
वृश्चिक राशिफल 26 जनवरी 2026: वृश्चिक राशि आज का दिन कैसा रहेगा, यहां पढ़ें पूरा राशिफल
Scorpio Horoscope today vrishchik Rashi ka Rashifal Today: राशि चक्र की यह आठवीं राशि है। जिन जातकों के जन्म समय में चन्द्रमा वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा होता है, उनकी राशि वृश्चिक मानी जाती है।वृश्चिक राशि आज का दिन कैसा रहेगा यहां पढ़ें
Scorpio Horoscope Today 26 January 2026 : अपनी लाइफ को भरपूर जिएं और लवलाइफ को प्रॉडक्टिव रखें। आपको काम के चैलेंज से बाहर निकलना है और अपनी आर्थिक स्थिति का भी ध्यान रखना है कि आप स्टेबल रहें। आज हेल्थ से जुड़ी दिक्कत आपको परेशान नहीं करेगी। लवलाइफ की सभी दिक्कतों को समय रहते निकाल लें और रिलेशनशिप में खुश रहें। प्रोफेशनल लाइफ में आपको ही सफलता मिलेगी। आपके आर्थिक स्टेट्स के बाद भी आपको अपने खर्चों पर खास ध्यान देना चाहिए।
वृश्चिक लव राशिफल
आज वृश्चिक राशि वालों को देखना है कि वो अपने रिलेशनशिप को इंगेजिंग और प्रॉडक्टिव रखें। आज लवर के साथ उन बातों को शेयर ना करें, जो उसको पसंद नहीं है, बेकार की बातों को करके आप अपने लवर का मूड अपसेट कर सकती हैं। आपको आज रिलेशनशिप में ईगो से भी दिक्कत होगी, आप दोनों के बीच में ईगो के कारण परेशानियां आएंगी। आपको इस समय एक्स लवर के टच में नहीं रहना चाहिए, इससे आपकी अभी की लवलाइफ खराब होगा, बल्कि आगे तक के लिए इस पर गंभीर असर डल सकता है। आप अगर बड़े फैसले ले रहे हैं, तो आपको पार्नटर की राय भी जाननी चाहिए। आज कुछ शादीशुदा महिलाएं कंसीव कर सकती हैं, अच्छा दिन है। सिंगल लोगों की लाइफ में आज कोई नया शख्स आ सकता है।
वृश्चिक करियर राशिफल
आज वृश्चिक राशि वालों ऑफिस में छोटी दिक्कतों का सामना करेंगे। आपको लिए जरूरी है कि टीम सेशन में गुस्से पर कंट्रोल रखें, अपना आपा ना खोएं। आपके ऑफिस में इस समय काम का दवाब है, लेकिन आपको इससे बाहर आने की कोशिश करनी चाहिए। इलेक्ट्रॉनिक्स, हेल्थ सर्विस, एचआर, अकाउंटिंग, मीडिया, कानूनी और मैनेजमेंट की फील्ड से जो लोग जुड़े हैं, उनको अपने स्किल्स को निखारने के अवसर मिलेंगे। इसलिए कोशिश करें कि लाइफ में नए स्किल्स सीखते रहें, ये कभी ना कभी काम आ जाते हैं। हायर एजुकेशन में एडमिशन का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए अच्छी खबर है। बिजनेसमैन के लिए भी यह दिन किसी नए प्रोजेक्ट या विचार को शुरू करने के लिए अच्छा हो सकता है।
वृश्चिक मनी राशिफल
आज आपकी जेब में धन की कमी नहीं रहेगी। आज आपके लिए दोस्तों या भाई-बहनों के साथ पैसों को लेकर कोई पुरानी अनबन सुलझाने का सही समय है। आज आप कोई नया वाहन या घर के लिए इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने का मन बना सकते हैं। दोपहर के बाद जमीन-जायदाद में निवेश करना फायदेमंद रहेगा। ऑनलाइन पेमेंट करते समय थोड़ी सावधानी जरूर बरतें। अगर आप विदेश घूमने के बारे में सोच रहे हैं, तो आज टिकट और होटल बुक कर लें।
वृश्चिक स्वास्थ्य राशिफल
आज आपका स्वास्थ्य वैसे तो ठीक रहेगा, लेकिन दिल के मरीजों को हल्का दर्द महसूस हो सकता है, इसलिए लापरवाही न करें। समय पर दवाएं लें और भरपूर नींद लें। आज किडनी की समस्या वाले लोगों को थोड़ा एहतियात बरतने की जरूरत है। बदलते मौसम के कारण गले में खराश या वायरल बुखार हो सकता है। बच्चे खेलते समय थोड़ा संभलकर रहें, क्योंकि छोटी-मोटी चोट लगने का डर है।
जे एन. पांडेय, वैदिक ज्योतिष एवं वास्तु विशेषज्ञ, ई-मेल: djnpandey@gmail.comफोन: 91-9811107060 (केवल व्हाट्सएप)





