हिन्दुस्तान
share

सितंबर के आखिरी 7 दिन 5 राशियों के लिए थोड़ा मुश्किल भरा हो सकता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार इस राशियों को इस हफ्ते थोड़ा धैर्य के साथ काम लेना होगा। जानें ये 5 राशियां कौन सी हैं?

september last week warning zodiac signs 2026
सितंबर के आखिरी हफ्ते में 5 राशियों को अलर्ट रहना है।

देखते ही देखते सितंबर भी खत्म होने वाला है और एक-एक दिन खत्म होने के साथ हम साल के आखिरी पड़ाव पर पहुंच गए हैं। बात करें सितंबर की तो इसका आखिरी हफ्ता कुछ राशियों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकता है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार कुल 5 राशियां ऐसी हैं जिन्हें सितंबर के आखिरी 7 दिन में पैसे, रिश्ते और नौकरी से जुड़ी चीजों में धैर्य रखना होगा। चलिए जानते हैं कि आखिर ये 5 राशियां कौन सी हैं?

सितंबर के आखिरी 7 दिन सतर्क रहें ये 5 राशियां-

मेष राशि वालों के लिए कैसा होगा सितंबर का आखिरी हफ्ता?

लव लाइफ और बच्चों से जुड़े मामलों पर थोड़ा ध्यान देने की कोशिश करें। मन बंधा-बंधा महसूस कर सकता है। रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं। अगर कोई बात है जो बड़ी बन सकती है तो अपना इनपुट देने से बचें। शांत रहेंगे तो चीजें इतनी हाथ से निकलेगी नहीं। किसी से फालतू में दुश्मनी ना मोल लें। शांत रहकर चीजों को संभालने की कोशिश करें।

वृषभ राशि वालों के लिए कैसा होगा सितंबर का आखिरी हफ्ता?

लव लाइफ में उतार-चढ़ाव दिख सकता है। पार्टनर का बदला-बदला अंदाज थोड़ा परेशान कर सकता है। अगर किसी बात को लेकर गलतफहमी होने लगे तो क्लियर करें। संतान पक्ष से दिक्कत आ सकती है। किसी भी चीज में तुरंत रिएक्शन ना दें। पहले बात को समझने की पूरी कोशिश करें। धैर्य के साथ चीजों को समझें।

मिथुन राशि वालों के लिए कैसा होगा सितंबर का आखिरी हफ्ता?

पारिवारिक मुद्दों में सावधान रहें। छोटी बात को ज्यादा बड़ा ना बनने दें। इस दौरान छोटी सी बात भी बड़ी बन सकती है। शांति से बैठकर चीजों को सॉल्व करने की कोशिश करें। जमीन-जायदाद की चीजों में हड़बड़ी ना दिखाएं। पेपर वर्क कोई भी हो उसे जांच-परखकर ही आगे बढ़ाएं।

तुला राशि वालों के लिए कैसा होगा सितंबर का आखिरी हफ्ता?

नौकरी के मामलों में थोड़ा सतर्क रहना सही होगा। सीनियर्स के साथ बहसबाजी करने से बचें। अपनी बात को तर्क के साथ पेश करें। अपनी बात सामने रखते हुए फैक्ट्स के साथ बात करें। शब्दों के चुनाव ठीक से करें। परिस्थिति को समझने के बाद ही रिएक्शन दें। रिश्तों के मामले में भी थोड़ा सतर्क रहना बेहतर होगा।

कुंभ राशि वालों के लिए कैसा होगा सितंबर का आखिरी हफ्ता?

लव लाइफ के मामले में चीजें सेंसेटिव हो सकती है। भावनाओं में बहकर कोई भी फैसला ना लें। बाद में परेशानी झेलनी पड़ सकती है। लाइफ पार्टनर से कोई झगड़ा चल रहा है तो तुरंत हड़बड़ी में कोई भी फैसला ना लें। हड़बड़ी में लिया गया फैसला नुकसान ही पहुंचाएगा। ऐसे में धैर्य रखना बेहतर होगा।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़सितंबर के आखिरी 7 दिन 5 राशियों को हर कदम पर खतरा, इन मामलों में रहें सतर्क