सितंबर के आखिरी 7 दिन इन 6 राशियों को बंपर फायदा, अचानक मिलेगी गुड न्यूज

लाइव हिन्दुस्तान
share

सितंबर के आखिरी 7 दिन कुछ राशियों के लिए वरदान जैसे साबित होने वाले हैं। पंडित नरेंद्र उपाध्याय से जानें कि आखिर किन राशियों की किस्मत सितंबर के लास्ट वीक में जागने वाली है?

september last week horoscope 2026
सितंबर का आखिरी हफ्ता कैसा होगा?

सितंबर का महीना अब अपने आखिरी पड़ाव पर है। इस महीने के बचे आखिरी दिन कुछ राशियों की जिंदगी में अच्छा बदलाव लेकर आएंगे। पंडित नरेंद्र उपाध्याय के अनुसार कुल 6 राशियों को नौकरी, बिजनेस, पैसे-परिवार के मामले में राहत मिलेगी। चीजें सही दिशा में आगे बढ़ेंगी। वहीं कइयों के लिए रुका हुआ काम आगे बढ़ता दिखेगा। इनमें से कुछ को परिवार का फुल सपोर्ट मिलता दिखेगा तो वहीं कुछ को नौकरी में स्थिति बेहतर होती दिखेगी। जानें सितंबर का आखिरी हफ्ता किन राशियों की जिंदगी में पॉजिटिविटी लेकर आएगा?

कर्क राशि के लिए कैसा होगा सितंबर का आखिरी हफ्ता?

सितंबर के आखिरी हफ्ते में कॉन्फिडेंस लेवल बढ़ेगा। काम करने में मजा आएगा। नौकरी और बिजनेस से जुड़े मामलों में अच्छा रिजल्ट मिलेगा। परिवार के लोग फुल सपोर्ट करेंगे। अब तक जो मेहनत करते आए हैं उसका रिजल्ट मिलने से मन खुश रहेगा।

सिंह राशि के लिए कैसा होगा सितंबर का आखिरी हफ्ता?

सितंबर का आखिरी हफ्ता सिंह राशि वालों के राहत देकर जाएगा। स्वास्थ्य संबंधी पुरानी दिक्कत दूर होगी। पैसों की स्थिति पहले से ज्यादा मजबूत होगी। प्रोफेशनल लाइफ में स्थिति मजबूत बनेगी। लोगों पर बात का प्रभाव पड़ने लगेगा। कॉन्फिडेंस बढ़ने से काम पर पॉजिटिव प्रभाव बढ़ेगा।

कन्या राशि के लिए कैसा होगा सितंबर का आखिरी हफ्ता?

कन्या राशि के लिए सितंबर महीने का आखिरी हफ्ता कई मायने में खास रहने वाला है। सरकारी काम से जुड़ी कोई दिक्कत अब खत्म होगी। नौकरी में स्थिति पहले से बेहतर होगी। कहीं से कोई ऑफर मिलने के संकेत हैं। कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। सरकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा।

वृश्चिक राशि के लिए कैसा होगा सितंबर का आखिरी हफ्ता?

सितंबर का आखिरी हफ्ता वृश्चिक राशि वालों के लिए नए रास्ते खोलेगे। नौकरी के मामले में अच्छे संकेत मिल सकते हैं। घर-परिवार वालों का पूरा सपोर्ट मिलने वाला है। प्रोफेशनल लाइफ में सीनियर्स पूरा साथ देंगे। पिता पक्ष से सपोर्ट मिलेगा तो चीजें सही दिशा में आगे बढ़ेंगी।

धनु राशि के लिए कैसा होगा सितंबर का आखिरी हफ्ता?

धनु राशि वालों के लिए सितंबर का आखिरी हफ्ता कई मामलों में राहत भरा साबित होगा। कोर्ट कचहरी के मामले में चीजें फेवर में आएंगी। बिजनेस के मामले में भी लाभ मिलता दिख रहा है। नौकरी में नए मौके की उम्मीद की जा सकती है। राजनैतिक रूप से कोई ना कोई लाभ मिलने के योग बनते दिख रहे हैं।

मीन राशि के लिए कैसा होगा सितंबर का आखिरी हफ्ता?

सितंबर के आखिरी हफ्ते में मीन राशि वालों के दिन अच्छे ही बीतेंगे। विरोधियों पर दबदबा बना रहेगा। जिंदगी से जुड़ी कई परेशानियां धीरे-धीरे कम होने लगेंगी। गर्वनमेंट से जुड़े किसी काम में चीजें आगे बढ़ेंगी। हालांकि इस बीच शादीशुदा जिंदगी में थोड़ी दिक्कत हो सकती है। बातचीत करके मामले को सही करने की कोशिश करेंगे तो सब ठीक होगा। करियर से लेकर कई मामलों में चीजें पॉजिटिव ही होंगी।

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो: गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, अंक शास्त्र, रत्न शास्त्र, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।

परिचय और अनुभव
गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। इस समय वह लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।

करियर
गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।

एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच
गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।

व्यक्तिगत रुचियां
काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।

विशेषज्ञता (Areas of Expertise)
वास्तु शास्त्र
अंक शास्त्र
रत्न शास्त्र
फेंगशुई
हस्तरेखा शास्त्र

और पढ़ें
जानें Rashifal और Panchang की सटीक जानकारी। रोजाना पूजा-पाठ के लिए पढ़ें Durga Aarti, Durga Chalisa, Durga Stuti, Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baan।
Hindi Newsधर्म न्यूज़सितंबर के आखिरी 7 दिन इन 6 राशियों को बंपर फायदा, अचानक मिलेगी गुड न्यूज