वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: वृश्चिक राशि के लिए 17-23 मई तक का समय कैसा रहेगा, पढ़ें वृश्चिक राशिफल
Scorpio weekly Horoscope vrishchik Rashi ka Rashifal 17 May-23 May 2026: राशि चक्र की यह आठवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है। जानें नया हफ्ता वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा होगा?

Scorpio Weekly Horoscope Vrischika Saptahik Rashifal 17-23 May 2026, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल: वृश्चिक राशि वालों के लिए ये हफ्ता थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा रह सकता है लेकिन धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके फेवर में आती दिखाई देंगी। हफ्ते की शुरुआत में मन थोड़ा परेशान या थका हुआ महसूस हो सकता है। कुछ बातों को लेकर चिंता भी बनी रह सकती ह लेकिन समय के साथ आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा और मानसिक स्थिति पहले से बेहतर महसूस होगी। इस हफ्ते हर काम धैर्य और समझदारी से करने की जरूरत रहेगी। जल्दबाजी में लिए गए फैसले आपकी परेशानी बढ़ा सकते हैं। परिवार के लोगों का सपोर्ट मिलने से मन खुश रहेगा।
आगे पढ़ें वृश्चिक राशि का लव, करियर, आर्थिक और स्वास्थ्य राशिफल-
वृश्चिक राशि का लव साप्ताहिक राशिफल
रिश्तों के मामले में ये हफ्ता थोड़ा सेसेंटिव रह सकता है। पार्टनर के साथ छोटी-छोटी बातों पर बहस या गलतफहमी हो सकती है इसलिए शब्दों का इस्तेमाल सोच-समझकर ही करें। शादीशुदा लोगों को अपने पार्टनर की फीलिंग्स को समझने की कोशिश करनी चाहिए। गुस्से और जिद को छोड़कर आगे बढ़ेंगे तो आपके रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा। जो लोग लव रिलेशन में हैं उन्हें अपने पार्टनर पर भरोसा बनाकर रखना चाहिए। संतान पक्ष को लेकर थोड़ी चिंता हो सकती है।
वृश्चिक राशि का करियर साप्ताहिक राशिफल
करियर के मामले में आपके लिए हफ्ते की शुरुआत थोड़ी धीमी रह सकती है। हो सकता है कि इस हफ्ते काम में मन कम लगे या थकान महसूस हो। हालांकि धीरे-धीरे स्थितियां बेहतर होने लगेंगी। सीनियर्स का सपोर्ट मिलने से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। अपने लक्ष्य पर ध्यान बनाकर रखें और उसी दिशा में काम करते रहें। नई नौकरी या नए अवसर पाने के लिए मेहनत जारी रखेंगे तब कहीं आगे चलकर आपको मौका मिलेगा।। बिजनेस से जुड़े लोगों के लिए ये समय अच्छा माना जा रहा है।लाभ मिलने की संभावना बन सकती है। हालांकि हफ्ते के बीच में किसी विवाद या बहस से दूर रहना बेहतर रहेगा। कहीं घूमने जाने के योग भी बन रहे हैं और इससे आपको लाभ भी मिल सकता है।
वृश्चिक राशि का फाइनेंस साप्ताहिक राशिफल
पैसों से जुड़े मामलों में ये हफ्ता सामान्य रह सकता है। खर्चे थोड़े बढ़ सकते है इसलिए पैसों का सही इस्तेमाल करना जरूरी रहेगा। किसी भी बड़े इन्वेस्टमेंट से पहले सोच-विचार करना बेहतर होगा। बिजनेस करने वालों को धीरे-धीरे लाभ मिलने के संकेत हैं। पुराने रुके हुए पैसों की मिलने की संभावना है। बस आपको इस हफ्ते फालतू के खर्च से बचना है। अपने खर्चों और बचत के बीच सही बैलेंस बनाकर चलें।
वृश्चिक राशि का स्वास्थ्य साप्ताहिक राशिफल
स्वास्थ्य की बात करें तो वृश्चिक राशि वालों को इस हफ्ते की शुरुआत में कमजोरी, आलस या थकान महसूस हो सकती है। मानसिक तनाव भी थोड़ा बढ़ सकता है इसलिए खुद को ज्यादा परेशान ना करें। ओवरथिंकिंग से बचें। हफ्ते के बीच पहुंचने के साथ ही आप अपनी सेहत को लेकर थोड़ी सावधानी बरतें। खान-पान और नींद पर इस हफ्ते ध्यान देना जरूरी रहेगा। ज्यादा तनाव लेने से सिरदर्द या बेचैनी महसूस हो सकती है। हल्की एक्सरसाइज और योग करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा।
कुल मिलाकर ये हफ्ता धैर्य और बैलेंस के साथ आगे बढ़ने का संकेत दे रहा है। शुरुआत भले थोड़ी धीमी हो लेकिन हफ्ते के अंत तक हालात बेहतर होते दिखाई देंगे। इस पूरे हफ्ते कोई पीली वस्तु अपने पास रखेंगे तो शुभ होगा।
लेखक के बारे में
Pandit Narendra Upadhyayपंडित नरेंद्र उपाध्याय जी भारत के प्रतिष्ठित वैदिक ज्योतिषी, जेमोलॉजिस्ट एवं आध्यात्मिक परामर्शदाता हैं। फलित ज्योतिष में 25 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ वे अब तक 10 लाख से अधिक लोगों को परामर्श प्रदान कर चुके हैं। उनकी पहचान सटीक भविष्यवाणी, व्यावहारिक उपाय और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से की जाने वाली ज्योतिषीय व्याख्या के लिए है। पंडित नरेंद्र उपाध्याय जी ने वैदिक ज्योतिष को केवल भविष्य कथन की विद्या न मानकर, उसे जीवन मार्गदर्शन की एक वैज्ञानिक एवं व्यवहारिक विद्या के रूप में स्थापित किया है। वे ग्रह स्थितियों, ऊर्जा संतुलन और कर्म सिद्धांत के आधार पर लोगों को जीवन की जटिल परिस्थितियों में स्पष्ट दिशा प्रदान करते हैं। वे ग्रह गोचर, हिंदू पंचांग, त्योहारों एवं विशेष ज्योतिषीय अवसरों पर नियमित रूप से अपने विचार साझा करते हैं। इसके अतिरिक्त, वे लंबे समय से लाइव हिन्दुस्तान एवं दैनिक जागरण को दैनिक राशिफल उपलब्ध कराते आ रहे हैं।
अनुभव एवं कार्यक्षेत्र
- 25+ वर्षों का अनुभव - फलित ज्योतिष एवं परामर्श
- अब तक 10,00,000+ (10 लाख से अधिक) परामर्श
- विभिन्न प्रतिष्ठित संस्थानों में वैदिक ज्योतिष का प्रशिक्षण
पुरस्कार
Legend and Divine Science Award
Purvanchal Ratna Award
Jashn-e-Parivaar Achiever Award
Ratna Samman
Paramshree Award
Gems of Purvanchal Award
Achiever Award
Hindustan Shaurya Samman 2024
Akhil Bharatiya Brahman Mahasabha Samman (2009)
Purvanchal Icon Award 2024 – NB Bharat News
विशेषज्ञता
- वैदिक एवं फलित ज्योतिष
- रत्न विज्ञान (Gemology)
- वास्तुशास्त्र (Vastu Expert)
- ऊर्जा उपचार (Energy Healing)
- ज्योतिषीय परामर्श (Astro Counseling)
- ग्रह दोष विश्लेषण एवं निवारण उपाय


