Hindi Newsधर्म न्यूज़Scorpio weekly Horoscope vrishchik saptahik Rashifal 16-22 November 2025 future predictions
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल : 16 से 22 नवंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल : 16 से 22 नवंबर तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

संक्षेप:

Scorpio Horoscope today vrishchik Rashi ka Rashifal Today: राशि चक्र की यह आठवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है। आइए जानते हैं, वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 16 से 22 नवंबर तक का समय…

Nov 16, 2025 06:10 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Scorpio Weekly Horoscope, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (16- 22 नवंबर, 2025): रिश्तों में कूल रहना और हल्के-फुल्के पल शेयर करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। काम पर आपका व्यवहार ही बड़ी दिक्कतों को सुलझा देगा। पैसों और सेहत दोनों में बैलेंस बनाकर चलना जरूरी होगा।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

लव राशिफल: रिश्ते को इस हफ्ते थोड़ी नर्मी और खुली बातचीत की जरूरत है। छोटे-मोटे उतार-चढ़ाव आएंगे, लेकिन आपका पॉजिटिव एटिट्यूड सब संभाल सकता है। इस हफ्ते आप दोनों किसी रोमांटिक डिनर या छोटी-सी ट्रिप का प्लान भी कर सकते हैं। शादीशुदा लोगों को ऑफिस रोमांस या किसी को-वर्कर से बढ़ती नजदीकियों से बचकर रहना चाहिए। कुछ सिंगल लोग इस हफ्ते किसी के लिए दिल हार सकते हैं।

ये भी पढ़ें:कुंभ वालों के लिए कैसा रहेगा ये सप्ताह? पढ़ें 16 से 22 नवंबर तक का राशिफल

करियर राशिफल: इस हफ्ते करियर में आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे, बस समझदारी से काम करें। मैनेजर या टीम लीड के रूप में काम करने वालों को फैसले लेते वक्त टीम को साथ लेकर चलना होगा। क्रिएटिव फील्ड- जैसे लेखक, डिजाइनर, एनीमेशन, कंटेंट वाले लोगों की कमाई बढ़ सकती है। कई बार आपको ऑफिस में ज्यादा समय देना पड़ेगा। जो लोग विदेश में शिफ्ट होने या बाहर काम तलाश रहे हैं, उन्हें भी सफलता मिल सकती है।

आर्थिक राशिफल: पैसे को लेकर कुछ छोटी-छोटी दिक्कतें रहेंगी। खर्च कम करें और सोच-समझकर फैसले लें। बिजनेस में फंड मैनेजमेंट चुनौती बन सकता है। इस हफ्ते आप नई गाड़ी खरीदने की सोच सकते हैं। हफ्ते का पहला भाग बड़े आर्थिक फैसलों के लिए सही नहीं है, लेकिन दूसरा भाग निवेश- जैसे शेयर, ट्रेड, या स्पेक्युलेटिव काम के लिए अच्छा रहेगा। परिवार में प्रॉपर्टी को लेकर हल्की खटपट भी हो सकती है।

ये भी पढ़ें:2026 में विवाह के कुल 59 मुहूर्त, जानें जनवरी से लेकर दिसंबर तक के सभी मुहूर्त

स्वास्थ्य राशिफल: लाइफस्टाइल पर नजर रखें। जंक फूड, शराब और तंबाकू से दूरी बनाएं। कुछ लोगों को दिल या किडनी से जुड़ी दिक्कतें महसूस हो सकती हैं, इसलिए चेकअप करवा लें।महिलाओं में खांसी या मौसम से जुड़ी शिकायतें बढ़ सकती हैं। पुरुषों को ड्राइविंग करते समय थोड़ा संभलकर चलना चाहिए। अगर जिम ज्वाइन करने का मन है तो ये सही हफ्ता है शुरुआत करने के लिए।

वृश्चिक राशि के गुण

सकारात्मक: रहस्यमयी, व्यावहारिक, बुद्धिमान, स्वतंत्र, समर्पित, आकर्षक, समझदार

नकारात्मक: शक्की, जटिल, अधिकार जताने वाले, अहंकारी, अति भावुक

प्रतीक: बिच्छू

तत्व: जल

शरीर का भाग: जननांग

ग्रह स्वामी: प्लूटो, मंगल

लकी डे: मंगलवार

लकी कलर: बैंगनी, काला

लकी नंबर: 4

लकी स्टोन: मूंगा (Red Coral)

प्राकृतिक अनुकूलता: कर्क, कन्या, मकर, मीन

अच्छी अनुकूलता: वृषभ, वृश्चिक

सामान्य अनुकूलता: मेष, मिथुन, तुला, धनु

कम अनुकूलता: सिंह, कुंभ

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi
योगेश जोशी हिंदुस्तान डिजिटल में सीनियर कंटेंट प्रड्यूसर हैं। उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले के मेहला गांव के रहने वाले हैं। पिछले छह सालों से पत्रकरिता कर रहे हैं। एनआरएआई स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेश से जर्नलिज्म में स्नातक किया और उसके बाद 'अमर उजाला डिजिटल' से अपने करियर की शुरुआत की, जहां धर्म और अध्यात्म सेक्शन में काम किया।लाइव हिंदुस्तान में ज्योतिष और धर्म- अध्यात्म से जुड़ी हुई खबरें कवर करते हैं। पिछले तीन सालों से हिंदुस्तान डिजिटल में कार्यरत हैं। अध्यात्म के साथ ही प्रकृति में गहरी रुचि है जिस कारण भारत के विभिन्न मंदिरों का भ्रमण करते रहते हैं। और पढ़ें
जानें धर्म न्यूज़ ,Choti Diwali Wishes , Rashifal, Panchang , Numerology से जुडी खबरें हिंदी में हिंदुस्तान पर| हिंदू कैलेंडर से जानें शुभ तिथियां और बनाएं हर दिन को खास!