वृश्चिक राशिफल 10 फरवरी: रिश्ते में हैं परेशान लोग आज ले सकते हैं ये फैसला, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Feb 10, 2026 06:55 am ISTGarima Singh लाइव हिन्दुस्तान, डॉ. जे.एन. पांडेय
share Share
Follow Us on

Aaj ka Vrishchik Rashi Ka Rashifal, Scorpio Horoscope 10 February 2026: राशि चक्र में ये आठवीं राशि है। जिन लोगों का जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है। जानें इस राशि के जातकों के लिए आज यानी 10 फरवरी का दिन कैसा जाने वाला है?

वृश्चिक राशिफल 10 फरवरी: रिश्ते में हैं परेशान लोग आज ले सकते हैं ये फैसला, बन रहे हैं धन लाभ के योग

Scorpio Horoscope Today 10 February 2026, Aaj ka Vrishchik Rashifal, वृश्चिक राशिफल: लव लाइफ को मजबूत बनाने के लिए एफर्ट्स डालें। पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की कोशिश करें। काम से जुड़ी दिक्कत को सुलझाएं। ऑफिस में पूरी मेहनत के साथ काम करें। आज हेल्थ और फाइनेंस दोनों आपके फेवर में रहेंगे तो परेशान होने की जरूर नहीं है। आप हर एक काम को पूरी जिम्मेदारी के साथ करें। बाकी जानें कि आज आपका पूरा दिन कैसा जाने वाला है? नीचे पढ़ें वृश्चिक राशि का विस्तृत राशिफल-

वृश्चिक लव राशिफल

आज लव लाइफ के लिए अच्छा दिन है। पार्टनर के साथ ज्यादा से ज्यादा टाइम बिताएं। उनके साथ किसी रोमांचक सी जगह पर जाने की प्लानिंग करें। आप वीकेंड ट्रिप की प्लानिंग कर सकते हैं। एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताएंगे तो अच्छा लगेगा। अगर आप शादी से जुड़ा कोई फैसला लेना चाहते हैं तो इसके लिए दिन का दूसरा हिस्सा फेवर में रहेगा। कुछ लोगों को अपने रिश्ते में जान भरने के लिए बातचीत की जरूरत पड़ेगी। एफर्ट्स डालें। पार्टनर को अच्छा महसूस करवाएं। कोशिश करें कि उनकी फीलिंग्स को किसी भी तरह की ठेस ना पहुंचे। जो लोग रिश्ते से परेशान है और इसे खत्म करने का फैसला लेना चाहते हैं तो दिन के दूसरे हिस्से में करें।

वृश्चिक करियर राशिफल

आज आप प्रोफेशनल लाइफ से जुड़े अहम फैसले सोच-समझकर ही लें। अगर बात पैसों से जुड़ी है तो आज फैसला लेना टाल ही दें क्योंकि यही ज्यादा बेहतर होगा। टीम के साथ आप अच्छा तालमेल बनाकर रहें। नौकरी के सिलसिले में कुछ लोगों को ट्रैवल करना पड़ सकता है। हेल्थकेयर, आईटी और बैंक से जुड़े लोग आज बिजी रह सकते हैं। शिक्षक, वनस्पति विशेषज्ञ, मीडिया और रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोग आज थोड़ी सावधानी बरतने की कोशिश करें। बिजनेस से जुड़े लोगों को लाइसेंस, टैक्स और पॉलिसी को लेकर नगर निगम से परेशानी हो सकती है। इन चीजों को जैसे-तैसे आज ही सुलझाने की कोशिश करें।

वृश्चिक मनी राशिफल

आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। हो सकता है कि आज आफको किसी दोस्त या फिर रिश्तेदार की आर्थिक मदद करनी पड़े। पार्ट टाइम काम करके आप अच्छी-खासी कमाई कर सकते हैं। कुछ लोगों को कानूनी मामले में जीत मिल सकती है। अगर भाई-बहन के साथ पैसे से जुड़ा कोई विवाद चल रहा था, तो वो आज सुलझ सकता है। बिजनेस से जुड़े लोग आज अपना कोई पुराना बकाया चुकाने में सफल होंगे। कुछ लोगों का बैंक लोन भी मंजूर हो सकता है। आज बस अपने खर्चे पर ध्यान दें। कोशिश करें कि खर्चे और बचत के बीच सही बैलेंस बना रहें।

वृश्चिक हेल्थ राशिफल

आज किचन में काम करते वक्त सावधान रहें। हो सकता है कि सब्जी काटते वक्त हल्की चोट लग जाए। आज के दिन आप तला-भुना खाने से बचें। ज्यादा फल और सब्जियां ही खाएं। अगर बहुत दिन से जिम या फिर योग क्लास ज्वाइन करने की सोच रहे हैं तो आज इसके लिए अच्छा दिन है। कुछ लोगों को आंख या फिर कान से जुड़ा इन्फेक्शन होने की संभावना है। ट्रेन या फिर बस में चढ़ते या उरतने वक्त आज थोड़ा ध्यान दें। कुछ बच्चों को आज मुंह या फिर दांत से जुड़ी दिक्कत हो सकती है।

डॉ. जे.एन. पांडेय

वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ

ई-मेल: djnpandey@gmail.com

फोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)

Garima Singh

लेखक के बारे में

Garima Singh

शॉर्ट बायो


गरिमा सिंह एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह लाइव हिन्दुस्तान के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन में कार्यरत हैं। वह वास्तु, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई और राशिफल से जुड़े विषयों पर लिखती हैं।


परिचय और अनुभव

गरिमा सिंह डिजिटल मीडिया में लंबे समय से सक्रिय हैं। वह पिछले 8 महीनों से लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के एस्ट्रोलॉजी सेक्शन से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने अपने करियर में न्यूज, फीचर और एक्सप्लेनर कंटेंट पर काम किया है। अब वह ज्योतिष से जुड़े विषयों को सरल और व्यावहारिक तरीके से पाठकों तक पहुंचाती हैं। उनके आर्टिकल की खास बात ये है कि वह जटिल ज्योतिषीय बातों को आसान भाषा में समझाने की पूरी कोशिश करती हैं ताकि जिसे एस्ट्रोलॉजी का ए भी नहीं पता है वह भी आसान तरीके से चीजों को समझ सके और उस पर अमल कर सके।


करियर

गरिमा ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत रेडियो चैनल रेड एफएम से की। यहां पर उन्होंने रेडियो से जुड़ी बारिकियों को समझने की कोशिश की और मॉर्निंग शो को प्रोड्यूस करने के साथ-साथ कॉपी राइटिंग का भी काम संभाला। साथ में कई विज्ञापनों में वॉइस ओवर भी दिया। इसके अलावा उन्होंने डीडी न्यूज, जी न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में डिजिटल और टीवी पत्रकारिता को करीब से जाना और समझा। इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का यह अनुभव आज उनके डिजिटल राइटिंग और स्टोरीटेलिंग के तरीके को और भी प्रभावशाली बनाता है।


शैक्षणिक पृष्ठभूमि

गरिमा ने साइकोलॉजी, इकोनॉमिक्स और इंग्लिश विषयों में बैचलर ऑफ आर्ट्स (B.A.) की डिग्री प्राप्त की है। इसके बाद उन्होंने इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन दिल्ली और जामिया मिलिया इस्लामिया से टीवी और रेडियो पत्रकारिता की पढ़ाई की है। इस दौरान उन्होंने इंटर्नशिप भी की। वह जामिया मिलिया इस्लामिया की गोल्ड मेडलिस्ट भी रह चुकी हैं।


एस्ट्रोलॉजी लेखन की सोच

गरिमा का मानना है कि ज्योतिष का उद्देश्य डर पैदा करना नहीं, बल्कि लोगों को सही दिशा और सकारात्मक सोच देना होना चाहिए। उनका फोकस होता है- सरल जानकारी, संतुलित सलाह, भरोसेमंद और उपयोगी कंटेंट। वह शिव पुराण और कई और शास्त्रों की जटिल कथाओं को अपने शब्दों में लिखकर पाठकों तक पहुंचाती हैं। गरिमा वास्तु शास्त्र और न्यूमरोलॉजी के अलावा फेंगशुई की किताबें पढ़ती रहती हैं और वहां की उपयोगी जानकारियों को पाठकों के साथ समय-समय पर साझा करती हैं।


व्यक्तिगत रुचियां

काम के अलावा गरिमा को गार्डनिंग, कुकिंग और टेबल टेनिस खेलना पसंद है। वह कानपुर से ताल्लुक रखती हैं और एक संतुलित जीवनशैली में विश्वास करती हैं।


विशेषज्ञता

वास्तु शास्त्र, न्यूमरोलॉजी, फेंगशुई, डेली और वीकली राशिफल

और पढ़ें
जानें लेटेस्ट Dharm News, Aaj ka Rashifal और सटीक Panchang की जानकारी। अपनी डेली पूजा के लिए यहाँ पढ़ें Shiv Chalisa, Hanuman Chalisa और Bajrang Baanहिंदू कैलेंडर 2026 की शुभ तिथियों के साथ अपने हर दिन को खास बनाएं!