वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल : 8 से 14 फरवरी तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

Feb 08, 2026 05:31 am ISTYogesh Joshi लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली, डॉ. जे.एन. पांडेय
share

Scorpio Horoscope today vrishchik Rashi ka Rashifal Today: राशि चक्र की यह आठवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है। आइए जानते हैं, वृश्चिक राशि वालों के लिए कैसा रहेगा 8 से 14 फरवरी तक का समय…

वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल : 8 से 14 फरवरी तक का समय आपके लिए कैसा रहेगा? पढ़ें विस्तृत भविष्यफल

Scorpio Weekly Horoscope, वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल (8- 14 फरवरी 2026): वृश्चिक राशि वाले इस हफ्ते ऑफिस में चल रही प्रोफेशनल परेशानियों को सुलझाने की कोशिश करें। इससे आपको बेहतर रिजल्ट मिलेंगे। रिश्तों के मामले में भी स्थिति बेहतर रहेगी और रोमांस में किस्मत साथ दे सकती है। पैसों के मामले में सुरक्षित इन्वेस्टमेंट को प्राथमिकता दें। सेहत ठीक रहेगी। प्रोफेशनल मुद्दों को समय रहते सुलझाएंगे तो नतीजे आपके पक्ष में आएंगे। लव लाइफ में किस्मत का साथ मिल सकता है। पैसों से जुड़ी कुछ छोटी दिक्कतें आ सकती हैं। हेल्थ सामान्य रहेगी।

वृश्चिक राशि लव राशिफल- पुराने मतभेदों के बावजूद इस हफ्ते आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी और अपनी कमिटमेंट जताने के मौके मिलेंगे। पार्टनर के साथ ज्यादा समय बिताएं। रिश्ते की बात माता-पिता से करने के लिए भी यह अच्छा समय है। कुछ लोग पुराने रिश्ते की ओर लौट सकते हैं, लेकिन यह ध्यान रखें कि मौजूदा रिश्ते पर इसका असर न पड़े। शादीशुदा महिलाएं इस हफ्ते फैमिली बढ़ाने के बारे में भी सोच सकती हैं।

वृश्चिक राशि करियर राशिफल- नए असाइनमेंट को लेकर पूरी कमिटमेंट दिखाएं। जरूरत पड़े तो ओवरटाइम करने से भी पीछे न हटें, इससे अप्रेजल के समय अच्छा असर पड़ेगा। कुछ सहकर्मी आपकी सफलता को कम करके दिखाने की कोशिश कर सकते हैं, जिससे मन आहत हो सकता है। हालांकि हार न मानें और बेहतर परफॉर्मेंस देने की कोशिश करते रहें। ऑटोमोबाइल या मशीन से जुड़े काम करने वालों को अपनी काबिलियत दिखाने के नए मौके मिल सकते हैं।

वृश्चिक राशि आर्थिक राशिफल- हफ्ते के पहले हिस्से में पैसों से जुड़ी कुछ छोटी परेशानियां आ सकती हैं, लेकिन रोजमर्रा की जिंदगी पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान या कार खरीदने की प्लानिंग आगे बढ़ा सकते हैं। स्टॉक्स और शेयर जैसे कई सोर्स में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं, जहां रिटर्न अच्छा मिलने की उम्मीद है, लेकिन सही गाइडेंस लेना जरूरी रहेगा। कुछ महिलाओं को ऑनलाइन ट्रांजैक्शन में परेशानी हो सकती है। बिजनेस करने वाले लोग बकाया पेमेंट क्लियर करने में सफल रहेंगे।

वृश्चिक राशि स्वास्थ्य राशिफल- लाइफस्टाइल को संतुलित रखें और ऑफिस का प्रेशर घर पर न लाएं। कुछ लोगों को आंख और कान से जुड़ी परेशानी हो सकती है। इस हफ्ते पाचन से जुड़ी दिक्कतें भी रह सकती हैं। महिलाओं को स्किन से जुड़ी इंफेक्शन की शिकायत हो सकती है। हफ्ते के दूसरे हिस्से में मुंह-दांत से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। इस हफ्ते किसी मेडिकल सर्जरी की प्लानिंग के लिए भी समय अनुकूल है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

राशिफल से जुड़ी अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

Yogesh Joshi

लेखक के बारे में

Yogesh Joshi

योगेश जोशी डिजिटल पत्रकारिता में 8 वर्षों से सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं। ज्योतिष और धार्मिक विषयों पर उनका लेखन पाठक-केंद्रित और व्यावहारिक दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है। राशिफल, ग्रह-गोचर, दशा-महादशा, अंकज्योतिष, सामुद्रिक शास्त्र, वास्तु, फेंगशुई और पूजा-विधि जैसे विषय उनके काम का प्रमुख हिस्सा हैं।


परिचय और अनुभव


योगेश जोशी ने डिजिटल मीडिया में काम करते हुए खबर और कंटेंट के बदलते स्वरूप को नजदीक से समझा है। पत्रकारिता में 8 वर्षों के अनुभव के साथ वह फिलहाल लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में सीनियर कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।


न्यूज़ और फीचर कंटेंट से शुरू हुआ उनका सफर आज ज्योतिष और धार्मिक विषयों तक पहुंच चुका है, जहां वह पारंपरिक ज्ञान को मौजूदा समय और डिजिटल पाठक की जरूरतों के हिसाब से प्रस्तुत करते हैं। उनका फोकस हमेशा इस बात पर रहता है कि कंटेंट जानकारी दे, उलझाए नहीं।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि


योगेश जोशी ने मास कम्युनिकेशन में स्नातक की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की इस पढ़ाई ने उन्हें तथ्यों के साथ जिम्मेदारी और संतुलन बनाए रखने की समझ दी, जो उनके लेखन में साफ झलकती है।


करियर की शुरुआत और प्रोफेशनल सफर


योगेश ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत अमर उजाला के डिजिटल प्लेटफॉर्म से की। यहां उन्होंने डिजिटल न्यूज़, कंटेंट राइटिंग और एडिटिंग पर काम करते हुए मजबूत आधार तैयार किया। इसके बाद डिजिटल मीडिया में लगातार काम करते हुए उन्होंने एस्ट्रोलॉजी और धार्मिक विषयों से जुड़े कंटेंट में विशेषज्ञता विकसित की।
पाठक किस भाषा में बात समझता है और किस तरह की जानकारी उसके लिए उपयोगी होती है—यह समझ उनके प्रोफेशनल सफर की सबसे बड़ी ताकत रही है।

एस्ट्रोलॉजी लेखन और उद्देश्य


योगेश के लिए ज्योतिष केवल भविष्य बताने का जरिया नहीं है। वह इसे आत्मचिंतन और सही फैसलों में मदद करने वाले एक मार्गदर्शक के रूप में देखते हैं। इसी सोच के साथ वह राशिफल और अन्य ज्योतिषीय विषयों को संतुलित, व्यावहारिक और भरोसेमंद तरीके से प्रस्तुत करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों को डराना नहीं, बल्कि जानकारी के जरिए उन्हें सोचने और समझने की दिशा देना है।


व्यक्तिगत रुचियां


काम के अलावा योगेश को सामाजिक विषयों पर पढ़ना, लिखना और भारतीय परंपराओं को समझना पसंद है। उनका मानना है कि एक पत्रकार के लिए सीखना और खुद को अपडेट रखना सबसे जरूरी है।


विशेषज्ञता (Areas of Expertise):

राशिफल (डेली एवं वीकली)
ग्रह-गोचर
दशा-महादशा
अंकज्योतिष
सामुद्रिक शास्त्र
वास्तु शास्त्र
फेंगशुई
रत्न-उपाय
व्रत-त्योहार एवं पूजा-विधि

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!